9 सितंबर को बदलेगा iPhone का खेल – iPhone 17 सीरीज़ में आ रहे हैं ये हैरान कर देने वाले फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple जल्दी ही iPhone फैंस के इंतज़ार को ख़त्म करते हुए iPhone 17 series launch date का ऐलान कर सकता है, जिसमें चार मॉडल शामिल होंगे – iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और नया iPhone 17 Air। लॉन्च डेट 9 सितम्बर 2025 बताई जा रही है और ये सीरीज़ iOS 26 फीचरों के साथ आएगी। इसके अलावा भी इन फोनों के डिज़ाइन, कैमरा और कीमतों को लेकर काफी अहम जानकारी सामने आयी है, जिन्हें आप लॉन्च से पहले आप यहां जान सकते हैं।

ये पढ़ें: Social Media Account को Hack होने से कैसे बचाएं? जानिए 2025 के लिए 10 ज़रूरी टिप्स

iPhone 17 Air: सबसे पतला और नया साइज़ विकल्प

सूत्रों के अनुसार, iPhone 17 Air को iPhone 16 Plus की जगह लाया जाएगा और ये Apple का अब तक का सबसे पतला iPhone हो सकता है। इसके 6.6-इंच की डिस्प्ले साइज़ को कई कई लीक हुई तस्वीरों में दिखाया जा चुका है, जो iPhone 17 Pro (6.3-inch) और iPhone 17 Pro Max (6.9-inch) के बीच आता है। हालांकि, इसमें केवल एक रियर कैमरा हो सकता है और बैटरी भी थोड़ी छोटी होने की संभावना है, लेकिन Apple external battery accessory ला सकता है।

ये पढ़ें: 2025 में Flagship खरीदना बेवकूफी होगी, अगर आपने ये आर्टिकल नहीं पढ़ा

iPhone 17 Pro और Pro Max: कैमरा और परफॉर्मेंस में बड़ी छलांग

iPhone 17 Pro renders

Pro मॉडल्स में इस बार नया iPhone 17 Pro camera upgrade और लंबा कैमरा मॉड्यूल मिलने के आसार हैं। इसमें 48MP टेलीफ़ोटो लेंस के साथ 8x ऑप्टिकल ज़ूम का सपोर्ट होगा। तीनों रियर कैमरा 48MP के होंगे और फ्रंट कैमरा इस बार 24MP का होगा। साथ ही, 8K video recording on iPhone 17 Pro और dual-video recording जैसे प्रो फीचर्स इस बार कैमरा परफॉरमेंस और बेहतर बनाएंगे, ऐसी भी उम्मीद की जा रही है।

iPhone 17 Pro Max में 5,000mAh की बड़ी बैटरी, 45W वायर्ड और 25W वायरलेस चार्जिंग के साथ रिवर्स वायरलेस चार्जिंग तकनीक भी इस बार नए iPhones का हिस्सा हो सकती है। इन फोनों में A19 Pro chip, 12GB RAM और बेहतर कूलिंग के लिए VC सिस्टम आने के भी कयास लगाए जा रहे हैं।

ये पढ़ें: Instagram Reposting का नया ट्रेंड: अब पोस्ट शेयर करना हुआ और भी आसान

कीमत और प्रोडक्शन स्ट्रेटेजी

iPhone 17 price in India इस साल स्थिर रह सकती है, लेकिन वहीँ विश्व के अन्य बाज़ारों में जो टैरिफ वॉर छिड़ी हुई है, और स्टोरेज अपग्रेड होने के कारण,इस बार कीमतें $50-$100 तक बढ़ने की संभावना है। अनुमानित US कीमतें – iPhone 17: $849, iPhone 17 Air: $949, iPhone 17 Pro: $1,199 और iPhone 17 Pro Max: $1,249। “Made in India” iPhones की वजह से भारतीय ग्राहकों को कीमतों में राहत मिल सकती है।

नया Siri अनुभव

Apple 2025 में Siri का बड़ा AI upgrade लाने की योजना बना रहा है, जिससे यूज़र सिर्फ voice commands से apps को control कर पाएंगे। ये new Siri features in iPhone 17, बिक्री के नज़रिये से काफी आकर्षक कारण बन सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageएक चार्ज में 3 दिन का दम, Moto G77 Power इसी हफ्ते होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Motorola इस हफ्ते अपना नया बैटरी-फोकस्ड फोन Moto G77 Power भारत में उतारने जा रहा है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि ये 8 जुलाई को लॉन्च होगा और लॉन्च से पहले ही इसके ज़्यादातर फीचर्स मोटोरोला की अपनी वेबसाइट पर सामने आ चुके हैं। इस फोन की सबसे बड़ी हाईलाइट, इसकी 7000mAh की बैटरी …

ImageFlipkart Sasa Lele Sale 9 मई से: iPhone 17 पर मिल सकता है सबसे बड़ा डिस्काउंट, जानें पूरी डिटेल

Flipkart फिर से अपनी Sasa Lele Sale लेकर आ रहा है, जो 9 मई से शुरू होगी। अगर आप नया फोन लेने का सोच रहे हैं लेकिन सही मौके का इंतज़ार कर रहे थे, तो ये वही मौका हो सकता है। अच्छी बात ये है कि Plus और Black मेंबर्स को 8 मई से ही, …

ImageiPhone 18 Pro और Pro Max की भारत में कीमत लीक – iPhone 17 Pro से इतना महंगा

नए iPhone का इंतज़ार भारत में हर साल सबसे ज़्यादा रहता है, और इस बार खबर सीधे आपकी जेब से जुड़ी है। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारत में कीमत कथित तौर पर लीक हो गई है। अगर आप अगला iPhone लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये नंबर आपके …

ImageAndroid 17 में क्या नया है? AI, सुरक्षा और Instagram तक आपके फोन में बदलने वाली हैं ये चीज़ें

Android 17 को Google सिर्फ एक नए अपडेट की तरह पेश नहीं कर रही है, बल्कि इस बार कंपनी आपके फोन को ज़्यादा समझदार, ज़्यादा सुरक्षित और रोज़मर्रा के इस्तेमाल में ज़्यादा काम का बनाने की कोशिश कर रही है। अगर आप दिनभर फोन पर चैट करते हैं, वीडियो देखते हैं, Instagram इस्तेमाल करते हैं, …

ImageWhatsApp के नए Username फीचर पर सरकार सख्त – Meta को रोलआउट रोकने का आदेश

अभी हाल ही में हमने आपको WhatsApp के नए Username फीचर के बारे में पूरी जानकारी दी थी कि ये फीचर इस साल के आखिर में लाइव होने से पहले आप अपना Username कैसे रिज़र्व कर सकते हैं और इसका फायदा क्या-क्या है। लेकिन आज इसी फीचर को लेकर एक बड़ा मोड़ आ गया है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.