Image
EXPAND

Instagram Feed Reset कैसे करें? जानें आसान तरीका और छुटकारा पाएं अनचाहे पोस्ट्स और रील्स से

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Instagram Feed Reset: सारी सोशल मीडिया ऐप्स एल्गोरिदम पर काम करती हैं और उसमें जिस तरह का कंटेंट आप देखते हैं या उसमें रूचि लेते हैं, तो ये अल्गोरिदम आपको उसी तरह का और कंटेंट दिखाता है। Instagram पर भी यूज़र्स की एक्टिविटी के अनुसार ही कंटेंट शो होता है। अगर आपने किसी पोस्ट को लाइक, कमेंट, सेव या शेयर किया है, तो इंस्टाग्राम इसी से मिलते जुलते फीड में दिखाने लगेगा। लेकिन कई बार घर में बच्चों के हाथ में फ़ोन होता है, तो वो गलती से किसी वीडियो या फोटो को लाइक कर देते हैं या अगर आपने ही गलती से किसी रील पर लाइक बटन दबा दिया या किसी रिश्तेदार के डांस वीडियो या ट्रेवल वीडियो को लाइक कर दिया, तो इंस्टाग्राम वैसे ही फीड दिखाने लगता है और ये यूज़र को पसंद नहीं आता। अब ऐसे में आप क्या कर सकते हैं।

ऐसे में आपकी Instragram feed में लगातार कुछ अनचाहे रील्स, वीडियो और फोटोज़ दिखने लगती हैं। इससे बाहर निकलने के लिए आपको अपना Instagram Feed Reset करना होगा। अब इंस्टाग्राम फीड रीसेट कैसे करें? तो ये जान लीजिये, कि ये बहुत ही आसान है। हम आपको इसी पूरी गाइड यहाँ दे रहे हैं।

ये पढ़ें: क्या Instagram पर किसी भी प्राइवेट अकाउंट को बिना फॉलो किये देख सकते हैं ?

Instagram Feed Reset करने के नतीजे?

  • Instagram Feed रीसेट करने पर एल्गोरिदम जो पोस्ट या फीड फॉलो करता आया है, वो सब भूल जाता है या आप कह सकते हैं कि डिलीट हो जाता है।
  • ये आपको पूरी तरह से नए तरह की फीड दिखाने लगेगा।
  • फीड रिसेट करने के बाद वापस आप इसे नहीं पा सकते।
  • फीड रिसेट होगी, तो जिस तरह के कंटेंट के लिए आपने “Not Interested” सेलेक्ट किया है, वो भी रीसेट हो जाता है।
  • फीड रिसेट करने पर आपके द्वारा पोस्ट्स या रील पर किये गए लाइक, कमेंट्स, इत्यादि नहीं हटते।

ये पढ़ें: अपना Instagram Account Private कैसे करें

इंस्टाग्राम फीड रीसेट कैसे करें?

  • अपने फ़ोन या डेस्कटॉप पर Instagram ऐप खोलें।
  • फ़ोन में होम पेज पर दायीं तरफ नीचे और डेस्कटॉप पर ऊपर Profile page आइकॉन आपकी छोटी सी प्रोफाइल पिक्चर) पर क्लिक करें।
  • अब दायीं ओर ऊपर तीन लाइन वाले मेन्यू आइकन पर टैप करें। (डेस्कटॉप में ये बायीं तरफ सबसे नीचे होगा)।
  • थोड़ा नीचे स्क्रॉल करने पर What You See सेक्शन में “Content Preferences” ऑप्शन चुनें।
  • इसमें “Reset Suggested Content” पर टैप करें।
  • अब “Next” बटन दबाएं।
  • आगे उन अकाउंट्स को अनफॉलो करें जिनके कंटेंट में आपको दिलचस्पी नहीं है।
  • अब फिर “से Reset Suggested Content” बटन पर क्लिक करें।
  • कन्फर्मेशन पॉप-अप में दोबारा “Reset Suggested Content” पर टैप करें।
  • इसके बाद आपका फीड रीसेट हो जाएगा और इंस्टाग्राम धीरे-धीरे आपकी नई पसंद के आधार पर फीड बनाना शुरू कर देगा।

ये पढ़ें: Aashram Season 3 Part 2 की रिलीज़ डेट हुई कन्फर्म – इस दिन खत्म होगा फैंस का इंतजार

नोट – अगर आप चाहते हैं कि Instagram Feed आपकी पसंद और ज़रुरत की फीड या पोस्ट ही दिखाए, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। सबसे पहले तो, अगर किसी कंटेंट में दिलचस्पी नहीं है, तो उसे न देखें, आगे बढ़ जाएँ। कुछ अनचाहे पोस्ट आते हैं तो उन्हें “Not Interested” मार्क करें और समय-समय पर अनफॉलो और फॉलो लिस्ट को अपडेट करते रहें।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOPPO Find X9s भारत में आया, Find X9 से महंगा फिर भी क्यों है चर्चा में?

OPPO की नई लॉन्च रणनीति थोड़ी उलझन पैदा कर सकती है। कंपनी ने OPPO Find X9s को ‘सब-फ्लैगशिप’ कहा है, लेकिन इसकी कीमत और फीचर्स इसे स्टैंडर्ड Find X9 से ऊपर खड़ा करते हैं। कुछ ऐसा ही कन्फ्यूज़न Vivo X300 FE के साथ भी देखने को मिला था। ऐसे में सवाल सीधा है कि भारतीय …

ImageInstagram Instants कैसे इस्तेमाल करें? जानें इससे फोटो भेजने और बंद करने का पूरा तरीका

अगर आपके Instagram इनबॉक्स में अचानक कोई नई फोटो, स्टैक जैसी चीज़ दिख रही है, तो आप अकेले नहीं हैं। Instagram ने अपने यूज़र्स के लिए Instagram Instants नाम का नया फीचर शुरू किया है। यह उन लोगों के लिए है, जो बिना ज़्यादा एडिटिंग के तुरंत फोटो शेयर करना चाहते हैं। खास बात यह …

ImageGemini से short video कैसे बनाएं? Google AI से मिनटों में तैयार करें Reels और Shorts

Short video का दौर अभी अपने चरम पर है। Instagram Reels, YouTube Shorts और TikTok जैसे प्लेटफॉर्म पर हर दिन लाखों वीडियो पोस्ट होते हैं। लेकिन समस्या यह है कि हर किसी के पास वीडियो का आइडिया, स्क्रिप्ट और प्लानिंग करने का समय नहीं होता। यहीं पर Google का Gemini AI मदद कर सकता है। …

Imageकिसी भी Photo से उसका Location कैसे पता करें? आसान तरीका

कई बार हम अपने या किसी और के फोन पर कोई तस्वीर देखकर अक्सर पूछते हैं कि ये किस जगह की है या ये कहाँ क्लिक हुई होगी? चाहे वो सोशल मीडिया पर शेयर की गई ट्रैवल पिक हो, किसी इवेंट की फोटो हो या आपके फोन में सेव पुरानी इमेज। लेकिन क्या आप जानते …

Imageअब Instagram पर चुपके से Story देखना होगा आसान – Meta ला रहा है नया प्लान

क्या हो अगर आप किसी की Instagram Story देखें… और सामने वाले को ज़रा भी पता न चले? अभी तक Instagram पर ऐसा करना संभव नहीं होता है। जैसे ही आप किसी की स्टोरी देखते हैं, आपका नाम तुरंत viewer list में दिख जाता है। लेकिन अब Meta इस पूरे अनुभव को बदलने की तैयारी …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products