Motorola पावरफुल फीचरों के साथ ला रहा है भारत में नए Flip फ़ोन, पेश किया पहला टीज़र

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Motorola ने हाल ही में चीन में Motorola Razr 40 और Motorola Razr 40 Ultra को लॉन्च किया है। 1 जून को चीन में पेश करने के बाद, आज 2 जून को ही कंपनी ने इन्हें भारत में जल्दी ही लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। Motorola ने अपने ट्विटर हैंडल से भारतीय लॉन्च का पहला टीज़र लोगों के साथ साझा किया है। ये एक वीडियो टीज़र है, जिसमें लिखा है FLIPTHESCRIPT और Coming Soon To India और इस वीडियो में फ़ोन की एक झलक भी है।

वीडियो टीज़र के ट्वीट से ये तो साफ़ है कि भारत में एक Flip फ़ोन तो आएगा, लेकिन कंपनी दोनों को यहां लॉन्च करेगी या नहीं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। इनमें से Razr Ultra के लॉन्च होने के आसार ज़्यादा हैं, क्योंकि इसे हाल ही में BIS सर्टिफिकेशन के दौरान भी देखा गया है।

ये पढ़ें: 200MP कैमरा के साथ इस दिन भारत में आ रहा है ये Realme फ़ोन

 इन दोनों स्मार्टफोनों के स्पेसिफिकेशनों की बात करें तो, ये चीन में लॉन्च हो चुके हैं, जहां से इनके सभी फ़ीचर अब सामने आ गए हैं, जिनकी जानकारी आप नीचे देख सकते हैं।

Motorola Razr 40 Ultra स्पेसिफिकेशन

Motorola Razr 40 Ultra

Motorola Razr 40 Ultra में मुख्य डिस्प्ले 6.9-इंच की है। ये FlexView डिस्प्ले है, जो फुल एचडी+ रेज़ॉल्यूशन के साथ आएगी और इसमें LTPO पैनल का इस्तेमाल हुआ है। इसमें आपको 1-165Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट सपोर्ट, 10-bit HDR 10+ सपोर्ट और 1400 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है। वहीँ इसमें बाहर की तरफ 3.6-इंच की pOLED 144Hz डिस्प्ले मौजूद है, जिसमें 1100 निट्स तक की ब्राइटनेस है। दोनों में कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस की सुरक्षा भी दी गयी है।

ये स्मार्टफोन Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट पर चलता है और साथ में 12GB तक की LPDDR5X रैम और 12GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा इस Android 13 संचालित फ़ोन में 3800mAh की बैटरी है और ये 33W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ यहां फिट की गयी है। इसमें आपको 5W का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा।

Razr 40 Ultra में ड्यूल रियर सेंसर हैं, जिनमें प्राइमरी कैमरा 12MP का है और 13MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर है। सेल्फी के लिए यहां 32MP का कैमरा मौजूद है।

Motorola Razr 40 स्पेसिफिकेशन

Motorola Razr 40 इस सीरीज़ का सस्ता फ़ोन है, जिसमें Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। इसमें आपको 12GB तक की LPDDR4x रैम और 256GB तक की UFS 2.2 स्टोरेज मिलेगी। फ़ोन में अंदर मुख्य डिस्प्ले 6.9-इंच की FlexView डिस्प्ले है, जो FHD+ रेज़ॉल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट, 10-bit HDR 10+ सपोर्ट और 1400 की ब्राइटनेस के साथ मिलेगी।

ये भी Android 13 पर ही चलता है, लेकिन इसमें आपको Ultra के मुकाबले बेहतर सेंसर दिए गए हैं। इसका मुख्य रियर कैमरा 64MP का है, जो f/1.7 अपर्चर और OIS के साथ आता है। वहीँ अल्ट्रा वाइड लेंस इसमें भी 13MP का ही मिलेगा और सेल्फी सेंसर भी वही 32MP का है। इस स्मार्टफोन में बैटरी भी Razr Ultra के मुकाबले बड़ी 4200mAh की है। हालांकि फ़ास्ट चार्जिंग यहां भी 33W की ही मिलेगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOPPO Find X9s भारत में आया, Find X9 से महंगा फिर भी क्यों है चर्चा में?

OPPO की नई लॉन्च रणनीति थोड़ी उलझन पैदा कर सकती है। कंपनी ने OPPO Find X9s को ‘सब-फ्लैगशिप’ कहा है, लेकिन इसकी कीमत और फीचर्स इसे स्टैंडर्ड Find X9 से ऊपर खड़ा करते हैं। कुछ ऐसा ही कन्फ्यूज़न Vivo X300 FE के साथ भी देखने को मिला था। ऐसे में सवाल सीधा है कि भारतीय …

Image48MP कैमरा सेंसर वाला Realme 5s बजट रेंज में Realme X2 Pro के साथ हो सकता है लॉन्च: फ्लिप्कार्ट पर टीज़र से हुआ खुलासा

चीनी स्मार्टफोन मेकर रियलमी भारत में अपने एक नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन को 20 नवंबर को लॉन्च करने की तैयारी में है। ये स्मार्टफोनRealme X2 Pro होगा, इस स्मार्टफोन का टीजर फ्लिपकार्ट पर लाइव कर दिया गया है। इस बीच टीजर से ही जानकारी मिली है कि Realme 5s को भी इस इवेंट में लॉन्च …

ImageNokia Purebook लैपटॉप सीरीज का Flipkart पर टीज़र आये सामने, जल्द हो सकती है लॉन्च

स्मार्टफोन के बाद अब Nokia लैपटॉप मार्किट में एंट्री करने वाली है। Nokia Purebook को जल्द ही ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर लॉन्च किया जाएगा। साइट पर Nokia के इस लैपटॉप का टीजर भी देखा गया है। पिछले दिनों सामने आई लीक्स के मुताबिक, Nokia Purebook के नौ मॉडल्स लॉन्च किए जायेंगे। अभी के लिए लैपटॉप …

ImageOnePlus ला रहा है 2 नए सस्ते फोन, Nord CE6 सीरीज़ में मिलेगी बड़ी बैटरी और दमदार फीचर्स

OnePlus ने Nord 6 लॉन्च करने के बाद अब अपने लाइन-अप को और बढ़ाने का फैसला किया है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि 7 मई को OnePlus Nord CE6 और Nord CE6 Lite पेश किए जाएंगे। इस बार सबसे ज़्यादा ध्यान CE6 Lite पर है, क्योंकि यह करीब दो साल बाद वापसी कर रहा …

Imageभारत आ रहे हैं vivo के दो धांसू फोन, X300 Ultra और X300 FE में मिलेगा कुछ नया

vivo ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि उसके नए स्मार्टफोन vivo X300 Ultra और vivo X300 FE भारत में लॉन्च होने वाले हैं। कंपनी की भारत वेबसाइट पर दोनों फोन के टीज़र पेज लाइव हो चुके हैं, जिससे साफ है कि अब इन्हें चीन के बाहर भी पेश किया जा रहा है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.