Lenovo Yoga Slim 7i Aura Edition शानदार फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Lenovo ने आज अपना शानदार लैपटॉप Yoga Slim 7i Aura Edition भारत में लॉन्च कर दिया है। इस लैपटॉप को Intel के लेटेस्ट Ultra सीरीज चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है, जिससे कम पॉवर कंसप्शन में तगड़ी परफॉरमेंस मिलेगी। आगे Lenovo Yoga Slim 7i Aura Edition कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: लॉन्च से पहले OnePlus 13R डिजाइन और फीचर्स ऑफिशियली रिवील हुए

Lenovo Yoga Slim 7i Aura Edition कीमत और उपलब्धता

इस लैपटॉप को 1,49,990 रुपए को शुरुआती कीमत में भारत में पेश किया गया है। लैपटॉप Luna Grey कलर me उपलब्ध होगा, और इसे आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, Lenovo एक्सक्लूसिव स्टोर्स, और ईकॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकते हैं। इसके साथ Adobe Creative Cloud की दो माह की कॉम्प्लीमेंट्री मेंबरशिप भी दी जा रही है

कंपनी के अनुसार इसमें “Custom Order” की सुविधा भी दी गई है, जिसके तहत आप Lenovo Yoga Slim 7i Aura Edition फीचर्स में मोडिफिकेशन भी करवा सकते हैं। जिसमें स्टोरेज, ऑपरेटिंग सिस्टम, और प्रोसेसर जैसे फीचर्स शामिल हैं। इस सुविधा का लाभ आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ले सकते हैं, और ऑर्डर के 25 दिनों के भीतर आपका लैपटॉप डिलीवर हो जाएगा।

Lenovo Yoga Slim 7i फीचर्स

इस लैपटॉप में 2.8K IPS टच डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 500 nits की पीक ब्राइटनेस, और DCI-P3 color gamut को सपोर्ट करता है, इसके अतिरिक्त इसमें E-Shutter के साथ 1080p FHD IR कैमरा दिया गया है।

लैपटॉप Intel Core Ultra Processor Series 2 द्वारा संचालित होता है, और इसमें 32GB RAM के साथ 1TB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। लैपटॉप में Neural Processing Unit (NPU) को भी शामिल किया गया है, जो प्रति सेकंड 120 ट्रिलियन ऑपरेशन करने में सक्षम है, इसके अतिरिक्त ये 45 TOPS की AI परफॉरमेंस देता है, और 8 कोर हाइब्रिड आर्किटेक्चर पर बना है।

लैपटॉप 4-cell 70Whr बैटरी के साथ आता है, इसके अतिरिक्त कनेक्टिविटी के लिए इसमें WiFi 7, Bluetooth 5.4, और Thunderbolt 4 ports जैसे ऑप्शंस दिए गए हैं। इन सब के अतिरिक्त इसमें virtual presenter, low light enhancement, background blur, और Shield Mode जैसे फीचर्स को भी शामिल किया गया है।

ये पढ़ें: Amazon Christmas Sale 2024: इन प्रोडक्ट्स पर मिल रहा बेहतरीन डिस्काउंट

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Image10,001mAh या बड़ी बैटरी वाले फोन बन गए ट्रेंड, लेकिन क्या आपको खरीदना चाहिए? पैसे खर्च करने से पहले जान लें ये बात

स्मार्टफोन बाज़ार में इन दिनों एक अजीब होड़ चल रही है, और वो है बैटरी के नंबर की। कुछ साल पहले तक 5,000mAh बैटरी को ही “बड़ी बैटरी” माना जाता था। लेकिन अब Realme P4 Power जैसे फोन 10,001mAh की बैटरी के साथ आ चुके हैं, और 9,000mAh से 8,000mAh तो जैसे नया नॉर्मल बनते …

Imageसुपरकार वाला डिज़ाइन, बैक पैनल पर भी डिस्प्ले – Infinix Note 60 Pro Pininfarina भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने आज भारत में अपना नया Infinix Note 60 Pro Pininfarina Limited Edition लॉन्च कर दिया है। ये एक अनोखे डिज़ाइन के साथ आया है, जिसे Ferrari और Maserati जैसी सुपरकारें गढ़ने वाली इटैलियन कंपनी Pininfarina के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इसके साथ आपको 144Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 7s Gen 4 चिप …

ImageVivo X300 Ultra और X300 FE भारत में लॉन्च: 200MP ZEISS कैमरा और बड़ी बैटरी, कीमतों के साथ जानें पूरी डिटेल

Vivo ने भारत में अपनी X300 सीरीज़ को और बड़ा कर दिया है। कंपनी ने आज Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE को लॉन्च किया है। दोनों फोन अलग-अलग तरह के यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाए गए हैं, लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ फीचर्स की नहीं, कीमत की भी है। एक तरफ Vivo …

Image₹13,000 से कम में 120Hz और 5200mAh बैटरी? Infinix Smart 20 भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने आज भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Infinix Smart 20 लॉन्च कर दिया है। ₹13,000 से भी कम में आने वाले इस फोन का सबसे बड़ा आकर्षण है इसका 6.78-इंच 120Hz डिस्प्ले, 5200mAh बैटरी और 7.7mm स्लिम बॉडी। आइए इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं। ये पढ़ें: Redmi …

ImageVivo X300 Ultra और X300 FE के आज भारत में लॉन्च से पहले कीमत लीक, जानें क्यों बढ़ गई है चर्चा?

Vivo आज भारत में अपनी X300 सीरीज़ के दो बड़े स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है – Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE। ये दोनों फोन कंपनी के प्रीमियम लाइनअप को और मज़बूत करने के लिए आ रहे हैं, लेकिन इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा सिर्फ फीचर्स की नहीं, बल्कि कीमत की भी हो …

Discuss

Be the first to leave a comment.