महंगे हुए Disney+ Hotstar के सभी प्लान; Mobile, Super या premium, क्या चुनेंगे आप ?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Disney Plus Hotstar के उपयोगकर्ताओं को ये ज़रूर पता होगा कि ये OTT प्लेटफॉर्म आज से नए प्लान लागू कर रहा है। आज यानि की 1 सितम्बर से हॉटस्टार के प्लान बदल दिए गए हैं और सबसे बड़ा बदलाव है कि कंपनी ने अब 399 रूपए वाले Hotstar VIP वाले प्लान को बंद कर दिया है। Hotstar VIP में उपयोगकर्ताओं को 399 रूपए में इंग्लिश शो और Disney के कंटेंट का एक्सेस नहीं मिलता है और बाकी सभी शो आप पूरे साल देख सकते थे, साथ ही इसमें ads यानि कि विज्ञापन भी आते थे। लेकिन अब आज से शुरू हुए प्लान में सबसे सस्ता वार्षिक प्लान 499 रूपए का है। ये भी मोबाइल प्लान ही है जिसमें कीमत थोड़ी ज़्यादा है, लेकिन फायदे भी हैं।

आइये आपको बताते हैं कि नए Disney+ Hotstar प्लानों में आपको क्या ऑफर किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Chipset FAQ : चिपसेट या प्रोसेसर क्या है? जानिये चिपसेट से जुड़े अपने सभी सवालों के जवाब

499 रूपए प्रति वर्ष का मोबाइल प्लान (Rs. 499 per year – Mobile)

यहां आपको पिछले प्लान के मुकाबले 100 रूपए फालतू देने पड़ रहे हैं, लेकिन सेवाएं भी बढ़ रही हैं। 100 रूपए ज़्यादा देने से आपको Hotstar पर उपलब्ध सारे कंटेंट का एक्सेस मिलेगा जिसमें Disney का ओरिजिनल कंटेंट भी शामिल है। HD रेज़ॉल्यूशन के साथ आप कंटेंट देख सकते हैं और ये प्लान सिर्फ 1 स्क्रीन तक ही सीमित है। इस पर अब आप Hotstar पर उपलब्ध 7 मल्टीप्लेक्स ब्लॉकबस्टर (Multiplex blockbusters), Hotstar स्पेशल शो, लाइव स्पोर्ट्स चैनल और सभी हिंदी शो के नए एपिसोड टीवी पर आने से पहले सुबह 6 बजे से ही देख पाएंगे।

ये भी पढ़ें: 20 बेहतरीन Disney फिल्में जो बच्चे के लिए ऑनलाइन Hotstar पर हैं उपलब्ध

899 रूपए प्रति वर्ष का सुपर प्लान (Rs 899 per year- Super)

Super प्लान में आप full HD रेज़ॉल्यूशन के साथ कंटेंट को टीवी पर देख सकते हैं। इसमें एक समय पर 2 स्क्रीन चलाई जा सकती है। इसके अलावा इसमें सभी नए अमेरिकन या अंग्रेजी शो, बच्चों के लिए सभी नए शो और Disney+ Originals का सारा कंटेंट देख सकते हैं। Hotstar पर आने वाली सभी भाषाओं में रिलीज़ 7 Multiplex blockbusters भी इस प्लान का हिस्सा हैं और वो सभी हिंदी शो भी जिनके नए एपिसोड रोज़ सुबह 6 बजे रिलीज़ होते हैं।

ये भी पढ़ें: इस सरकारी वेबसाइट द्वारा जान सकते हैं आपके नाम और आधार कार्ड पर कितने SIM लिए गए हैं

1499 रूपए प्रति वर्ष का प्रीमियम प्लान (Rs 1499 per year- Premium

ये प्लान महंगा है, लेकिन प्रीमियम है। इसमें 4 स्क्रीन चलाई जा सकती हैं वो भी 4K रेज़ॉल्यूशन के साथ। इसके अलावा इसमें Dolby 5.1 का सपोर्ट भी और सबसे अच्छी चीज़ कि किसी भी कंटेंट पर कोई विज्ञापन नहीं आएगा यानि कि No ads। इसके अलावा Hotstar पर उपलब्ध सारा का सारा कंटेंट आप इस पर देख सकते हैं।

अगर आपने भी Disney Plus Hotstar का प्लान लिया हुआ है, तो खत्म होने पर यही नए प्लान आपको खरीदने होंगे।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image₹82,900 का iPhone 17 अब ₹45,000 के अंदर! Croma सेल में डील कैसे काम करती है?

Apple का iPhone 17 पिछले साल ₹82,900 की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च हुआ था। लेकिन Croma की “Everything Apple” सेल के दौरान यही फोन कुछ शर्तों के साथ ₹45,000 से कम में मिलने का दावा किया जा रहा है। सवाल यह है कि यह कीमत बन कैसे रही है? ये पढ़ें: Pro में क्या …

ImageReliance Jio ने Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन के साथ लॉन्च किये नए प्लान – अब फ्री में देख सकेंगे IPL 2022 मैच

भारत में क्रिकेट का बुखार, लोगों के सर चढ़कर बोलता है। और 2022 के IPL (Indian Premier League) शुरू हो भी चुकी है। ऐसे में Reliance Jio ने Hotstar के साथ साझेदारी में नए टैरिफ प्लान लॉन्च किये हैं, जिनमें आप Hotstar का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलेगा और आप मोबाइल, टीवी या अन्य डिवाइसों पर …

ImageVi ने लॉन्च किये नए प्रीपेड प्लान; Vi के उपयोगकर्ताओं के ख़ास ख़बर

Vodafone Idea (Vi) ने भारत में अपने प्रीपेड प्लान इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए कुछ और नए प्लान प्रस्तुत किये हैं। आज लॉन्च हुए चार प्रीपेड प्लान 155 रूपए, 239 रूपए, 666 रूपए और 699 रूपए के हैं। इन प्लानों से पहले कंपनी ने अभी हाल ही में प्रीपेड प्लानों की कीमतें बढ़ाई भी …

ImageNetflix का अलग से पैसा क्यों दें? Airtel के ये प्लान बदल रहे हैं खेल

आज के समय में मोबाइल रिचार्ज सिर्फ कॉल और डेटा तक सीमित नहीं है। अब सवाल ये नहीं है कि कितना डेटा मिलेगा, बल्कि ये है कि मनोरंजन कितना मिलेगा और यहीं से Airtel अपने यूज़र्स को एक बड़ा फायदा दे रहा है। अगर आप Netflix, Hotstar या Zee5 जैसे OTT प्लेटफॉर्म देखते हैं, तो …

Imageसिर्फ ₹1 में मिलेगा JioHotstar Premium? जानें क्या सच में चल रहा है Jio का ये वायरल ऑफर

सोशल मीडिया पर इस वक्त Jio और Disney+ Hotstar के एक नए ऑफर का काफी शोर है। कई यूज़र्स के स्क्रीनशॉट्स सामने आए हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि Jio और Disney+ Hotstar सिर्फ ₹1 में Premium subscription दे रहा है। ये ऑफर भी ऐड-फ्री 4K स्ट्रीमिंग और मल्टी-डिवाइस एक्सेस के साथ। जाहिर …

Discuss

Be the first to leave a comment.