HP Pavilion Aero 13 भारत में AMD Ryzen प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ, ये हैं ख़ास बातें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

HP ने भारत में नया हाई-एंड लैपटॉप Pavilion Aero 13 लॉन्च किया है और इसकी ख़ासियत ये है कि ये कंपनी का अब तक का सबसे हल्का यानि कि lightest लैपटॉप है। इसे बनाने में महासागरों में मिले प्लास्टिक के कचरे (ओशन बाउंड प्लास्टिक) का भी इस्तेमाल किया गया है। इसके दो वैरिएंट लॉन्च हुए हैं जिनमें AMD Ryzen चिपसेट के साथ AMD Radeon GPU हैं। आइये विस्तार से इनके बारे में आपको बताते हैं।

HP Pavilion Aero 13 भारत में AMD Ryzen प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ, ये हैं ख़ास बातें

कीमतें और उपलब्धता

आप HP Pavilion Aero 13 लैपटॉप के AMD Ryzen 5 5600U मॉडल को ₹79,999 में और AMD Ryzen 7 5800U मॉडल को ₹94,999 में खरीद सकते हैं। ये अभी से Amazon, HP की ऑफिशियल वेबसाइट और HP World स्टोरों पर उपलब्ध हैं।

ये भी पढ़ें: Asus Zephyrus G15 2021 रिव्यु: ROG सीरीज़ की बेहतरीन पेशकश

HP Pavilion Aero 13 स्पेसिफिकेशन

HP Pavilion Aero 13 की बॉडी मैग्नीशियम एल्युमीनियम अलॉय की है और इसका वज़न भी मात्र 970 ग्राम है। लिड पर आपको HP का लोगो मिलेगा और लिड खोलने पर सबसे पहले 13.3 इंच की IPS LCD डिस्प्ले से आपकी मुलाक़ात होगी, जो full HD+ रेज़ॉल्यूशन के साथ आएगी। यहां 16:10 एस्पेक्ट रेश्यो के साथ आपको 100% sRGB कलर कवरेज मिलेगी। डिस्प्ले पर एंटी-ग्लेयर कोटिंग भी दी गयी है।

इस प्रीमियम लैपटॉप में आपको सिक्योरिटी और प्राइवेसी के लिए पावर बटन के साथ ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। सॉफ्टवेयर यहां Windows 10, लेकिन इसमें Windows 11 अपग्रेड भी जल्दी आएगा।

HP Pavilion Aero 13 में दो वैरिएंट हैं जिनमें अलग-अलग प्रोसेसर कंपनी ने डाले हैं। एक में आपको AMD Ryzen 5 5600U और दूसरे में AMD Ryzen 7 5800U दिया गया है।

इसके अलावा आपको इनमें 16GB DDR4 (3200 MHz) RAM, और एक 512 GB PCIe NVMe M.2 SSD स्टोरेज दी गयी है। आपको इसमें तीन सेल वाली 45WHr बैटरी मिलेगी।

कनेक्टिविटी विकल्पों की बात करें तो बिल्ट-इन एलेक्सा, एक USB Type-C 10Gbps पोर्ट, दो USB Type-A 5Gbps पोर्ट, एक HDMI 2.0 पोर्ट और एक ऑडियो कॉम्बो जैक इसमें शामिल हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया realme 16! कीमत भी है दमदार

realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन realme 16 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, जो डिस्प्ले, बैटरी और durability-focused हार्डवेयर के साथ एक नया mid-range विकल्प लेकर आया है। यह फोन Air Black और Air White कलर ऑप्शन्स में आता है और कई स्टोरेज वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी कीमत इस प्रकार है: …

ImageHP Victus गेमिंग लैपटॉप भारत में लॉन्च-Amazon Prime Day Sale में कर सकते हैं प्री-आर्डर

HP ने भारत में Victus सीरीज़ के अंतर्गत अपना गेमिंग लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। इसे कंपनी ने आज से शुरू हुई Amazon Prime Day Sale द्वारा भारत में लॉन्च किया है और इसके चार AMD Ryzen वैरिएंट सेल में प्री-आर्डर के लिए उपलब्ध हैं। कीमतें और उपलब्धता HP Victus 16 में तीन रंगों में …

ImageLenovo Legion 5 Pro भारत में AMD Ryzen 7 5800H प्रोसेसर और Nvidia RTX 3070 GPU के साथ लॉन्च हुआ

Lenovo ने भारत में अपनी सर्वोत्तम श्रेणी का गेमिंग लैपटॉप Lenovo Legion 5 Pro भारत में लॉन्च किया है। इसमें आपको AMD Ryzen 7 5800H प्रोसेसर मिलेगा जिसके साथ Nvidia RTX 3070 ग्राफ़िक्स कार्ड मौजूद है। ये वही चिपसेट है जिसके साथ आज Victus by HP गेमिंग लैपटॉप भी भारत में दाखिल हुआ है। Lenovo …

Imagevivo V70 FE भारत में लॉन्च से पहले ही चर्चा में: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ क्या होगा ये नया गेमचेंजर?

चीनी स्मार्टफोन निर्माता vivo भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि vivo V70 FE भारत में लॉन्च होगा, जो पिछले साल आए V60e का सक्सेसर होगा। Vivo V70 FE: 200MP प्राइमरी कैमरा आधिकारिक टीज़र और ई-कॉमर्स माइक्रोसाइट्स अब देश में लाइव हो …

Image₹20,000 से कम में OPPO A6s 5G लॉन्च – 6500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ क्या ये डील सही है?

Oppo India ने देश में अपना एक नया किफायती मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है: Oppo A6s 5G। 120Hz LCD स्क्रीन, Dimensity 6300 चिपसेट और बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह फोन शुरुआती बैंक ऑफर के बाद ₹20,000 से कम कीमत में मिलता है। आइये जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन। ये पढ़ें: …

Discuss

Be the first to leave a comment.