Foldable iPhone को लेकर बड़ा अपडेट – लॉन्च में देरी होगी या Apple तैयार?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Foldable iPhone को लेकर नई जानकारी सामने आई है, जहां हाल ही में इसके लॉन्च में देरी होने की खबरें आ रही थीं, वहीं अब लॉन्च टाइमलाइन को लेकर एक अलग अपडेट सामने आया है। अब तक रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि Apple को इस डिवाइस के डेवलपमेंट में दिक्कतें आ रही हैं, जिससे इसकी लॉन्च डेट आगे खिसक सकती है। लेकिन अब एक नई रिपोर्ट इस पूरी तस्वीर को थोड़ा साफ करती नज़र आ रही है।

ये पढ़ें: अब Instagram पर चुपके से Story देखना होगा आसान – Meta ला रहा है नया प्लान

कब लॉन्च हो सकता है iPhone Fold?

Bloomberg के Mark Gurman के अनुसार, Apple फिलहाल फोल्डेबल आईफोन को लेकर किसी बड़े संकट में नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अभी भी अपने प्लान के हिसाब से इसे सितंबर 2026 में पेश कर सकती है।

कहा जा रहा है कि iPhone Fold को iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वहीं बेस मॉडल iPhone 18 का लॉन्च 2027 की शुरुआत तक टल सकता है।

रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि इस foldable iPhone की सप्लाई शुरुआत में सीमित रह सकती है, लेकिन Apple इसे अपने दूसरे फ्लैगशिप मॉडलों के साथ ही सेल में लाने की योजना बना रहा है।

ये पढ़ें: Samsung ने शुरू किया नया अपडेट रोलआउट, Fold6 और Flip6 यूज़र्स को मिला बड़ा फीचर

क्या सच में आ रही हैं दिक्कतें?

इससे पहले आई कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि Apple को foldable iPhone के डेवलपमेंट के दौरान तकनीकी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है, खासकर टेस्टिंग और engineering verification phase में।

हालांकि, सप्लाई चेन से जुड़ी नई जानकारी के मुताबिक Foxconn ने इस डिवाइस की ट्रायल प्रोडक्शन (trial production) शुरू कर दी है। Apple शुरुआती दौर में करीब 7 से 8 मिलियन यूनिट्स बनाने की योजना बना रहा है, जो कुल iPhone प्रोडक्शन का छोटा हिस्सा होगा।

Apple का यह पहला foldable iPhone होगा, इसलिए इसकी लॉन्च को लेकर पहले से ही काफी नज़रें टिकी हुई हैं। अब देखना होगा कि कंपनी इसे तय समय पर पेश कर पाती है या नहीं, लेकिन फिलहाल इसकी तैयारी पूरी रफ्तार से चलती हुई नजर आ रही है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image₹8,000 से कम में 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले, Lava का नया फोन चौंका देगा

Lava ने भारत में अपनी बजट सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए नया Lava Bold N2 Pro लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि यह फोन पिछले महीने आए Bold N2 के तुरंत बाद आया है, लेकिन इस बार कंपनी ने फीचर्स में थोड़ा और दम डालने की कोशिश की है, खासतौर पर कैमरा …

ImageFoldable iPhone को लेकर नया लीक, Apple के 50वें साल में आ सकता है बड़ा सरप्राइज़

Apple इस साल अपना 50वां साल मना रहा है, और ऐसा लगता है कि कंपनी इसे खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। हाल ही में Apple ने कई नए प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं, जिनमें किफायती MacBook Neo भी शामिल है। लेकिन अब जिस डिवाइस की सबसे ज़्यादा चर्चा हो रही है, वह Apple …

Imageअब इंतज़ार खत्म? Apple का Foldable iPhone लेकर आया बड़ा सरप्राइज़

अगर आप लंबे समय से इस सवाल का इंतज़ार कर रहे हैं कि “Apple आखिर foldable iPhone कब लाएगा?”, तो अब तस्वीर थोड़ी साफ होती नज़र आ रही है। पिछले करीब 7 सालों से Samsung जैसे ब्रांड इस सेगमेंट में आगे हैं, लेकिन Apple अब अपनी एंट्री की तैयारी में है। आइये जानते हैं कि …

ImageiPhone 18 Pro को लेकर नया लीक, Apple का अगला iPhone बाहर से वैसा ही लेकिन अंदर हो सकते हैं बड़े बदलाव

हर साल नए iPhone के लॉन्च से पहले एक उम्मीद ज़रूर बनती है कि शायद इस बार Apple डिज़ाइन में कोई बड़ा बदलाव कर दे। लेकिन अगर ताज़ा लीक सही साबित होते हैं, तो iPhone 18 Pro शायद दिखने में उतना नया महसूस न हो जितना लोग उम्मीद कर रहे होंगे। यह पूरी तरह हैरान …

ImageApple बदल रहा है गेम! iPhone 18 Pro Max में मिलेगी जबरदस्त बैटरी और नया डिजाइन

Apple का अगला फ्लैगशिप अभी लॉन्च से करीब सात महीने दूर है, लेकिन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर लीक की रफ्तार तेज़ हो चुकी है। ताज़ा सप्लाई-चेन रिपोर्ट्स इशारा कर रही हैं कि Apple इस बार सिर्फ कैमरा या डिज़ाइन नहीं, बल्कि बैटरी लाइफ पर भी बड़ा दांव खेलने वाला …

Discuss

Be the first to leave a comment.