Infinix का ये गेमिंग फोन कम कीमत में ट्रिगर बटन के साथ भारत में होगा लॉन्च, टीजर आया सामने

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Infinity ने अभी कुछ समय पहले ही अपना Infinix GT 30 Pro लॉन्च किया था जो लगभग 25,000 रूपये के आस पास आता है, और अब कंपनी इसी सिरीज़ का एक और फोन Infinix GT 30 5G+ लॉन्च करने वाली है, जो डाउन ग्रेड वर्जन होगा, और इससे कम कीमत में पेश किया जा सकता है। हाल ही में फोन के इंडिया लॉन्च का ऑफिशियल टीजर सामने आया है, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: OnePlus 13 पर मिल रहा कई हजार का फ्लैट डिस्काउंट, सिर्फ इस तारीख तक है मौका

Infinix GT 30 5G+ इंडिया लॉन्च टीजर

कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस फोन को इंडिया लॉन्च के लिए टीज करना शुरू कर दिया है। हालांकि, लॉन्च की सटीक तारीख सामने नहीं आयी है, लेकिन इसे जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इंडिया लॉन्च के टीजर के साथ साथ कंपनी ने Infinix GT 30 5G+ डिजाइन को भी रिवील किया है।

Infinix GT 30 5G+ इंडिया लॉन्च टीजर

टीजर के अनुसार इस फोन में भी आपको Pro मॉडल की तरह ही Cyber Mecha Design 2.0 देखने को मिलेगी। बैक पैनल पर कस्टमाइजेबल लाइट दी गई है, और ये फोन भी गेमिंग के लिए ट्रिगर बटन के साथ पेश किया जा सकता है। लॉन्च के बाद फोन Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

फीचर्स

अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन में MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट को शामिल किया जा सकता है। फोन 8GB RAM वाले वेरिएंट के साथ पेश किया जा सकता है। टीजर के अनुसार बैक पैनल पर हमें ड्यूल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।

बात करें गेमिंग की तो रिपोर्ट्स के अनुसार ये फोन BGMI में 90FPS तक का गेमिंग सपोर्ट दे सकता है। बाकी अन्य फीचर्स जैसे डिस्प्ले या बैटरी Pro मॉडल के ही समान हो सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक तौर पर फीचर्स रिवील नहीं किए हैं, लेकिन जल्द ही इसके फीचर्स की जानकारी सामने आ सकती है।

ये पढ़ें: Amazon Great Freedom Festival: इन डील्स पर मिल रहा 80% तक डिस्काउंट, देखें लिस्ट

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageअब इंतज़ार खत्म? Apple का Foldable iPhone लेकर आया बड़ा सरप्राइज़

अगर आप लंबे समय से इस सवाल का इंतज़ार कर रहे हैं कि “Apple आखिर foldable iPhone कब लाएगा?”, तो अब तस्वीर थोड़ी साफ होती नज़र आ रही है। पिछले करीब 7 सालों से Samsung जैसे ब्रांड इस सेगमेंट में आगे हैं, लेकिन Apple अब अपनी एंट्री की तैयारी में है। आइये जानते हैं कि …

ImageInfinix का ये गेमिंग फोन हो गया 20,000 से कम में लॉन्च, ट्रिगर बटन के साथ मिलेंगे तगड़े फीचर्स

Infinix ने भारत में आज अपना एक और किफायती गेमिंग फोन Infinix GT 30 5G+ लॉन्च कर दिया है। इस फोन की खास बात है, कि इसे 20,000 रुपए से कम कीमत पर गेमिंग शोल्डर बटन वाले फीचर्स के साथ पेश किया गया है, और बैक पैनल पर लाइट्स वाला फीचर भी मिलता है, जो …

Image₹7,499 में Lava का नया फोन लॉन्च, 5000mAh बैटरी और 90Hz स्क्रीन के साथ

कम कीमत में बड़ी स्क्रीन और लंबी बैटरी लाइफ चाहने वालों के लिए Lava ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Lava Yuva Star 3 लॉन्च कर दिया है। ₹7,499 की कीमत पर आया यह फोन एंट्री-लेवल सेगमेंट को टारगेट करता है और Redmi, Realme व Infinix जैसे ब्रांड्स को सीधी टक्कर देता है। खास …

Imageकम कीमत में आया Redmi का नया 5G फोन, 120Hz स्क्रीन और बड़ी बैटरी से मचाएगा हलचल

Xiaomi ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Redmi 15A 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस फोन के ज़रिए एंट्री-लेवल सेगमेंट में एक बार फिर बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट का कॉम्बिनेशन लेकर आई है। खास बात यह है कि कम कीमत में 120Hz स्क्रीन और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स …

ImagePOCO C85x 5G लॉन्च: 6300mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ आया नया बजट 5G फोन

POCO ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन POCO C85x 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह फोन पिछले साल आए POCO C85 का अपग्रेड हुआ वर्ज़न माना जा रहा है और खासतौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी और स्मूद डिस्प्ले चाहते …

Discuss

Be the first to leave a comment.