iQOO 13 बैटरी और चार्जिंग की जानकारी सामने आयी, इन फीचर्स के साथ 30 अक्टूबर को होगा लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share
  • iQOO 13 बैटरी और चार्जिंग की जानकारी लीक हुई है।
  • फ़ोन में 6150mAh की बैटरी दी जा सकती है।
  • फ़ोन दिसंबर के शुरुआत में भारत में लॉन्च हो सकता है।

iQOO अपना अगला फ्लैगशिप फ़ोन iQOO 13 जल्द ही चीन में लॉन्च करने वाला है। लॉन्च की तारीख 30 अक्टूबर निर्धारित की गयी है, हालाँकि लॉन्च से पहले इस फ़ोन से सम्बंधित कई लीक्स इंटरनेट पर वायरल हुए हैं, और अब हाल ही में iQOO 13 बैटरी और चार्जिंग की जानकारी सामने आयी है, जिसके बारे में इस लेख में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Oppo Find N5 स्पेसिफिकेशन्स लीक, OnePlus Open 2 के नाम से भारत में हो सकता है लॉन्च

iQOO 13 बैटरी और चार्जिंग की जानकारी लीक

हाल ही में सामने आयी जानकारी के अनुसार इस फ़ोन में 6150mAh की बैटरी मिलने वाली है। इस बैटरी को थर्ड जनरेशन सिलिकॉन एनोड कंटेंट को उपयोग करके बनाया गया है, हालाँकि इतनी बड़ी बैटरी देने के बाद भी फ़ोन की मोटाई केवल 7.99mm ही है। बात करें iQOO 12 की तो उसमे सिर्फ 5,000 mAh बैटरी का उपयोग किया गया था। कंपनी ने इस नए फ्लैगशिप फ़ोन में बड़ी बैटरी के साथ अत्याधुनिक सेमी-सॉलिड लो-टेम्परेचर बैटरी तकनीक को भी शामिल किया है, जिससे ये टेम्परेचर में भी बेहतर तरीके से परफॉर्म करेगी।

चाहें हाई डेफिनेशन वीडियो चलाएं, या नेविगेशन ऐप्स का उपयोग करें, कम पॉवर कन्सप्शन के लिए फ़ोन हाई एफ्फिसिएन्सी कैश आर्किटेक्चर का उपयोग करता है, जिससे बैटरी लाइफ को बढ़ाया जा सके।

अन्य फीचर्स की बात करें तो फ़ोन में 6.82 इंच का 2K फ्लैट डिस्प्ले मिलने वाला है, जिसमें BOE Q10 luminescent को शामिल किया गया है। इसमें 8T LTPO सर्किट का उपयोग किया गया है। फ़ोन में आँखों की सुरक्षा का भी खास ध्यान रखा गया है। फ़ोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट द्वारा संचालित होगा, इसके अतिरिक्त Q2 गेमिंग चिप का उपयोग किया गया है। इसमें 16GB की LPDDR5x RAM और 1TB की UFS 4.0 स्टोरेज मिलने वाली है।

बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप और फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। फ़ोन OriginOS 5 लेयर के साथ Android 15 पर रन होगा। खबरों के अनुसार फ़ोन को दिसंबर के शुरुआत में भारत में पेश किया जा सकता है।

ये पढ़ें: Reliance ने पेश किया Reliance Jio Diwali offer 2024, इन प्लान्स के साथ मिलेंगे शानदार फायदें

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageपेट्रोल पंप पर बढ़ा बिल? एक महीने में इतने महंगे हुए पेट्रोल-डीजल

अगर इस महीने पेट्रोल पंप पर बिल थोड़ा ज़्यादा लगा है, तो वजह सिर्फ आपका सफर नहीं, बल्कि पिछले एक महीने में बढ़े पेट्रोल-डीज़ल के दाम भी हैं। करीब चार साल तक ईंधन की कीमतें लगभग स्थिर रहने के बाद अब आम लोगों की जेब पर अचानक दबाव बढ़ने लगा है। पिछले एक महीने में …

ImageiQOO 13 series जल्द ही Snapdragon 8 Gen4 SoC के साथ लॉन्च हो सकती हैं, स्पेसिफिकेशन्स लीक हुए

iQOO 12 series के सफलता के बाद कंपनी जल्द ही अपनी नयी iQOO 13 series लॉन्च कर सकती है। लॉन्च से पहले इस सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी इंटरनेट पर लीक हो गयी हैं। आगे iQOO 13 लीक्ड स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानते हैं। iQOO 13 series की लीक हुई जानकारी फिलहाल कंपनी द्वारा इससे …

ImageiQOO Z8 सीरीज़ चिपसेटों के साथ 31 अगस्त को होगी लॉन्च

कई अफवाहों के बाद, iQOO ने अपनी नयी iQOO Z8 सीरीज़ के लॉन्च की घोषणा कर दी है। इस सीरीज़ में दो स्मार्टफोन iQOO Z8 और Z8x 31 अगस्त, 2023 को चीन में पेश किये जायेंगे। कुछ बेंचमार्किंग वेबसाइटों पर भी ये पहले नज़र आ चुका है और कंपनी ने भी इसकी पहली टीज़र इमेज …

Image8000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ आ रहा है iQOO का नया फोन, लॉन्च डेट कन्फर्म

अगर आप ऐसा फोन पसंद करते हैं जिसमें बड़ी बैटरी, दमदार कैमरा और फ्लैगशिप जैसा डिज़ाइन एक साथ मिले, तो iQOO का नया फोन आपकी नज़र में आ सकता है। कंपनी ने iQOO 15T की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। यह फोन 20 मई को चीन में लॉन्च होगा और उसी दिन इसकी बिक्री …

ImageRealme के नए फोन की लॉन्च डेट कन्फर्म: बड़ी बैटरी के साथ एक बार चार्ज के बाद 3 दिन चलने का दावा

अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं जिसमें बैटरी जल्दी खत्म होने की चिंता कम हो, तो Realme का नया फोन आपके काम का हो सकता है। कंपनी ने Realme 16T 5G की भारत लॉन्च तारीख कन्फर्म कर दी है। यह फोन 22 मई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और यह Realme 16 सीरीज़ का …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products