Xiaomi का मोस्ट पावरफुल Mi 11 Ultra हुआ इंडिया में लांच, जाने क्या है ख़ास?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

शाओमी ने आज अपनी सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज Mi 11 को इंडिया में लांच कर दिया है। कंपनी ने तीनो नए मॉडल Mi 11 Ultra, Mi 11X Pro और Mi 11x को पेश किया है। कंपनी ने इस लांच इवेंट में स्मार्टफोन के अलावा अपने 75-इंच स्मार्ट टीवी को भ पेश किया है। तो चलिए फ़ोनों के फीचरों पर नज़र डालते है:

Xiaomi Mi 11 Ultra के फीचर

शाओमी के MI 11 Ultra में आपको ड्यूल डिस्प्ले देखने को मिलती है। सामने की तरफ 6.81-इंच की QHD+ AMOLED डिस्प्ले 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो और HDR10+ के साथ दी गयी है। डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1700 निट्स की मैक्सिमम ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। पीछे की तरफ 1.1 इंच की छोटी डिस्प्ले कैमरा सेटअप के बराबर में मिलती है जो 450 निट्स मैक्सिमम ब्राइटनेस के साथ आती है।

डिवाइस स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट के साथ 8GB/12GB LPDDR5 रैम और 256GB/512GB UFS 3.1 स्टोरेज ऑप्शन में पेश की गयी है। ड्यूल सिम सपोर्ट के साथ Mi 11 Ultra MIUI 12.5 पर रन करता हुआ मिलता है। बायोमीट्रिक के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है जो हार्ट रेट मोनिटरिंग को भी सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए Mi 11 Ultra में आपको 50MP Samsung ISOCELL GN2 सेंसर OIS के साथ दिया है। प्राइमरी सेंसर के अलावा 48MP अल्ट्रा -वाइड लेंस और 48MP का ही टेलीफोटो लेंस दिया है जो 10x हाइब्रिड, 5x ऑप्टिकल और 120x ज़ूम तक को सपोर्ट करता है। कैमरा सेटअप 8k तक की विडियो रिकॉर्डिंग के आलवा स्लो -मो विडियो रिकॉर्डिंग का भी आप्शन देता है।

पॉवर के लिए फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी 67W वायर QC4+/QC3+ फ़ास्ट चार्जिंग, 67W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग के सपोर्ट के साथ आती है।

Xiaomi Mi 11X Pro और Mi 11X के फीचर

Mi 11X Pro और Mi 11X में सामने की तरफ 6.67-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो और HDR10+ के साथ दी गयी है। डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1300 निट्स की मैक्सिमम ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है।

सीरीज के प्रो मॉडल में स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट के साथ 8GB LPDDR5 रैम और 128GB/256GB UFS 3.1 स्टोरेज ऑप्शन में पेश की गयी है। जबकि Mi 11x में आपको स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट 6GB/8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ इस्तेमाल किया गया है।

ड्यूल सिम सपोर्ट के साथ दोनों ही फोन MIUI 12 पर रन करते हुए मिलते है। बायोमीट्रिक के लिए साइड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। पॉवर के लिए फोन में 4,520mAh की बड़ी बैटरी 33W वायर QC3+ फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

Mi 11 Ultra, Mi 11X Pro, और Mi 11X की कीमत और उपलब्धता

  • Mi 11 Ultra 12GB + 256GB: Rs. 69,999
  • Mi 11X Pro 8GB + 256GB: Rs. 41,999
  • Mi 11X Pro 8GB + 128GB: Rs. 39,999
  • Mi 11X 8GB + 128GB: Rs. 31,999
  • Mi 11X 6GB + 128GB: Rs. 29,999

Related Articles

Image200MP कैमरा, दमदार बैटरी और चमकने वाला बैक- vivo V70 FE भारत में लॉन्च, बैटरी भी है दमदार

vivo ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन vivo V70 FE लॉन्च कर दिया है, और पहली नज़र में ही यह फोन अपने डिज़ाइन के कारण आकर्षित करता है। इसकी सबसे खास बात है इसका चमकने वाला बैक पैनल, जो अंधेरे में हल्का चमकता है। लेकिन सिर्फ डिज़ाइन ही नहीं, vivo ने इसमें 200MP का बड़ा …

ImageXiaomi ला रहा है अपना सबसे बड़ा टीवी इंडियन मार्किट में, होगा 23 अप्रैल को लांच

शाओमी इंडिया में अपने अब तक के सबसे बड़े टीवी को लांच करने की घोषणा कर चूका है। कंपनी अपने MI QLED TV 7 को पेश करने की तरफ संकेत दे रही है। टीवी का स्क्रीन साइज़ ७५ इंच होगा जबकि रेज़ोलुशन 4K रहने वाला है। कंपनी प्रोडक्ट को 23 अप्रैल को लांच करने वाली …

ImageXiaomi का लेटेस्ट ड्यूल डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 888 वाला Mi 11 Ultra होगा 23 अप्रैल को इंडिया में लांच

Xiaomi के इंडिया मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कूलर जैन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट की है जिसमें उन्होंने Mi 11 Ultra को इंडिया में लांच किये जाने की पुष्ठी की है। Xiaomi Mi 11 Ultra आभी चीन में लांच किया गया था और अब 23 अप्रैल को यह डिवाइस इंडियन मार्किट में भी लांच …

ImageUltra में मिला Secret Screen मोड, Galaxy S26 Ultra का Privacy Display कितना काम का है?

ट्रेन में सफर करते समय, कैफे में बैठकर मैसेज पढ़ते हुए या ऑफिस में किसी जरूरी ईमेल का जवाब देते समय, क्या कभी ऐसा लगा है कि कोई आपकी स्क्रीन पर झांक रहा है? स्मार्टफोन जितना पर्सनल होता जा रहा है, पब्लिक स्पेस में उसे इस्तेमाल करना उतना ही असहज हो सकता है। Samsung ने …

ImageMi 11 Lite और Mi Watch Revolve Active हुई इंडिया में लांच, जाने क्या है ख़ास?

Xiaomi ने आज इंडिया मार्किट में अपने Mi Lite और Mi Watch Revolve Active को लांच कर दिया है। स्मार्टफोन MI 11 सीरीज का सबसे किफायती और नया सदस्य है क्योकि मार्किट में पहले से ही Mi 11 Ultra, Mi 11X Pro और Mi 11x मौजूद है। फोन में आपको स्नैपड्रैगन 732G चिपसेट, 90Hz AMOLED …

Discuss

Be the first to leave a comment.