iQOO Neo 7 लॉन्च : मात्र 30,000 के बजट में मिलेंगे Dimensity 9000+ चिप और 120W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iQOO Neo 6 भारत में एक पॉपुलर फ़ोन रहा है और अब कंपनी ने इसके सक्सेसर iQOO Neo 7 को भी लॉन्च कर दिया है। ये एक मिड-रेंज स्मार्टफोन है, जो अभी चीन में लॉन्च किया गया है। हालांकि कंपनी द्वारा चीन में Neo 6 के छः महीने के बाद ही इसके सक्सेसर को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को Dimensity 9000+ चिपसेट और 120W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट जैसे पावरफुल फीचरों के साथ रिलीज़ किया गया है। आइये आगे आप इसके मुख्य फ़ीचर और कीमतें जान सकते हैं।

ये पढ़ें: Redmi Note 12 का लॉन्च हुआ कन्फर्म, Dimensity 1080 चिपसेट के साथ आने वाला पहला फ़ोन

iQOO Neo 7 की कीमतें

Neo 7 को चार स्टोरेज वैरिएंट में रिलीज़ किया गया है। चीन में इसकी कीमत कुछ इस प्रकार है –

  • 8+128GB – 2699 युआन (लगभग 30,890 रूपए)
  • 8+256GB – 2999 युआन (लगभग 34,325 रूपए)
  • 12+256GB – 3299 युआन (लगभग 37,755 रूपए)
  • 12+512GB – 3599 युआन (लगभग 41,190 रूपए)

चीन में ये फ़ोन 31 अक्टूबर से उपलब्ध होगा। हालांकि भारत में इसका लॉन्च कब होगा इसकी जानकारी अभी नहीं आयी है, लेकिन आसार हैं हैं कि ये कुछ ही हफ़्तों में हो सकता है।

ये पढ़ें: Nothing Phone (1) Vs iQOO Neo 6: कौन-सा स्मार्टफोन देगा बेहतर परफॉरमेंस है ?

Neo 7 में 6.78-इंच की फुल एचडी+ Samsung E5 AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1500 निट्स ब्राइटनेस के साथ दी गयी है। ये फ़ोन ओक्टा कोर MediaTek Dimensity 9000+ चिपसेट पर काम करेगा और साथ ही इसमें 12GB तक की LPDDR5 रैम और 512GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगी। ये चिपसेट काफी पावरफुल है और इस पर गेमिंग भी काफी स्मूथ मिल सकती है। साथी ही इसमें आपको 4013mm² वेपर चैम्बर कूलिंग सिस्टम भी है। इसमें आपको लेटेस्ट Android 13 मिलेगा, जिस पर OriginOS Ocean स्किन होगी।

इसके अलावा iQOO Neo 7 में 50MP का प्राइमरी रियर सेंसर Sony IMX766V सेंसर के साथ, 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और एक 2MP का मैक्रो सेंसर शामिल हैं। सामने की तरफ इसमें आपको 16MP का सेल्फी सेंसर मिलेगा। फ़ोन में 5000mAh की बैटरी है और 120W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ ये बैटरी मिनटों में चार्ज हो सकती है।

ये पढ़ें: Realme 10 सीरीज़ के रंग और स्टोरेज वैरिएंट लीक – जल्दी ही हो सकता है लॉन्च

अन्य फीचरों में HDR10+ सपोर्ट, ड्यूल सिम स्लॉट, USB टाइप-सी ऑडियो, टाइप-सी पोर्ट, 5G SA / NSA सपोर्ट, ब्लूटूथ 5.3, Wi-Fi 6 और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी शामिल हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image₹7,999 में 6300mAh बैटरी, realme P4 Lite 4G लॉन्च, जानें क्या है खास

realme ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन realme P4 Lite 4G लॉन्च कर दिया है। यह फोन बड़ी 6300mAh बैटरी, 90Hz डिस्प्ले और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी जैसे फीचर्स के साथ आता है। बैंक ऑफर और कूपन के बाद इसकी प्रभावी शुरुआती कीमत ₹7,999 रखी गई है। कीमत और उपलब्धता 4GB + 64GB वेरिएंट की MOP …

ImageVivo iQOO Neo होगा 24 अक्टूबर को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लांच

Vivo ने जुलाई महीने में अपनी iQOO सीरीज के तहत Vivo iQOO Neo को लांच किया था जिसमे स्नैपड्रैगन 845 चिप्सेते देखने को मिलती है और ये डिवाइस चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसके के आगे कंपनी ने घोषणा कर दी है की Vivo iQOO Neo 855 नाम से नए स्मार्टफोन को लांच …

Imageमात्र 9 मिनटों में 50% चार्ज होने वाला फ़ोन हुआ लॉन्च; इतनी कम कीमत के साथ बनेगा मिड-रेंज चैंपियन

iQOO इस समय अपने नए स्मार्टफोनों में काफी व्यस्त है। अभी हाल ही में कंपनी ने iQOO 11 सीरीज़ और iQOO Neo 7 को लॉन्च किया है। इसके बाद अभी Vivo की इस सब-ब्रैंड ने iQOO Neo 7 Racing Edition को पेश किया है और अब जनवरी में कंपनी iQOO 11 सीरीज़ को लॉन्च करने …

Image₹7,499 में Lava का नया फोन लॉन्च, 5000mAh बैटरी और 90Hz स्क्रीन के साथ

कम कीमत में बड़ी स्क्रीन और लंबी बैटरी लाइफ चाहने वालों के लिए Lava ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Lava Yuva Star 3 लॉन्च कर दिया है। ₹7,499 की कीमत पर आया यह फोन एंट्री-लेवल सेगमेंट को टारगेट करता है और Redmi, Realme व Infinix जैसे ब्रांड्स को सीधी टक्कर देता है। खास …

ImageGeekbench पर दिखा Poco X8 Pro, 7,560mAh बैटरी और 100W चार्जिंग से मचाएगा हलचल

लॉन्च से पहले ही Poco X8 Pro ने ऑनलाइन एंट्री मार दी है। इस फोन के फीचर जैसे – 7,560mAh की विशाल बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग और Android 16 के साथ ये फोन लॉन्च से पहले ही सुर्खियों में है। फोन Geekbench पर स्पॉट हुआ है और सामने आए आंकड़े इशारा करते हैं कि मिड-रेंज …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products