Lenovo Yoga Slim 7i हुआ 16GB रैम के साथ इंडिया में लांच, जाने कीमत और फीचर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Lenovo Yoga Slim 7i को भारत में कंपनी ने अपने लेटेस्ट प्रीमियम लैपटॉप के रूप में लॉन्च कर दिया है। यह 10th जेन इंटेल कोर प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें 60Wh की बैटरी दी गयी है। लैपटॉप की स्क्रीन 180 डिग्री रोटेट को सपोर्ट करती है। लैपटॉप स्लिम और हल्के डिज़ाइन के साथ आता है। तो चलिए डिवाइस के फीचरों पर नज़र डालते है:

Lenovo Yoga Slim 7i की कीमत और स्पेसिफिकेशन

लेनोवो का Yoga Slim 7i भारत में 79,990 रुपए की कीमत में पेश किया गया है। यह अभी ग्रे कलर के साथ ही आता है। लैपटॉप को आप Amazon, Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से 20 अगस्त से खरीद सकते है।

Lenovo Yoga Slim 7i के फीचर

लेनोवो ने यहाँ पर आपको 14 इंच की 90% स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो वाली डिस्प्ले दी है। इसका रेज़ोलुशन FHD 1920×1080 पिक्सेल रखा गया है। लैपटॉप की डिस्प्ले को आप 180 डिग्री तक घुमा सकते है। बेहतर विडियो के लिए इसमें डॉल्बी विज़न का भी सपोर्ट मिलता है।

Lenovo Yoga Slim 7i 10th जेन इंटेल कोर i7 प्रोसेसर के साथ आता है जो 10nm आर्किटेक्चर पर बना हुआ है। यह लैपटॉप Nvidia GeForce MZX350 GDDR5 ग्राफ़िक्स कार्ड से लैस है। लैपटॉप को आप 16GB तक की रैम और 512GB तक की SSD स्टोरेज के ऑप्शन के साथ खरीद सकते है।

यह लैपटॉप लेनोवो के क्यू-कंट्रोल इंटेलिजेंट कूलिंग फीचर के साथ आता है। Lenovo का कहना है कि Yoga Slim 7i एआई-सक्षम अटेंशन-सेंसिंग सुविधाओं के साथ आता है, जो यूज़र्स को आसान कार्यों में समय और प्रयास को बचाने में मदद करता है। इसमें 4.0W डॉल्बी एटमॉस स्पीकर सिस्टम मिलता है।

कनेक्टिविटी के लिए, आपको इसमें 2X2 AX वाई-फाई 6 और थंडरबोल्ट 3 विकल्प मिलते हैं। यह रैपिड चार्ज प्रो टेक्नोलॉजी के साथ आता है और इसमें 60Wh बैटरी मिलती है। Lenovo Yoga Slim 7i का डाइमेंशन 320.6x208x14.9 मिलीमीटर और वज़न 1.36 किलोग्राम है।

Related Articles

Imageबिना बताए महंगा हो गया OnePlus 15R! अब खरीदने पर देना होगा ज्यादा पैसा

OnePlus 15R अचानक महंगा हो गया है और सबसे बड़ी बात, इसके लिए कोई घोषणा भी पहले नहीं की गयी। नई कीमतें अब सीधे वेबसाइट और Amazon पर दिख रही हैं, जिससे कई खरीददार हैरान हैं। अगर आप इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे थे, तो अब आपको पहले से ज़्यादा पैसा खर्च …

ImageLenovo Legion 7i, Legion 5i और Legion 5Pi गेमिंग लैपटॉप हुए इंडिया में लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Lenovo ने अभी हाल ही में Yoga Slim 7i को लांच किया था और अब कंपनी अपनी 3 नयी गेमिंग डिवाइसों को Legion लाइनअप के तहत पेश कर दिया है। आज लांच किये लैपटॉपों में Legion 7i में आपको 10th जेन इंटेल CPU और लेटेस्ट NVIDIA GPU देखने को मिलता है। तो अगर आपको गेमिंग का …

ImageLenovo ThinkPad X1 Fold को इंडिया में किया लांच, जाने कीमत और फीचर

Lenovo ने आज इंड़िया में अपने फोल्डेबल लैपटॉप ThinkPad X1 Fold को लांच कर दिया है। लैपटॉप की खासियत इसकी फोल्ड की जाने वाली डिस्प्ले है जो आपको काफी पसंद आने वाली है। लैपटॉप में आपको 2K OLED पैनल दिया गया है जो मैकेनिकल हिन्ज के साथ आता है। इसके साथ आपको एक्सटर्नल कीबोर्ड भी …

Image7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया realme 16! कीमत भी है दमदार

realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन realme 16 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, जो डिस्प्ले, बैटरी और durability-focused हार्डवेयर के साथ एक नया mid-range विकल्प लेकर आया है। यह फोन Air Black और Air White कलर ऑप्शन्स में आता है और कई स्टोरेज वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी कीमत इस प्रकार है: …

ImageLenovo Yoga Slim 7i Aura Edition शानदार फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Lenovo ने आज अपना शानदार लैपटॉप Yoga Slim 7i Aura Edition भारत में लॉन्च कर दिया है। इस लैपटॉप को Intel के लेटेस्ट Ultra सीरीज चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है, जिससे कम पॉवर कंसप्शन में तगड़ी परफॉरमेंस मिलेगी। आगे Lenovo Yoga Slim 7i Aura Edition कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से …

Discuss

Be the first to leave a comment.