EPFO का बड़ा बदलाव: अब Annexure K सर्टिफिकेट घर बैठे डाउनलोड करें, PF ट्रांसफर होगा बेहद आसान

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

सोचिए, नई नौकरी मिली तो खुशी अलग ही होती है, लेकिन उसी खुशी के बीच PF ट्रांसफर करने की पूरी और लम्बी प्रक्रिया किसी झंझट से कम नहीं लगती। पहले HR के चक्कर, पेपरवर्क और लंबा इंतज़ार। लोगों की इसी तकलीफ को कम करने के लिए EPFO ने एक नया फीचर पेश किया है और इसके साथ अब पूरा खेल बदल चुका है। EPFO के इस नए फीचर के साथ PF ट्रांसफर और पासबुक चेक करना अब उंगलियों के इशारे पर होगा।

ये पढ़ें: Navratri 2025: Google Gemini Nano Banana से बना लो Insta-Worthy Garba Look, बिना मेकअप और शूट

क्या है EPFO का नया अपडेट?

18 सितंबर 2025 को लेबर एंड एम्प्लॉयमेंट मिनिस्टर मनसुख मांडविया ने EPFO के दो बड़े फीचर लॉन्च किए – Annexure K Online Download और EPFO Passbook Lite। पहले Annexure K (यानि PF ट्रांसफर सर्टिफिकेट) सिर्फ PF ऑफिस के बीच शेयर होता था और कर्मचारी को इसे पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती थी। अब इसे सीधे EPFO Member Portal से PDF में डाउनलोड किया जा सकता है। इसी के साथ Passbook Lite फीचर भी आया है, जो आपकी PF एंट्री, आपके द्वारा निकाले गए पैसे (विड्रॉल) और बैलेंस को आपको दिखाता है। यानि अब अलग-अलग पोर्टल में लॉग-इन लॉगिन करने की ज़रुरत नहीं होगी।

कैसे करें Annexure K डाउनलोड और Passbook Lite का इस्तेमाल?

  1. सबसे पहले EPFO Member Portal पर लॉगिन करें।
  2. Online Services सेक्शन में जाएं।
  3. Track Claim Status पर क्लिक करें।
  4. यहां से Annexure K को PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करें।

ये पढ़ें: किसी का Deleted Instagram पोस्ट या स्टोरी कैसे देखें? जानिए आसान तरीके

Passbook Lite के लिए भी आपको बस Member Portal पर जाना है, और वहीं सीधे एक सिंपल वर्ज़न में अपनी पासबुक देख सकते हैं।

क्या हैं इसके फायदे?

  • अब HR या पुराने ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
  • PF ट्रांसफर की स्थिति आप रियल टाइम में ट्रैक कर पाएंगे।
  • पासबुक Lite से एक ही लॉगिन में बैलेंस और ट्रांजैक्शन का सिंपल व्यू मिल जाएगा।
  • Annexure K और पासबुक दोनों का डिजिटल रिकॉर्ड हमेशा के लिए आपके पास रहेगा, जो पेंशन कैलकुलेशन के समय बहुत काम आएगा।
  • बार-बार नौकरी बदलने वालों के लिए ये सिस्टम ज़्यादा भरोसेमंद और ट्रांसपेरेंट है।

EPFO का ये कदम वाकई नौकरीपेशा लोगों के लिए राहत की खबर है। अब PF ट्रांसफर आसान होगा, पेपरवर्क कम और ट्रांसपेरेंसी ज़्यादा होगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRamayana teaser रिलीज़ – रणबीर कपूर के राम अवतार की पहली झलक ने बढ़ाई उत्सुकता

बहुप्रतीक्षित Ramayana teaser आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और आते ही इसने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। इस फिल्म को सिर्फ एक पौराणिक कहानी के रूप में नहीं, बल्कि “हमारा इतिहास, हमारी सच्चाई” के तौर पर पेश करने की कोशिश की जा रही है। ये फिल्म नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित होगी और …

ImageBorder 2 अब OTT पर – 464 करोड़ कमाने वाली फिल्म घर बैठे देखें, जानें कब और कहां

देशभक्ति और बड़े कैनवास वाली फिल्मों का इंतज़ार करने वालों के लिए अब एक बड़ी खबर है। थिएटर में शानदार प्रदर्शन करने के बाद Border 2 OTT release के लिए तैयार है, और इसे आप अब घर बैठे देख सकते हैं। 1997 की आइकॉनिक फिल्म Border की विरासत को आगे बढ़ाते हुए यह फिल्म 1971 …

ImageEPFO का नया फरमान: PF नंबर अब सिर्फ डिजिटल तरीके से मिलेगा, जानिए कैसे

How to Generate PF number using UMANG app – EPFO ने एक बड़ा बदलाव किया है। अब 1 अगस्त 2025 से EPFO (Employees’ Provident Fund Organisation) ने UAN (Universal Account Number) बनाने और एक्टिवेट करने के लिए UMANG ऐप को अनिवार्य बना दिया है। इसके तहत यूज़र्स को अब Aadhaar Based Face Authentication तकनीक का …

Imageअब इंतज़ार खत्म? Apple का Foldable iPhone लेकर आया बड़ा सरप्राइज़

अगर आप लंबे समय से इस सवाल का इंतज़ार कर रहे हैं कि “Apple आखिर foldable iPhone कब लाएगा?”, तो अब तस्वीर थोड़ी साफ होती नज़र आ रही है। पिछले करीब 7 सालों से Samsung जैसे ब्रांड इस सेगमेंट में आगे हैं, लेकिन Apple अब अपनी एंट्री की तैयारी में है। आइये जानते हैं कि …

ImageMotorola का बड़ा दावा – Edge 70 Fusion में मिलेगा दुनिया का पहला ये कैमरा, साथ में 7000mAh बैटरी

Motorola ने अपने अपकमिंग Edge 70 Fusion को लेकर Flipkart माइक्रोसाइट अपडेट कर दी है, और अब तस्वीर पहले से कहीं ज़्यादा साफ है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें 50MP Sony LYT-710 रियर कैमरा दिया जाएगा। ऐसे में लॉन्च से पहले ही यह फोन कैमरा इनोवेशन के दावे …

Discuss

Be the first to leave a comment.