Dell ने पेश किया XPS 13 लैपटॉप 11th जेन इंटेल प्रोसेसर के साथ, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Dell ने आज इंडियन मार्किट में अपनी XPS सीरीज के तहत XPS 13 लैपटॉप को 11th जेन इंटेल प्रोसेसर के साथ पेश कर दिया है। नए लैपटॉप में आपको 11th जेन प्रोसेसर के साथ प्रीमियम डिजाईन और शानदार डिस्प्ले भी दी गयी है। तो चलिए डिवाइस के फीचरों पर नज़र डालते है:

Dell XPS 13 लैपटॉप के फीचर

जैसा की नाम से ही साफ़ है XPS 13 में आपको 13.4 इंच की UHD+ इनफिनिटी एज डिस्प्ले 500 निट्स ब्राइटनेस और 100% Color Gamut के साथ मिलती है। स्क्रीन पर आपको 0.65% एंटी-रेफ्लेक्टिव कोटिंग भी दी गयी है जो लैपटॉप को आउटडोर में भी इस्तेमाल करने के लिए परफेक्ट बनाती है। लैपटॉप के डिजाईन में एलुमिनियम, कार्बन फाइबर, ग्लास फाइबर जैसे मटेरियल के साथ गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन का भी इस्तेमाल किया गया है।

XPS 13 में 11th जेन इंटेल कोर प्रोसेसर 8GB DDR4x रैम और 512GB M.2 PCIe NVMe SSD और इंटेल HD ग्राफ़िक्स के साथ दिया गया है। प्रोसेसर यहाँ पर i5 और i7 दोनों मिलते है तथा सॉफ्टवेयर के तौर पर यहाँ विंडो 10 होम एडिशन इस्तेमाल किया है।

Dell XPS 13 में आपको FHD+ रेज़ोलुशन के साथ 18 घंटे का जबकि QHD+ सेटिंग्स के साथ 10 घंटे का बैटरी बैकअप मिलता है। चार्जिंग के लिए लैपटॉप के साथ आपको 52WHr 4-सेल की बैटरी 45W के चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलती है।

Dell XPS 13 की कीमत और उपलब्धता

कीमत की जहाँ तक बात है तो i5 इंटेल कोर प्रोसेसर के साथ यह डिवाइस प्लैटिनम सिल्वर और फ्रॉस्ट वाइट कलर ऑप्शन के साथ Amazon India साईट पर 1,50,990 रुपए में बिक्री के लिए उपलब्ध है जबकि i7 प्रोसेसर के साथ यह साल 2021 की जनवरी महीने में 2,15,498 रुपए की कीमत में उपलब्ध होगा।

 

Related Articles

ImageOnePlus Nord सीरीज़ में बड़ा बदलाव – CE 6 Lite और Nord 6 दोनों में मिल सकते हैं बड़े सरप्राइज़

OnePlus अपनी Nord सीरीज़ को भारत में और मज़बूत करने की तैयारी में है। कंपनी पहले ही 7 अप्रैल को OnePlus Nord 6 लॉन्च करने की पुष्टि कर चुकी है, और अब रिपोर्ट्स बता रही हैं कि मई में Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite भी लाइनअप में शामिल हो सकते हैं। इस …

ImageDell ने पेश किये XPS 13 और XPS 15 लैपटॉप 10th जेन इंटेल प्रोसेसर के साथ, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Dell ने आज इंडियन मार्किट में अपनी XPS सीरीज के तहत XPS 13 और XPS 15 को लांच कर दिया है। दोनों ही नए लैपटॉपों में आपको 10th जेन प्रोसेसर, प्रीमियम डिजाईन के साथ शानदार डिस्प्ले भी दी गयी है। तो चलिए दोनों ही डिवाइसों के फीचरों पर नज़र डालते है: Dell XPS 13 लैपटॉप के फीचर …

ImageDell XPS 13, XPS 13 Developer Edition हुए 10-जेन इंटेल प्रोसेसर और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लांच

Dell ने आज अपनी लोकप्रिय XPS सीरीज को CES 2020 से पहले अपग्रेड कर लिया है। सीरीज के XPS 13 लेटेस्ट लैपटॉप में आपको 16:10 रेश्यो के साथ काफी पतले बेज़ेल देखने को मिलते है जिस वजह से डिस्प्ले काफी बड़ी नज़र आती है। डिस्प्ले आपको बेहतर ब्राइटनेस भी देती है। लेकिन अच्छी बात ये …

Imagerealme का अफोर्डेबल फोन 7000mAh बैटरी और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च

realme ने भारत में अपना नया realme C83 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। मात्र 13,499 रुपए की कीमत पर ये फोन 7000mAh बैटरी और मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन ऑफर करता है। कंपनी ने इसे खास तौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर पेश किया है जो लंबी बैटरी लाइफ, बड़ी स्क्रीन और 5G कनेक्टिविटी …

Image₹20,000 से कम में OPPO A6s 5G लॉन्च – 6500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ क्या ये डील सही है?

Oppo India ने देश में अपना एक नया किफायती मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है: Oppo A6s 5G। 120Hz LCD स्क्रीन, Dimensity 6300 चिपसेट और बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह फोन शुरुआती बैंक ऑफर के बाद ₹20,000 से कम कीमत में मिलता है। आइये जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन। ये पढ़ें: …

Discuss

Be the first to leave a comment.