Motorola काफी तेजी से अपनी G सिरीज़ का विस्तार कर रहा है, और इसी के चलते कंपनी ने हाल ही में Moto G86 Power 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जो 20 हजार से कम कीमत में आता है। हालांकि, इस कीमत पर पहले से बाजार में Moto G96 5G फोन उपलब्ध है। ऐसे में यदि आप Motorola का कोई फोन खरीदना चाहते हैं, तो आपको पता होना चाहिए, कि इनमें से आपके लिए बेस्ट फोन कौनसा होगा। इस लेख में हमनें Moto G86 Power vs Moto G96 की तुलना की है, जिस पर एक नजर डालते हैं, ताकि आपको ये समझने में आसानी हो।
ये पढ़ें: आ रहा है नया UPI फीचर, अब भुगतान के लिए नहीं होगी पिन की जरूरत, ऐसे करेगा काम
Moto G86 Power vs Moto G96: डिजाइन
बात करें डिजाइन की तो Moto G86 Power फ्लैट फ्रंट डिस्प्ले के साथ आता है, और इसे मिलिट्री ग्रेड MIL‑STD‑810H सर्टिफिकेशन भी प्राप्त है। फोन में IP68/IP69 रेटिंग की सुरक्षा दी गई है। फोन Cosmic Sky, Golden Cypress, और Spellbound इन तीन रंगों में आता है। फोन का साइज 161.21×74.74×8.6mm और वजन 198g है।
वहीं Moto G96 में आपको प्रीमियम कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगा। फोन IP68 रेटिंग की सुरक्षा के साथ आता है। ये फोन Cattleya Orchid, Ashleigh Blue, और Dresden Blue इन तीन रंगों में पेश किया गया है। बैक में विगन लेदर का उपयोग किया गया है। फोन का साइज 161.86 x 73.26 x 7.93mm और वजन 178.10 है।
Moto G86 Power vs Moto G96: डिस्प्ले
G86 Power में 6.67 इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला pOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ साथ HDR10+ को भी सपोर्ट करता है। डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए इसमें Gorilla Glass 7i का उपयोग किया गया है, और ये लो ब्ल्यू लाइट सर्टिफिकेशन के साथ आता है।
वहीं G96 में 6.67 इंच का FHD+ 3D कर्व्ड pOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,600 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ साथ 300Hz टच सैंपलिंग रेट और 10‑bit DCI‑P3 Color Gamut को भी सपोर्ट करता है। इसमें डिसप्ले के प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass 5 का उपयोग किया गया है।
Moto G86 Power vs Moto G96: परफॉरमेंस
G86 Power MediaTek Dimensity 7400 (4 nm) चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और इसमें 8 GB LPDDR4X RAM के साथ 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिल जाती है। इस फोन का AnTuTu स्कोर 725,000 पॉइंट्स और Geekbench स्कोर सिंगल कोर में 1,084 पॉइंट्स और मल्टीकोर में 3,015 पॉइंट्स का है।
वहीं Moto G96 5G में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट का उपयोग किया गया है, और ये LPDDR4X RAM सपोर्ट के साथ 8 GB/128 GB के साथ साथ 8 GB/256 GB स्टोरेज वेरिएंट में भी उपलब्ध है। फोन का AnTuTu स्कोर 6,28,570 पॉइंट्स और Geekbench स्कोर सिंगल कोर में 1,018 पॉइंट्स और मल्टीकोर में 2,939 पॉइंट्स है।
Moto G86 Power vs Moto G96: सॉफ्टवेयर
G86 Power Hello UI के साथ Android 15 पर रन होता है, और इसमें 2 साल के OS अपडेट्स और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते हैं।
जबकि, G96 भी Hello UI के साथ Android 15 पर ही रन होता है, लेकिन इसमें आपको 3 साल के OS अपडेट्स और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे।
ये पढ़ें: OTT Release This Week: इस बार कुछ मजेदार शो हो रहे रिलीज, हंसा हंसा के कर देंगे लोटपोट
Moto G86 Power vs Moto G96: कैमरा
G86 Power के बैक पैनल पर 50MP Sony LYTIA‑600 प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा वाइड + मैक्रो कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अतिरिक्त, फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फोन सभी कैमरा से 4K रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है।
वहीं G96 में 50MP Sony Lytia 700C OIS (f/1.8) और 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, और फ्रंट में इसमें भी 32MP सेल्फी कैमरा मिल जाता है। ये फोन भी 4K रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है। इसमें आपको मैजिक एडिटर, सैचुरेटेड वाइब्रेंट फोटोज, और डिसेंट लो लाइट परफॉरमेंस मिलती है।
Moto G86 Power vs Moto G96: बैटरी और चार्जिंग
G86 Power 5G 6,720mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है, और 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। बैटरी को फूल चार्ज करने पर मॉडरेट यूज में फोन को 2 दिन से ज्यादा चलाया जा सकता है। फोन को 1 घंटे 24 मिनट्स में पूरा चार्ज किया जा सकता है।
वहीं G96 में आपको 5,500mAh की बैटरी मिलेगी। हालांकि, ये फोन भी 33W फास्ट चार्जिंग को ही सपोर्ट करता है। बैटरी को फूल चार्ज करने पर फोन को मॉडरेट यूज में 1.5 दिन तक चलाया जा सकता है। इस फोन को 1 घंटे 59 मिनट्स में पूरा चार्ज किया जा सकता है।
Moto G86 Power vs Moto G96: कनेक्टिविटी
G86 Power में आपको 5G, Wi‑Fi 6, Bluetooth 5.4, ड्यूल सिम, USB‑C, इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5 mm जैक, और NFC जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शंस मिलेंगे।
वहीं G96 में 5G, Wi‑Fi 6, Bluetooth 5.4, ड्यूल सिम, USB‑C, इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शंस ही दिए गए हैं।
Moto G86 Power vs Moto G96: कीमत और निष्कर्ष
G86 Power 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ सिंगल वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसकी कीमत भारत में 17,999 रुपए है। इसकी सेल 6 अगस्त से फ्लिपकार्ट और कंपनी की वेबसाइट पर शुरू होगी।
वहीं Moto G96 में 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट्स दिए गए हैं, जिनकी कीमत भारत में 18,237 रुपए और 20,685 रुपए है।
बात की जाए कि इनमें से आपके लिए कौनसा फोन बेस्ट होगा, तो ये आपकी जरूरत और बजट पर निर्भर करता है। दोनों ही फोन के 8+128 वेरिएंट समान कीमत पर उपलब्ध है, लेकिन Moto G86 Power बैटरी और डिस्प्ले ब्राइटनेस के मामले में अच्छा है, तो वहीं Moto G96 में आपको बेहतर कैमरा, और ज्यादा बेहतर रिफ्रेश रेट के साथ साथ 1 साल का ज्यादा OS अपडेट मिलेगा।
ये पढ़ें: SBI वाले जान लें ये तरीका, बिना कार्ड के इस ऐप से ATM से निकाल पाएंगे पैसा
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।