iPhone 17 सीरीज़ की कीमतें लीक, देखें भारत और दुनिया में कितने में मिलेगा नया iPhone

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple Event 2025, जिसका इंतज़ार काफी समय से हो रहा है, अब बस कुछ ही घंटे दूर है। इस बार कंपनी “Awe Dropping” लॉन्च इवेंट में iPhone 17 Series पेश करने जा रही है। इस स्मार्टफोन सीरीज़ के डिज़ाइन और फीचर्स को लेकर कई लीक सामने आ चुके हैं, लेकिन सबसे ज़्यादा चर्चा कीमतों को लेकर है। Apple हर बार अलग-अलग देशों में अलग कीमत तय करता है, जिसका कारण टैक्स, ड्यूटी और करेंसी रेट होते हैं। इस बार भी यही पैटर्न देखने को मिलेगा। अभी लॉन्च से पहले इन फोनों के अमेरिका, भारत और कनाडा में क्या प्राइस या कीमतें (iPhone 17 Series Price Leak) होंगी, ये खबर भी सामने आयी है।

ये पढ़ें: iPhone 17 Launch से पहले iPhone 16 और iPhone 15 Series पर भारी छूट, इतने सस्ते में iPhone फिर नहीं मिलेगा

iPhone 17 Series Price Leak

अमेरिका में नए iPhones की कीमतें (iPhone 17 Price in US)

iPhone 17 Series Price Leak रिपोर्टों के अनुसार, iPhone 17 अमेरिका में $799 से शुरू होगा, यानि जो कीमत iPhone 16 की थी, वही रहेगी। नया iPhone 17 Air $899–949 तक जा सकता है। वहीं iPhone 17 Pro की कीमत $1,099 और टॉप मॉडल iPhone 17 Pro Max $1,199 रहने की उम्मीद है।

भारत में iPhone 17 सीरीज़ की कीमत (iPhone 17 Price in India)

भारतीय बाज़ार में वैनिला मॉडल iPhone 17 लगभग ₹79,900 पर आ सकता है। iPhone 17 Air को ₹89,900 से ₹99,900 के बीच लॉन्च किये जाने की सम्भावना है। वहीं iPhone 17 Pro price in India करीब ₹1,29,900 तक जा सकती है और टॉप मॉडल iPhone 17 Pro Max ₹1,44,900 पर उपलब्ध होगा।

ये पढ़ें: Amazon और Flipkart सेल में ₹40,000 से कम में मिल सकते हैं ये सभी फ्लैगशिप फोन; मिलेंगी आकर्षक डील्स

iPhone 17 Price in Canada और Dubai

कनाडा में iPhone 17 की शुरुआती कीमत 1,129 CAD रहने की उम्मीद है। iPhone 17 Air यहां 1,279–1,329 CAD में मिल सकता है, जबकि Pro और Pro Max क्रमशः 1,549 CAD और 1,749 CAD के दाम पर आ सकते हैं।
वहीँ दुबई की बात करें तो, iPhone 17 की कीमत 3,399 AED से शुरू होने के आसार हैं। iPhone 17 Air 3,799–3,899 AED, iPhone 17 Pro 4,499 AED और iPhone 17 Pro Max 5,099 AED पर लॉन्च हो सकते हैं।

भारत में iPhone 17 सीरीज़ की कीमतों के बढ़ने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं, लेकिन वहीँ कुछ रिपोर्टों के अनुसार इनके भारत में ही निर्मित होने के कारण ज़्यादा कीमतों में बढ़ोतरी की सम्भवना भी नहीं है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiQOO 15R भारत में लॉन्च: Snapdragon 8 Gen 5 और 7600mAh बैटरी के साथ जानें क्या होगी कीमत

₹50,000 से कम में Snapdragon 8 Gen 5, 7,600mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग? iQOO 15R की भारत में एंट्री ने अप्पर मिड रेंज सेगमेंट में सीधी हलचल मचा दी है। ऐसे समय में जब ज़्यादातर ब्रांड कीमतें बढ़ा रहे हैं, iQOO ने ऐसा स्पेक शीट पेश किया है जो सीधे OnePlus 15 जैसे फोनों …

ImageApple बदल रहा है गेम! iPhone 18 Pro Max में मिलेगी जबरदस्त बैटरी और नया डिजाइन

Apple का अगला फ्लैगशिप अभी लॉन्च से करीब सात महीने दूर है, लेकिन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर लीक की रफ्तार तेज़ हो चुकी है। ताज़ा सप्लाई-चेन रिपोर्ट्स इशारा कर रही हैं कि Apple इस बार सिर्फ कैमरा या डिज़ाइन नहीं, बल्कि बैटरी लाइफ पर भी बड़ा दांव खेलने वाला …

Image₹1.83 लाख में आ रहा Xiaomi 17 Ultra – 200MP ज़ूम और Leica कैमरे से देगा iPhone-Samsung को टक्कर

प्रीमियम स्मार्टफोन बाज़ार में बड़ा मुकाबला शुरू होने वाला है। Xiaomi अपने नए फ्लैगशिप Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra को ग्लोबल मार्केट में उतारने की तैयारी कर रहा है। Mobile World Congress 2026 से ठीक पहले, यानि 28 फरवरी को इन फोनों के वैश्विक स्तर पर लॉन्च होने की खबर है। लॉन्च से पहले …

ImagePro में क्या है खास? Nothing Phone (4a) सीरीज़ की पूरी स्पेसिफिकेशन लीक

5 मार्च के लॉन्च से पहले Nothing Phone (4a) सीरीज़ को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। नई लीक के अनुसार, Phone (4a) और Phone (4a) Pro में कुछ अहम हार्डवेयर एक जैसे हो सकते हैं, जिसमें प्रोसेसर, बैटरी और टेलीफोटो कैमरा शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, Nothing Phone (4a) में 6.7-इंच का फ्लैट AMOLED …

ImageOppo ने खेला नया दांव, Reno 15 सीरीज़ में आया नया Pro Mini वैरिएंट, 200MP कैमरे से मचाएगा धूम

Oppo ने भारत में 2026 की शुरुआत अपनी नई Reno 15 सीरीज़ के साथ की है। ये सीरीज़ Reno 14 लाइनअप की सक्सेसर है और लेकिन इस बार Oppo ने प्रीमियम सेगमेंट पर ज़्यादा फोकस दिखाया है। खास बात यह है कि इस सीरीज़ में पहली बार Reno 15 Pro Mini, यानि Mini वर्ज़न पेश …

Discuss

Be the first to leave a comment.