Samsung के इन तीन फोन्स पर आया बंपर ऑफर, कीमत हुई 33,000 रुपए तक कम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

यदि आप भी काफी समय से Samsung का फोन लेने का मन बना रहे हैं, तो ये आपके लिए खुशखबरी है, क्योंकि फिलहाल Samsung के तीन फोन्स पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है, और इन शानदार फीचर्स वाले फोन्स को आप सस्ते में खरीद सकते हैं। आगे इन Samsung फोन्स डिस्काउंट ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: इस रक्षाबंधन अपने सिबलिंग्स को दें ये कूल गिफ्ट्स, आखिरी वाला सबसे मजेदार

Samsung फोन्स डिस्काउंट ऑफर

फिलहाल Flipkart Freedom Sale में Galaxy सिरीज़ के तीन शानदार फोन्स पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है, और ये सेल 8 अगस्त तक ही चलेगी, इसलिए तब तक ही आप इस ऑफर का लाभ ले पाएंगे। आगे इन तीनों फोन्स के बारे में विस्तार जानते हैं।

Samsung Galaxy S24 Flipkart ऑफ़र्स

Samsung फोन्स डिस्काउंट ऑफर

इस फोन को 79,999 रुपए की कीमत पर पेश किया गया था, लेकिन फिलहाल ये फोन इस सेल के दौरान 33,000 रुपए के डिस्काउंट ऑफर पर उपलब्ध है, जिससे इस फोन को आप मात्र 46,999 रुपए में खरीद पाएंगे।

फोन में 6.2 इंच का डायनामिक AMOLED 2x डिस्प्ले मिल जाता है। ये Samsung Exynos 2400 चिपसेट द्वारा संचालित होता है। बैक पैनल पर 50MP+12MP+10MP का ट्रिपल कैमरा और फ्रंट में 12MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन 4000mAh बैटरी के साथ आता है, और 25W वायर्ड और 15W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy S24 FE Flipkart ऑफ़र्स

इस फोन की कीमत 59,999 रुपए है, और इस सेल के दौरान इसे आप मात्र 35,999 रुपए की कीमत पर खरीद पाएंगे, यानी कि इस पर फिलहाल 24,000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। ये फोन कम बजट में फ्लैगशिप वाले एक्सपीरियंस के लिए एक अच्छा ऑप्शन है।

इस फोन में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। ये Samsung Exynos 2400e चिपसेट द्वारा संचालित होता है। बैक पैनल पर 50MP+12MP+8MP का ट्रिपल कैमरा और फ्रंट में 12MP सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फोन 4700mAh बैटरी के साथ आता है, और 25W वायर्ड और 15W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy S23 Ultra Flipkart ऑफ़र्स

Samsung फोन्स डिस्काउंट ऑफर

इसका 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 1,09,999 रूपए की कीमत पर लॉन्च किया गया था, जबकि इस सेल के दौरान इस कीमत को घटाकर मात्र 78,759 रुपए कर दिया गया है, जिससे इसे आप 30,000 रुपए के फायदे में खरीद सकते हैं।

ये फोन में 6.8 इंच के डायनामिक AMOLED 2x डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, और Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट द्वारा संचालित होता है। बैक पैनल पर 200MP+50MP+12MP+10MP का क्वाड कैमरा और फ्रंट में 12MP सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फोन 5000mAh बैटरी के साथ आता है, और 45W वायर्ड और 15W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

ये पढ़ें: रिचार्ज खत्म फिर भी इंटरनेट करेगा काम, ऐसे करें Jio डेटा लोन का उपयोग

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imagevivo T5 भारत में लॉन्च, 7.99mm पतले फोन में मिली 7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED स्क्रीन

vivo ने आज भारत में अपनी T-सीरीज़ का नया फोन vivo T5 5G लॉन्च कर दिया है, और ये ₹34,999 की शुरुआती कीमत पर आया है। इस सीरीज़ के अनुसार ये कीमत काफी ज़्यादा महसूस होती है, क्योंकि इसी सीरीज़ का पिछला फोन vivo T4 आज भी ₹24,999 में उपलब्ध है। यानी अब T-सीरीज़ का …

ImagePOCO M8 Power vs Samsung Galaxy F70 Pro: तीन दिन की बैटरी या छह साल के अपडेट? ₹25,000 में कौन सा फोन ज़्यादा टिकेगा?

POCO M8 Power vs Samsung Galaxy F70 Pro: सवाल तीन दिन चलने वाली बैटरी और छह साल तक अपडेट पाने वाले फोन के बीच है। POCO M8 Power 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी के साथ आया है, और Samsung Galaxy F70 Pro छह Android अपग्रेड के वादे के साथ। कीमत दोनों की ₹25,000 के आसपास ही …

Imageलॉन्च के हफ्तेभर बाद ₹8000 महंगा हुआ Samsung Galaxy M47 5G – खरीदने से पहले जान लें नई कीमत

Samsung Galaxy M47 5G भारत में 4 जुलाई को सेल पर आया था और इसके बेस 6GB/128GB वेरिएंट की कीमत ₹23,999 (डिस्काउंट के बाद 22,999) थी। 11 जुलाई तक वही फोन Amazon India पर ₹32,999 में लिस्ट हो चुका है। यानी कूपन डिस्काउंट वाली लॉन्च कीमत से तुलना करें तो सीधे ₹10,000 का उछाल, और …

ImagePOCO M8 Power भारत में 8,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर

POCO ने भारत में POCO M8 Power 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की पूरी पहचान एक ही आंकड़े पर टिकी है, 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी। POCO का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर ये फोन तीन दिन चलता है। ₹25,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.99-इंच का 120Hz …

ImageOnePlus डिस्काउंट ऑफर्स: इन फोन्स पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, कम कीमत पर खरीदने का अभी है सही मौका

आप भी OnePlus का कोई अच्छा सा फोन लेने का सोच रहे हैं, तो अभी आपके पास एक अच्छा मौका है, क्योंकि कंपनी ने अपने कुछ खास फोन्स पर 6000 रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर निकाला है, और अन्य ऑफर्स के साथ आप इस फोन को काफी कम कीमत पर खरीद सकते हैं। आगे इन …

Discuss

Be the first to leave a comment.