बेस्ट टेक्स्ट टू वीडियो AI टूल्स 2025, कुछ मिनटों में आपकी वीडियो बन के तैयार हो जाएगी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

इस डिजिटल युग में जहां सारे काम AI से हो रहे हैं, वहीं समय बचाने के लिए अब वीडियो जनरेशन के लिए भी AI टूल्स का उपयोग किया जा रहा है। इन टूल्स की सहायता से सिर्फ टेक्स्ट के रूप में कमांड देकर उसे वीडियो में बदला जा सकता है। यदि आप भी टेक्स्ट से वीडियो बनाना चाहते हैं, तो इस लेख में हमनें टेक्स्ट टू वीडियो AI टूल्स (Text to Vidoe AI Tools) की जानकारी दी है।

ये पढ़ें: Women Safety Apps: भारत में महिलाओं के लिए सेफ्टी ऐप्स, जिनके फीचर्स से पुलिस कम समय में आपके पास आ जाएगी

टेक्स्ट टू वीडियो जनरेशन क्या है?

टेक्स्ट टू वीडियो AI टूल्स के बारे में जानने से पहले आपको पता होना चाहिए, कि ये क्या है? दरअसल, ये एक ऐसी तकनीक है, जो AI और मशीन लर्निंग का उपयोग करके आपके टेक्स्ट को वीडियो में कन्वर्ट कर देती है, इसके लिए स्टॉक फोटोज, वीडियो, एनीमेशन, सबटाइटल्स, और AI वॉइस का उपयोग किया जाता है।

टेक्स्ट टू वीडियो AI टूल कैसे काम करता है?

  • टेक्स्ट डालें: सबसे पहले आपको टूल को अपनी स्क्रिप्ट और prompt देना होता है, कि आप किस तरह का वीडियो बनाना चाहते हैं।
  • वीडियो टेम्पलेट और स्टाइल को चुनें: अब आपको अपने वीडियो का स्टाइल और उसके लिए टेम्पलेट चुनना होता है, जैसे साइज, टोन आदि।
  • इमेज और विजुअल का ऑप्शन: यहां आपको ऑप्शंस मिलते हैं, कि आप खुद की क्लिप्स उपयोग करना चाहते हैं, या AI स्टॉक फोटोज और वीडियो में से कुछ चुन लें।
  • वॉइस और म्यूजिक का ऑप्शन: कुछ AI टूल्स में डिफॉल्ट रूप से AI वॉइसओवर होता है, लेकिन कुछ टूल्स में आप खुद की वॉइस को भी अपलोड कर सकते हैं।
  • एडिटिंग करें: ऊपर वाले पॉइंट्स को पूरा करने के बाद आप क्रिएट के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे, तो वीडियो क्रिएट हो जाएगा, उसके बाद कुछ टूल्स उन वीडियो को एडिट करने का ऑप्शन भी देते हैं।

वीडियो एक्सपोर्ट करें: जब आप सब कुछ कर लें, और वीडियो आपके अनुसार बन के तैयार हो जाए, तो आप उसे एक्सपोर्ट कर सकते हैं।

बेस्ट टेक्स्ट टू वीडियो AI टूल्स 2025

Pictory

ये एक बेहतरीन टूल है, जिसमें आप किसी भी ब्लॉग या आर्टिकल को वीडियो में बदल सकते हैं। इसमें आपको AI वॉइसओवर का ऑप्शन भी मिलता है, इसके साथ ही स्क्रिप्ट सिंक्रोनाइज़ेशन फीचर भी दिया गया है। इसे उपयोग करने के लिए आपको ज्यादा अनुभव की आवश्यकता नहीं है। ये अलग अलग सब्सक्रिप्शन ऑप्शंस के साथ अलग अलग फीचर्स देता है।

Pictory फीचर्स

  • स्क्रिप्ट से वीडियो क्रिएट करने में सक्षम है।
  • आर्टिकल या ब्लॉग की लिंक डाल कर भी वीडियो क्रिएट की जा सकती है।
  • वीडियो बनने के बाद उसे वीडियो ट्रांस्क्रिप्ट के माध्यम से एडिट भी किया जा सकता है।
  • टूल आपको लाखों की रॉयल्टी फ्री इमेजेस, वीडियो क्लिप्स उपयोग करने की अनुमति देता है।
  • AI वॉइसओवर की सहायता से आपके वीडियो में AI वॉइस भी क्रिएट हो जाती है।
प्लानविशेषताएँमूल्य (प्रति माह)
स्टार्टर200 मिनट/महीना, 2M स्टॉक वीडियो, 7 भाषाएँ₹1,600
प्रोफेशनल600 मिनट/महीना, 12M स्टॉक वीडियो, AI वॉयस₹4,100
एंटरप्राइजकस्टम मिनट, कस्टम AI टूल्स, API एक्सेसकस्टम मूल्य

Synthesia

यदि आप एक AI अवतार वाले वीडियो क्रिएट करना चाहते हैं, तो ये AI टूल आपके लिए बेस्ट है, क्योंकि इसे बनाया ही इसके लिए गया है, इससे आप AI वीडियो अवतार क्रिएट करके उन्हें, अपने वीडियो में उपयोग कर सकते हैं।

Synthesia फीचर्स

  • इसकी लाइब्रेरी से आप कई प्रकार के AI अवतार चुन सकते हैं।
  • ये टूल 120 से भी ज्यादा भाषाओं को सपोर्ट करता है।
  • आपको इसमें टेम्पलेट और बैकग्राउंड को कस्टमाइज करने का फीचर भी मिलेगा।
  • इसमें थर्ड पार्टी इमेजेस को भी इंटीग्रेट किया जा सकता है।
प्लानविशेषताएँमूल्य (प्रति माह)
फ्री प्लान1 वॉटरमार्क वाला वीडियो₹0
पर्सनल10 वीडियो क्रेडिट, AI अवतार, 120+ भाषाएँ₹2,500
एंटरप्राइजकस्टम AI अवतार, API एक्सेस, प्रीमियम सपोर्टकस्टम मूल्य

InVideo

ये काफी पुराना और प्रचलित वीडियो एडिटिंग टूल है, जो टेक्स्ट टू वीडियो AI टूल्स की श्रेणी में भी आता है। इसका उपयोग नए और प्रोफेशनल दोनों ही कर सकते हैं। इसमें अलग से वीडियो एडिटिंग के लिए कई टूल्स मिलते हैं।

InVideo फीचर्स

  • इसमें आपको 5000 से ज्यादा कस्टमाइजेबल टेम्पलेट्स मिल जाएगी।
  • स्क्रिप्ट जनरेशन, वॉइसओवर, और टॉकटिव अवतार का फीचर भी मिलता है।
  • आप इसमें उपलब्ध 16 लाख से ज्यादा रॉयल्टी फ्री इमेजेस का उपयोग कर सकते हैं।
  • सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए ऑप्टिमाइज़ टेम्पलेट क्रिएट कर सकते हैं।
प्लानविशेषताएँमूल्य (प्रति माह)
फ्री प्लानवॉटरमार्क के साथ वीडियो, बेसिक टूल्स₹0
प्लसवॉटरमार्क हटाना, प्रीमियम टेम्पलेट्स, स्टॉक मीडिया₹2,300
मैक्सएडवांस्ड टूल्स, अनलिमिटेड मीडिया एसेट्स₹4,000
जनरेटिवफुल AI टूल्स, एडवांस्ड ऑटोमेशन₹8,000

Runway ML

नाम से ही समझ आ रहा होगा ये मशीन लर्निंग पर आधारित एक AI वीडियो जनरेशन टूल है, जिसमें आपको वीडियो एडिटिंग, इमेज जनरेशन जैसे कई शानदार फीचर्स मिलेंगे। इसमें फ्री और पेड दोनों प्लान्स को शामिल किया गया है, आपकी जरूरत के अनुसार आप इनमें से किसी को भी चुन सकते हैं।

Runway ML फीचर्स

  • AI के माध्यम से वीडियो से बैकग्राउंड को हटाना और मोशन ट्रैकिंग जैसे फीचर्स मिल जाते हैं।
  • टेक्स्ट के आधार पर यूजर्स इमेज और वीडियो जनरेट कर सकते हैं।
  • एक ही प्रोजेक्ट पर रियल टाइम में टीम वर्क करने की सुविधा भी मिलती है।
  • दूसरे क्रिएटिव सॉफ्टवेयर और टूल्स के साथ भी ये कंपेटिबल है।
प्लानविशेषताएँमूल्य (प्रति माह)
फ्री ट्रायलसीमित AI टूल्स, बेसिक वीडियो एडिटिंग₹0
पेड प्लानAI-पावर्ड एडिटिंग, जनरेटिव मीडिया, प्रो-लेवल टूल्सकस्टम मूल्य

Fliki

कई टेक्स्ट टू वीडियो AI टूल्स में हिन्दी वॉइसओवर का फीचर नहीं होता है, लेकिन आप अपने वीडियो को हिंदी में बनाना चाहते हैं, तो आप Fliki का उपयोग कर सकते हैं। इसमें आपको मेल और फीमेल की अलग अलग आवाज मिल जाएगी। आप prompt देकर ya kisi आर्टिकल की लिंक के माध्यम से भी वीडियो जनरेट कर सकते हैं।

Fliki फीचर्स

  • इसमें आपको AI वॉइसओवर और वॉइस क्लोनिंग की सुविधा मिलती है।
  • स्टॉक्स इमेजेस, वीडियो, और AI जेनरेटेड वीडियो क्लिप्स का ऑप्शन भी मिल जाता है।
  • ये टूल 70 से ज्यादा भाषाओं को सपोर्ट करता है।
  • इसमें आपको पहले से डिजाइन की हुई टेम्पलेट मिल जाती है।
  • कुछ चीजों को आप फ्री में उपयोग कर सकते हैं।
प्लानविशेषताएँमूल्य (प्रति माह)
फ्री प्लान5 क्रेडिट प्रति माह, वॉटरमार्क के साथ वीडियो₹0
स्टैंडर्डAI वॉयसओवर, प्रीमियम मीडिया लाइब्रेरी, 120+ भाषाएँ₹2,300
प्रीमियमअधिक क्रेडिट, प्राथमिकता सपोर्ट, फुल फीचर एक्सेस₹7,200
एंटरप्राइजAPI एक्सेस, कस्टम AI वॉयस, बिजनेस फीचर्सकस्टम मूल्य

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

क्या टेक्स्ट टू वीडियो AI टूल्स फ्री में काम करते हैं?

कुछ AI टूल्स में हमें क्रेडिट्स के रूप में उन्हें फ्री में उपयोग करने की सुविधा मिलती है। जिससे हम उनके बेसिक फीचर्स को उपयोग कर पाते हैं।

क्या AI जेनरेटेड वीडियो को एडिट या मॉडिफाई कर सकते हैं?

सभी AI वीडियो टूल्स में ये सुविधा नहीं मिलती है, लेकिन कुछ अच्छे AI वीडियो जनरेशन टूल्स आपको वीडियो को एडिट और मॉडिफाई करने की सुविधा देते हैं।

क्या AI जेनरेटेड वीडियो में AI वॉइसओवर नेचुरल लगता है?

ये उस AI वीडियो जनरेशन टूल के ऊपर निर्भर करता है, कि वो आपको किस तरह का AI वॉइस जनरेट करके दे रहा है, Synthesia और Pictory जैसे कुछ टूल्स एक हद तक आपको नेचुरल वॉइस जनरेट करके दे सकते हैं।

निष्कर्ष

ये बेस्ट टेक्स्ट टू वीडियो AI टूल्स काफी प्रचलित है। आप चाहें कोई स्टूडेंट हो या डिजिटल मार्केटर, या अपने यूट्यूब चैनल को ग्रो करना चाहते हो, ये सभी के लिए कम मेहनत और समय में एक अच्छा AI वीडियो जनरेट करके दे सकते हैं। आप इन्हें समझने के लिए शुरू में इनके फ्री वर्जन का उपयोग कर सकते हैं, बाद में सब्सक्रिप्शन लेकर सभी फीचर्स को उपयोग कर पाएंगे।

ये पढ़ें: AI फीचर्स के साथ बेस्ट UI इन स्मार्टफोन्स पर है उपलब्ध

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageकर्व्ड अमोलेड डिस्प्ले और 5800mAh बैटरी – Redmi Note 15 SE भारत में लॉन्च

Redmi ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 SE लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे खास बात इसका कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और स्लिम डिज़ाइन है, जो इसे एक प्रीमियम look देता है। साथ ही, कंपनी ने इसमें 50MP कैमरा और 5800mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए हैं, जो इसे इस सेगमेंट में …

ImageGemini से short video कैसे बनाएं? Google AI से मिनटों में तैयार करें Reels और Shorts

Short video का दौर अभी अपने चरम पर है। Instagram Reels, YouTube Shorts और TikTok जैसे प्लेटफॉर्म पर हर दिन लाखों वीडियो पोस्ट होते हैं। लेकिन समस्या यह है कि हर किसी के पास वीडियो का आइडिया, स्क्रिप्ट और प्लानिंग करने का समय नहीं होता। यहीं पर Google का Gemini AI मदद कर सकता है। …

Imageपुरानी फोटो को HD कैसे बनाएं? Gemini AI से 2 मिनट में साफ हो सकती हैं धुंधली तस्वीरें

घर में रखी पुरानी फोटो एलबम अक्सर यादों से भरी होती हैं। लेकिन समय के साथ कई तस्वीरें धुंधली, फीकी या स्क्रैच वाली हो जाती हैं। पहले ऐसी फोटो ठीक कराने के लिए Photoshop या किसी प्रोफेशनल एडिटर की ज़रूरत पड़ती थी। लेकिन अब Google Gemini जैसे AI टूल्स की मदद से आप पुरानी तस्वीरों …

Image₹30,000 में उपलब्ध बेस्ट AI फ़ोन्स (Best AI Phones Under 30,000)

AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) इस समय स्मार्टफोन इंडस्ट्री में काफी तेज़ी से प्रचलित हो रहा है। चाहे कैमरा के अनुभव को बेहतर बनाना हो या सर्किल टू सर्च और ट्रांसक्रिप्ट तैयार करने जैसे फीचरों के साथ यूज़र्स के कामों को आसान करना, या फिर समय बचाने के लिए AI की मदद से मैसेज या मेल टाइप …

ImageSIM Swap Fraud से मिनटों में खाली हो सकता है अकाउंट, इस एक सेटिंग से बच सकते हैं

आज के डिजिटल दौर में आपका मोबाइल नंबर सिर्फ कॉल और इंटरनेट तक सीमित नहीं रहा। बैंकिंग, UPI, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट्स तक की चाबी अब आपका SIM नंबर बन चुका है। इसी वजह से SIM Swap Fraud के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं, जहां ठग आपका नंबर अपने नाम की नई SIM …

Discuss

Be the first to leave a comment.