जमीन खरीदने से पहले ऐसे पता करें मालिक का नाम, घर बैठे हो जायेगा काम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आप भी प्रॉपर्टी लेने का सोच रहे हैं, लेकिन प्रॉपर्टी घोटालों की वजह से डर रहे हैं, कि प्लॉट के सही मालिक से डील हो रही है या नहीं, तो ये पता करने का एक काफी आसान तरीका है। आप घर बैठें जमीन के मालिक का पता लगा सकते हैं, फिर भले ही आप किसी भी राज्य के किसी भी जिले में रहते हो। इस लेख में हमनें बताया है, कि जमीन के मालिक का नाम ऑनलाइन कैसे निकालें? यदि आप इन स्टेप्स को फॉलो करते हैं, तो आप भी जमीन के असली मालिक का नाम जान पाएंगे।

ये पढ़ें: The Diplomat OTT Release: इस तारीख जॉन अब्राहम मचाएंगे इस एप पर धमाल

जमीन के मालिक का नाम ऑनलाइन कैसे निकालें?

  • इसके लिए सबसे पहले आपको अपने फोन या लैपटॉप में कोई भी ब्राउजर ओपन करना है।
  • अब गूगल पर “Land Record और राज्य का नाम” लिख कर सर्च करना है, जैसे “Land Record Madhya Pradesh”।
  • सबसे ऊपर ही उस राज्य की आधिकारिक सरकारी वेबसाइट नजर आएगी, जिसके डोमेन में “gov” लिखा होगा उसे ओपन करें।
  • अब इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन आ रहा है, तो यहां सभी जानकारी भर के अपना अकाउंट बना लें।
  • अब आपके द्वारा भरें गए नंबर पर यूजर आईडी और पासवर्ड आ जाएगा, उससे इस पोर्टल में लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद आपको “भू-अधिकार पुस्तिका” वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
जमीन के मालिक का नाम ऑनलाइन कैसे निकालें?
  • अब जिला का नाम, तहसील, और गांव का नाम चुनें, और खसरा संख्या वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद लिस्ट में से खसरा नंबर चुनें, और “विवरण देखें” पर क्लिक करें।
  • इतना करने पर उस प्लॉट या जमीन के मालिक का नाम आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

ऑनलाइन पोर्टल पर जमीन के मालिक की क्या क्या जानकारी देख सकते हैं?

इस प्रकिया के माध्यम से आप ये सभी जानकारी देख पाएंगे:

  • ब्लॉक संख्या
  • प्लॉट संख्या
  • प्लॉट का साइज
  • वो सरकारी है या निजी
  • प्लॉट के मालिक का नाम
  • मालिक के पिता या पति का नाम
  • हिस्सा
  • स्वामित्व प्रकार

निष्कर्ष

इस लेख को पढ़ कर आपको समझ आ गया होगा, कि जमीन के मालिक का नाम ऑनलाइन कैसे निकालें? हालांकि, अलग अलग राज्य के पोर्टल में इस प्रक्रिया में थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है, लेकिन जानकारी इसी तरह से निकलेगी। आप चाहें, तो मालिक के नाम से भी पता कर सकते हैं, कि उसकी जमीन कौनसी है?

ये पढ़ें: iPhone 17 Air डमी वीडियो आया सामने, क्या सच में ऐसा होगा नया फोन?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageSamsung ने शुरू किया नया अपडेट रोलआउट, Fold6 और Flip6 यूज़र्स को मिला बड़ा फीचर

Samsung ने अब अपने 2024 के फोल्डेबल फोन्स, Galaxy Z Fold6 और Galaxy Z Flip6 के लिए One UI 8.5 बीटा रोलआउट करना शुरू कर दिया है। फिलहाल इसकी शुरुआत साउथ कोरिया से हुई है। यह अपडेट मार्च 2026 के आखिर में लाइव हुआ है और वहां के यूजर्स Samsung Members ऐप के जरिए इसे …

Imageबिना बताए महंगा हो गया OnePlus 15R! अब खरीदने पर देना होगा ज्यादा पैसा

OnePlus 15R अचानक महंगा हो गया है और सबसे बड़ी बात, इसके लिए कोई घोषणा भी पहले नहीं की गयी। नई कीमतें अब सीधे वेबसाइट और Amazon पर दिख रही हैं, जिससे कई खरीददार हैरान हैं। अगर आप इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे थे, तो अब आपको पहले से ज़्यादा पैसा खर्च …

ImageSamsung, OnePlus या Vivo फोन में पावर बटन से ये काम कर सकते हैं, 90% लोगों को नहीं पता

ज़्यादातर लोग अपने फोन के पावर बटन को सिर्फ लॉक-अनलॉक करने का ज़रिया मानते हैं। लेकिन अगर आप Samsung, OnePlus, Oppo, Realme, Vivo या iQOO का फोन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह छोटा सा बटन कई छिपे हुए काम कर सकता है। कैमरा तुरंत खोलना हो, टॉर्च जलानी हो, इमरजेंसी SOS भेजना हो या …

ImageSamsung के नए Galaxy A57 और A37 लॉन्च से पहले लीक! डिजाइन और फीचर्स देख हो जाएंगी हैरान

Samsung के आने वाले Galaxy A-series फोन लॉन्च से पहले ही चर्चा में आ गए हैं। कंपनी ने भले ही अभी नाम कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन टीज़र और लीक से साफ संकेत मिल रहे हैं कि Galaxy A57 और Galaxy A37 भारत में 25 मार्च को शाम 5:30 बजे लॉन्च हो सकते हैं। लॉन्च …

ImageMinor Pan Card: घर बैठे बनेगा बच्चे का पैन कार्ड, इस तरह करें अप्लाई

अक्सर बच्चों का बैंक अकाउंट खुलवाने के लिए हमें बच्चों के पैन कार्ड की आवश्यकता होती है, इसके लिए Minor Pan Card बनाए जाते हैं, लेकिन हमारे पास ये पैन कार्ड न होने की वजह से काफी समस्या आती है, ऐसे में आपको पता होना चाहिए, कि घर बैठे बच्चों का पैन कार्ड कैसे बनाएं?, …

Discuss

Be the first to leave a comment.