Galaxy S26 सीरीज़ 25 फरवरी को लॉन्च, Ultra मॉडल में बड़े बदलाव के संकेत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung ने आधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया है कि उसका अगला बड़ा इवेंट Galaxy Unpacked 2026 अब 25 फरवरी 2026 को आयोजित होगा। यह इवेंट कैलिफोर्निया के सैन जोस में होगा और इसे भारत समेत दुनिया भर में लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। भारतीय समयानुसार यह इवेंट रात 11:30 बजे शुरू होगा।

इसी बीच, लॉन्च से पहले Galaxy S26 सीरीज़ के लगभग पूरे स्पेसिफिकेशन भी लीक हो चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार लाइनअप में Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra शामिल होंगे।

Galaxy S26 और S26+: सीमित बदलाव

लीक जानकारी के अनुसार, Galaxy S26 और S26+ डिज़ाइन और कैमरा सेटअप के मामले में पिछले S25 सीरीज़ से काफी हद तक मिलते-जुलते रहेंगे। दोनों फोनों में 50MP प्राइमरी कैमरा, 12MP अल्ट्रावाइड और 10MP 3x टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए 12MP कैमरा मिलने की उम्मीद है।

S26 में 6.3-इंच और S26+ में 6.7-इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। दोनों मॉडल Android 16 आधारित One UI 8.5 पर चल सकते हैं।

बैटरी की बात करें तो S26 में 4,300mAh और S26+ में 4,900mAh बैटरी दी जा सकती है। S26+ में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने की संभावना है।

Galaxy S26 Ultra: असली अपग्रेड यहीं

इस बार सबसे ज्यादा बदलाव Galaxy S26 Ultra में देखने को मिल सकते हैं। लीक के मुताबिक, इसमें 6.9-इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले होगा। कैमरा सेटअप में 200MP का मेन सेंसर, 50MP पेरिस्कोप (5x ज़ूम), 50MP अल्ट्रावाइड और 10MP 3x टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकते हैं।

Ultra मॉडल में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलने की बात कही जा रही है। बैटरी 5,000mAh हो सकती है और 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा Samsung का नया Privacy Display फीचर और Galaxy AI अपग्रेड भी इसी मॉडल में देखने को मिल सकते हैं।

25 फरवरी को होगा बड़ा खुलासा

Samsung ने पुष्टि की है कि Galaxy Unpacked इवेंट 25 फरवरी को होगा और इसे Samsung.com व YouTube पर लाइव देखा जा सकेगा। इसी मंच पर Galaxy Buds4 और Buds4 Pro भी लॉन्च किए जा सकते हैं।

अब सभी नजरें इस बात पर हैं कि क्या ये लीक सही साबित होंगे और भारत में इनकी कीमत क्या रखी जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image₹82,900 का iPhone 17 अब ₹45,000 के अंदर! Croma सेल में डील कैसे काम करती है?

Apple का iPhone 17 पिछले साल ₹82,900 की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च हुआ था। लेकिन Croma की “Everything Apple” सेल के दौरान यही फोन कुछ शर्तों के साथ ₹45,000 से कम में मिलने का दावा किया जा रहा है। सवाल यह है कि यह कीमत बन कैसे रही है? ये पढ़ें: Pro में क्या …

ImageSamsung Galaxy S26 Ultra कुछ अलग करने वाला है? लॉन्च से पहले रंगों ने दिया बड़ा संकेत

Samsung के Ultra फोन हमेशा से “safe premium” की पहचान रहे हैं। लेकिन Galaxy S26 Ultra को लेकर जो लीक सामने आ रहे हैं, वे इशारा कर रहे हैं कि इस बार Samsung सिर्फ नया फोन नहीं, अपनी पहचान में भी बदलाव करने जा रहा है। लॉन्च जैसे-जैसे नज़दीक आ रहा है, वैसे-वैसे Galaxy S26 …

ImageGalaxy S26 Ultra के फीचर लीक: इस बार चार्जिंग में मिलेगा बड़ा अपग्रेड

Samsung की अगली फ्लैगशिप सीरीज़, Galaxy S26 लाइनअप धीरे-धीरे लॉन्च की ओर बढ़ रही है, और इस दौरान सबसे दिलचस्प अपडेट Ultra मॉडल में मिलने वाला है। इस बार ये लाइन-अप जल्दी हो सकता है और लंबे समय से 45W पर अटके Samsung Ultra मॉडल को आखिरकार 60W Super Fast Charging 3.0 मिलने के संकेत …

ImageSamsung Galaxy Unpacked की तारीख लीक, इस दिन होगा S26 सीरीज़ लॉन्च?

Samsung के अगले Galaxy Unpacked इवेंट की तारीख को लेकर एक नया लीक सामने आया है। मशहूर टिप्स्टर Evan Blass के मुताबिक, Samsung का अगला Unpacked इवेंट 25 फरवरी 2026 को आयोजित किया जा सकता है। Blass ने एक ऐसी इमेज शेयर की है, जो देखने में ऑफिशियल इनविटेशन जैसी लगती है, जिससे इवेंट की …

ImageGalaxy S26 का प्री-रिज़र्व शुरू, ₹50,000 तक जीत सकते हैं आप

Galaxy S26 सीरीज़ का इंतज़ार कर रहे Samsung यूज़र्स के लिए बड़ी अपडेट है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने भारत में Galaxy S26 प्री-रिज़र्व शुरू कर दिया है। यानी 25 फरवरी के Galaxy Unpacked इवेंट से पहले ही आप अपनी जगह पक्की कर सकते हैं — वो भी सिर्फ ₹999 में। Samsung ने आधिकारिक …

Discuss

Be the first to leave a comment.