Apple का सबसे सस्ता iPhone 2026 में कब आएगा? iPhone 17e को लेकर नई जानकारी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आज की तारीख में Apple को लेकर कई लॉन्च की चर्चाएँ चल रही हैं। जहाँ एक तरफ MacBook Pro के नए मॉडल्स की बातें हो रही हैं, वहीं दूसरी तरफ सबसे ज़्यादा दिलचस्पी Apple के सबसे सस्ते iPhone को लेकर दिख रही है। यह फोन होगा iPhone 17e।

ये भी पढ़ें: Android में ये 3 काम इतने आसान हैं कि iPhone यूज़र्स झुंझला जाते हैं

iPhone 17e का संभावित लॉन्च टाइमलाइन

चीन के जाने-माने टिप्स्टर Digital Chat Station के मुताबिक, iPhone 17e को 2026 की पहली छमाही में लॉन्च किया जा सकता है।

पिछले साल Apple ने iPhone 16e को 16 फरवरी को पेश किया था और फोन 28 फरवरी से बिक्री के लिए उपलब्ध हुआ था। अगर Apple इसी पैटर्न को फॉलो करता है,
तो iPhone 17e की घोषणा फरवरी या मार्च 2026 में हो सकती है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह लॉन्च किसी बड़े इवेंट की बजाय प्रेस रिलीज़ या छोटे वीडियो में घोषणा के ज़रिये किया जा सकता है।

iPhone 17e

iPhone 17e के संभावित फीचर्स (लीक)

लीक्स के मुताबिक, iPhone 17e में 6.1-इंच का 60Hz LTPS OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो मौजूदा iPhone 16e जैसा ही होगा।

सबसे बड़ा डिज़ाइन बदलाव सामने की तरफ दिख सकता है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि इस बार Apple बड़ा notch हटाकर Dynamic Island दे सकता है, जिसके साथ Face ID सपोर्ट भी मिलेगा।

परफॉर्मेंस की बात करें तो, फोन में Apple का A19 चिपसेट मिलने की उम्मीद है, जो iPhone 17 सीरीज़ के दूसरे मॉडल्स में भी इस्तेमाल किया गया है। सॉफ्टवेयर के तौर पर यह फोन iOS 26.3 के साथ आ सकता है।

किसके लिए होगा iPhone 17e?

iPhone 17e खासतौर पर उन यूज़र्स को पसंद आ सकता है, जो एक सादा और किफायती iPhone चाहते हैं।

यह फोन उन लोगों के लिए भी आकर्षक हो सकता है, जो अब तक iPhone SE को एक सेकेंडरी डिवाइस की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं और अब एक ज़्यादा मॉडर्न डिज़ाइन वाला विकल्प चाहते हैं।

iPhone 17e की संभावित कीमत

कीमत की बात करें तो, भारत में iPhone 17e का 128GB वेरिएंट करीब ₹59,900 से शुरू हो सकता है, जबकि अमेरिका में इसकी कीमत $599 के आसपास बताई जा रही है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageएक्सक्लूसिव: Samsung Galaxy S26 FE, Galaxy M47 5G और Galaxy F70 Pro 5G जल्द आने वाले हैं

Samsung अपने अगले मिड-रेंज और “Fan Edition” फोन की नई सीरीज़ की तैयारी पहले से ही कर रहा है। हमने GSMA डेटाबेस में कुछ नई एक्सक्लूसिव लिस्टिंग्स देखी हैं, जो तीन अनघोषित डिवाइस के अस्तित्व की पुष्टि करती हैं: Galaxy S26 FE, Galaxy M47 5G और Galaxy F70 Pro 5G। हालांकि इन फोनों की आधिकारिक …

ImageiPhone 18 Pro को लेकर नया लीक, Apple का अगला iPhone बाहर से वैसा ही लेकिन अंदर हो सकते हैं बड़े बदलाव

हर साल नए iPhone के लॉन्च से पहले एक उम्मीद ज़रूर बनती है कि शायद इस बार Apple डिज़ाइन में कोई बड़ा बदलाव कर दे। लेकिन अगर ताज़ा लीक सही साबित होते हैं, तो iPhone 18 Pro शायद दिखने में उतना नया महसूस न हो जितना लोग उम्मीद कर रहे होंगे। यह पूरी तरह हैरान …

ImageFoldable iPhone को लेकर नया लीक, Apple के 50वें साल में आ सकता है बड़ा सरप्राइज़

Apple इस साल अपना 50वां साल मना रहा है, और ऐसा लगता है कि कंपनी इसे खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। हाल ही में Apple ने कई नए प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं, जिनमें किफायती MacBook Neo भी शामिल है। लेकिन अब जिस डिवाइस की सबसे ज़्यादा चर्चा हो रही है, वह Apple …

ImageApple का सस्ता iPhone भी बनेगा ‘Pro’, iPhone 17e में आएगा वही फीचर जिसने सबका दिल जीता

Apple जल्द ही अपने अगले सस्ते iPhone मॉडल iPhone 17e के साथ एक बड़ा डिज़ाइन अपडेट लाने की तैयारी में है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इस बार नॉच डिज़ाइन को अलविदा कह सकती है और इसमें भी अन्य iPhones की तरह Dynamic Island display लाने वाली है। ये वही फीचर है, जो पहली बार …

ImageiPhone 18 में कैमरा बदल सकता है, कीमत को लेकर भी नई तस्वीर सामने आई

iPhone 18 सीरीज़ अभी लॉन्च से कई महीने दूर है, लेकिन इसके बारे में चर्चा अभी से तेज़ हो चुकी है। वजह सिर्फ नए फीचर्स नहीं, बल्कि वो संतुलन है जिसे Apple हर बार साधने की कोशिश करता है, यानि नई टेक्नोलॉजी देना, लेकिन कीमत को बहुत ज़्यादा डरावना न बनने देना। हालिया रिपोर्ट्स में …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products