iPhone 17 सीरीज़ कल होगी लॉन्च: जानें भारत में कीमत, डिज़ाइन और फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple का सबसे चर्चित स्मार्टफोन लॉन्च इवेंट, यानि Awe Dropping Event 2025, 9 सितंबर की रात 10:30 बजे से शुरू होगा। इस इवेंट में कंपनी अपनी नई iPhone 17 series लॉन्च करेगी, जिसमें चार मॉडल शामिल होंगे – iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max। लॉन्च इवेंट को Apple की वेबसाइट और आधिकारिक YouTube चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा। लेकिन इस सीरीज़ के बारे में लॉन्च से पहले काफी दिलचस्प जानकारी सामने आयी है।

नई सीरीज़ को लेकर पिछले कई हफ्तों से लगातार कुछ लीक सामने आ रहे हैं। इनके अनुसार इस बार iPhone 17 Pro और Pro Max मॉडलों को नया डिज़ाइन और पावरफुल कैमरा अपग्रेड मिलने वाला है।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy S26 डिज़ाइन लीक: Qi2 मैग्नेट्स और iPhone जैसा नया डिज़ाइन

iPhone 17 सीरीज़ की बैटरी कैपेसिटी लीक

Apple हर नई सीरीज़ में बैटरी पर काम करता है और इस बार iPhone 17 Air specs से लेकर Pro Max तक सभी में बेहतर बैटरी की उम्मीद है। इन चारों फोनों की बैटरी क्षमता भी इन लक्स में सामने आयी है:

  • iPhone 17 Air – 3149mAh
  • iPhone 17 – 3692mAh
  • iPhone 17 Pro – 4252mAh (3988mAh चीन वेरिएंट)
  • iPhone 17 Pro Max – 5088mAh (4823mAh चीन वेरिएंट)

अगर ये लीक सही साबित होते हैं तो iPhone 17 Pro Max battery अब तक की सबसे बड़ी बैटरी होगी।

डिज़ाइन और परफॉर्मेंस

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार Apple iPhone 17 Pro और Pro Max को अल्युमिनियम और गिलास डिज़ाइन में ला सकता है, जिससे फोन हल्का और ज़्यादा आरामदायक होगा। कैमरा आइलैंड का डिज़ाइन भी इस बार नया होगा और Pro Max की मोटाई करीब 8.7mm तक बढ़ सकती है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो, iPhone 17 Pro मॉडलों में नया A19 Pro Chip दिया जा सकता है, जो TSMC के 3nm प्रोसेस पर बना होगा। इसके साथ पहली बार iPhones में 12GB RAM देखने को मिल सकती है, जिससे मल्टीटास्किंग और Apple Intelligence AI features और भी बेहतर व स्मूथ होंगे।

कैमरा अपग्रेड

iPhone 17 Pro Max camera को लेकर भी कई लीक सामने आए हैं। कहा जा रहा है कि इस बार Pro Max में तीन 48MP लेंस होंगे, जिनमें प्राइमरी वाइड कैमरा, अल्ट्रा वाइड सेंसर और टेलीफ़ोटो लेंस, जो 8x ज़ूम तक सपोर्ट करेगा, शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा, सभी मॉडलों में 24MP फ्रंट कैमरा और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलने की संभावना भी है। इनमें Dual-video recording फीचर भी जोड़ा जा सकता है, जो content creators के लिए बेहद उपयोगी होगा।

iPhone 17 Price (अनुमानित)

अभी तक सामने आयी लीकों के अनुसार, इस बार iPhone 17 सीरीज़ पिछले साल से लगभग $50 (करीब ₹4,000) महंगी हो सकती है। शुरुआती कीमतें इतनी जा सकती हैं:

  • iPhone 17 की भारत में शुरूआती कीमत ₹84,900 तक जा सकती है।
  • iPhone 17 Air को शायद कंपनी ₹1,09,900 की कीमत पर लॉन्च कर सकती है।
  • iPhone 17 Pro को कीमत भी ₹1,24,900 से शुरू हो सकती है।
  • iPhone 17 Pro Max को शायद कंपनी ₹1,64,900 की कीमत से शुरू कर सकती है।

प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से और सेल 19 सितंबर से शुरू होने की उम्मीद है।

ये पढ़ें: iPhone यूज़र्स अब कर पाएंगे कॉल रिकॉर्डिंग – बस अपनाएं ये तरीके, Android फोन में भी बंद कर सकते हैं कॉल रिकॉर्डिंग अलर्ट

और क्या होगा खास?

इस Apple Event 2025 में iPhone 17 सीरीज़ के अलावा नई Apple Watch और Watch Ultra भी पेश की जा सकती हैं। साथ ही, कंपनी इसी इवेंट में नया iOS 26 भी लॉन्च करेगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus N सीरीज़ इस समय भारत में हो सकती है लॉन्च, Amazon पर टीज़र पेज लाइव

जैसे हमने आपको पहले अपनी एक्सक्लूसिव स्टोरी में बता दिया था, अब OnePlus ने भी अब साफ़ इशारा कर दिया है कि उसकी N Series भारत आ रही है। कंपनी ने Amazon India पर एक टीज़र पेज लाइव किया है, जिस पर लिखा है – “Stay tuned. Something NEW is coming soon”, और साथ में …

Image₹13,000 से कम में 120Hz और 5200mAh बैटरी? Infinix Smart 20 भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने आज भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Infinix Smart 20 लॉन्च कर दिया है। ₹13,000 से भी कम में आने वाले इस फोन का सबसे बड़ा आकर्षण है इसका 6.78-इंच 120Hz डिस्प्ले, 5200mAh बैटरी और 7.7mm स्लिम बॉडी। आइए इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं। ये पढ़ें: Redmi …

ImageVivo X300 Ultra और X300 FE के आज भारत में लॉन्च से पहले कीमत लीक, जानें क्यों बढ़ गई है चर्चा?

Vivo आज भारत में अपनी X300 सीरीज़ के दो बड़े स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है – Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE। ये दोनों फोन कंपनी के प्रीमियम लाइनअप को और मज़बूत करने के लिए आ रहे हैं, लेकिन इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा सिर्फ फीचर्स की नहीं, बल्कि कीमत की भी हो …

ImageiPhone 18 Pro और Pro Max की भारत में कीमत लीक – iPhone 17 Pro से इतना महंगा

नए iPhone का इंतज़ार भारत में हर साल सबसे ज़्यादा रहता है, और इस बार खबर सीधे आपकी जेब से जुड़ी है। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारत में कीमत कथित तौर पर लीक हो गई है। अगर आप अगला iPhone लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये नंबर आपके …

ImageVivo X300 Ultra और X300 FE भारत में लॉन्च: 200MP ZEISS कैमरा और बड़ी बैटरी, कीमतों के साथ जानें पूरी डिटेल

Vivo ने भारत में अपनी X300 सीरीज़ को और बड़ा कर दिया है। कंपनी ने आज Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE को लॉन्च किया है। दोनों फोन अलग-अलग तरह के यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाए गए हैं, लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ फीचर्स की नहीं, कीमत की भी है। एक तरफ Vivo …

Discuss

Be the first to leave a comment.