यहां से खरीदें इलेक्ट्रिक कार: सरकार की तरफ से 1 लाख की सब्सिडी और रजिस्ट्रेशन फीस माफ़

UP सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल की खरीद पर माफ़ की रजिस्ट्रेशन फीस और रोड टैक्स, मिलेगी 1 लाख तक की सब्सिडी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

उत्तर प्रदेश में जो लोग नयी गाड़ी खरीदने वाले हैं, उनके लिए तो ये एक तरह से रहने दिवाली का तोहफा ही है। हाल ही में उत्तर प्रदेश की नई Electric Vehicle Manufacturing and Mobility Policy-2022 को कैबिनेट में मंज़ूरी दे दी गयी है और अब UP में इलेक्ट्रिक वाहन ( Electric Car In UP ), फिर चाहे वो दुपहिया हो, तिपहिया या चार-पहिये की गाड़ी, पर भारी छूट (सब्सिडी) मिलने वाली है। अच्छी बात ये है कि इस पालिसी से केवल प्राइवेट गाड़ी खरीदने वालों को ही नहीं, बल्कि कमर्शियल वाहन खरीदने वालों को भी लाभ मिलेगा। आइये पूरी बात आपको विस्तार से बताते हैं।

UP में इस तरह मिलेगा इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर लाभ –

उत्तर प्रदेश सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहन ख़रीदने ( Electric Car In UP ) पर रजिस्ट्रेशन फीस और रोड टैक्स को पूरी तरह से मांग करने का निर्णय लिया है। सरकार जैसे ही इस नयी पॉलिसी पर नोटिफिकेशन जारी कर देती है, उसी समय से लागू हो जायेगा। इतना ही नहीं इसके अलावा भी सरकार इस पर सब्सिडी ऑफर कर रही है। इसमें दु-पहिया यानि इलेक्ट्रिक स्कूटर या बाइक खरीदने वालों को एक्स-शोरूम प्राइस पर 5,000 रूपए की सब्सिडी मिलेगी। और तकरीबन दो-लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वालों को ये लाभ मिलेगा। इसके बाद उत्तर परदेश में तीन-पहिये वाले वाहन भी बहुत है, ख़ासकर ट्रांसपोर्ट सर्विस में। तो तीन-पहिये के इलेक्ट्रिक वाहनों को भी सरकार 12,000 रूपए प्रति तिपहिया इलेक्ट्रिक वाहन तक की सब्सिडी ऑफर कर रही है।

The EV Policy of the state also aims to transform public transport with offers to promote electric mobility.

इलेक्ट्रिक वाहनों पर 1 लाख तक की सब्सिडी

लेकिन जो लोग इलेक्ट्रिक कार खरीदने वाले हैं, सबसे ज़्यादा लाभ उनको मिलेगा। अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं, तो आपका राज्य आपको रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस माफ़ करने के अलावा एक्स-फैक्ट्री प्राइस पर 1 लाख रूपए तक की सब्सिडी और दे रहा है। लेकिन ये ऑफर इस पॉलिसी के लागू होने के बाद पहले 25,000 इलेक्ट्रिक कार ग्राहकों के लिए ही है।

इस आकर्षक पॉलिसी (UP EV Policy) या लाभ के साथ सरकार अपने प्रदेश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को तेज़ी से बढ़ाना चाहती है, जिससे प्रदूषण पर नियंत्रण पा सकें। इसीलिए पब्लिक वाहन यानि बसों के लिए भी काफी अच्छे इंसेंटिव तय किये गए हैं। इलेक्ट्रिक बस खरीदने पर प्रति बस 20 लाख रूपए तक की सब्सिडी मिलेगी। इसके लिए सरकार ने बजट में से 80 करोड़ केवल सब्सिडी के तौर पर रखे हैं।

यहां तक कि अगर कोई आज से तीन साल बाद भी प्रदेश में ही मैन्युफैक्टर हुआ इलेक्ट्रिक वाहन खरीदता है, तो रजिस्ट्रेशन फीस और रोड टैक्स माफ़ करने वाली पॉलिसी का लाभ उसे भी मिलेगा। सरकार EV को प्रमोट करने के लिए और इलेक्ट्रिक वाहनों का हब बनने के लिए इस उद्देश्य में 30,000 करोड़ रूपए का निवेश कर रही है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image₹8,000 से कम में 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले, Lava का नया फोन चौंका देगा

Lava ने भारत में अपनी बजट सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए नया Lava Bold N2 Pro लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि यह फोन पिछले महीने आए Bold N2 के तुरंत बाद आया है, लेकिन इस बार कंपनी ने फीचर्स में थोड़ा और दम डालने की कोशिश की है, खासतौर पर कैमरा …

Imageइलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए कई बैंक दे रहे स्पेशल इंटरेस्ट रेट पर लोन; इस तरह कर सकते हैं अप्लाई

देश में ऑटो इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव आ रहा है। ICE वाहनों (पेट्रोल और डीज़ल अपर चलने वाली गाड़ियाँ) की जगह इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या तेज़ी में बढ़ रही है। हम सभी जानते हैं कि इलेक्ट्रिक गाड़ी और बाइकों की खरीद के लिए लोगों को प्रेरित करने का सबसे बड़ा कारण है कि ये प्रदूषण …

Imageइलेक्ट्रिक स्कूटर और कारों पर केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा मिल रही सब्सिडी: जानें किस राज्य में मिलेगी कितनी सब्सिडी

बदलते समय के साथ भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) का महत्व भी बढ़ रहा है। धीरे-धीरे, लेकिन लगातार पेट्रोल और डीज़ल की बढ़ती कीमतें भी लोगों को EV की तरफ झुकने पर मजबूर कर रही हैं। हालांकि पेट्रोल और डीज़ल गाड़ियों के मुकाबले, इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतें काफी अधिक हैं, लेकिन बढ़ते प्रदूषण और पेट्रोल/ …

Imageफ्री बस सफर से लेकर ₹1 लाख तक का लाभ – दिल्ली सरकार ने पेश की नयी 4 बड़ी योजनाएँ

दिल्ली सरकार ने “सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली” अभियान के तहत महिलाओं के लिए चार बड़ी योजनाओं की शुरुआत कर दी है। इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मौजूदगी में इन योजनाओं का शुभारंभ किया। सरकार का कहना है कि यह पहल महिलाओं के …

Image₹1.83 लाख में आ रहा Xiaomi 17 Ultra – 200MP ज़ूम और Leica कैमरे से देगा iPhone-Samsung को टक्कर

प्रीमियम स्मार्टफोन बाज़ार में बड़ा मुकाबला शुरू होने वाला है। Xiaomi अपने नए फ्लैगशिप Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra को ग्लोबल मार्केट में उतारने की तैयारी कर रहा है। Mobile World Congress 2026 से ठीक पहले, यानि 28 फरवरी को इन फोनों के वैश्विक स्तर पर लॉन्च होने की खबर है। लॉन्च से पहले …

Discuss

Be the first to leave a comment.