Motorola के इस फोल्डेबल फ़ोन ने ले ली भारत में धमाकेदार एंट्री, इस कीमत पर मिल रहे तगड़े फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Motorola ने भारत में आज अपना फ्लिप स्टाइल फ्लैगशिप फोल्डेबल फोन Motorola Razr 60 Ultra लॉन्च कर दिया है। फोन में आपको लेटेस्ट पॉवरफुल चिपसेट Qualcomm Snapdragon 8 Elite देखने को मिलेगा। ये 165Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। फ़ोन को Motorola Razr 50 Ultra के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया गया है। आगे Motorola Razr 60 Ultra की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Vivo का ये फोन 15 तारीख को मचाएगा भारत में धमाल, देखें फीचर्स

Motorola Razr 60 Ultra की कीमत और उपलब्धता

Motorola Razr 60 Ultra Colors

इस फोन को 16GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसकी भारत में कीमत 99,999 रूपये है। फोन Rio Red, Scarab Green, और Mountain Trail इन तीन रंगों में आता है। इसकी बिक्री 21 मई से शुरू होगी और इसे आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon ईकॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकते हैं। फ़ोन पर 10,000 रूपये का इंस्टेंट डिस्काउंट और 15,000 रूपये का Jio बेनिफिट्स बंडल दिया जा रहा है।  

Motorola Razr 60 Ultra स्पेसिफिकेशंस

फोन में 7 इंच का सुपर HD LTPO pOLED इनर डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+, और 4,500 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है, और Corning Gorilla Glass Ceramic प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसके अतिरिक्त, 4 इंच का फ्लेक्सिबल pOLED कवर डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।

फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और इसमें 16GB LPDDR5x RAM के साथ 512GB UFS 4.0 स्टोरेज दी गई है। ये Hello UI के साथ Android 15 पर रन होता है, और इसमें 3 साल के OS अपडेट्स और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते हैं। फोन IP48 रेटिंग की सुरक्षा के साथ आता है।

बैक पैनल पर 50MP प्राइमरी और 50MP अल्ट्रा वाइड, मैक्रो कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अतिरिक्त, फ्रंट में 50MP सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फोन 4,700mAh बैटरी के साथ आता है, और 68W वायर्ड, 30W वायरलेस फास्ट चार्जिंग, और 5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.4, GPS, USB Type-C, और NFC जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Moto AI के साथ इसमें AI Image Studio और AI Playlist Studio जैसे कई AI फीचर्स को भी शामिल किया गया है।

ये पढ़ें: क्या आपने आजमाया Developer Options? मिलेंगे ये कमाल के एडवांस्ड फीचर्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageRamayana teaser रिलीज़ – रणबीर कपूर के राम अवतार की पहली झलक ने बढ़ाई उत्सुकता

बहुप्रतीक्षित Ramayana teaser आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और आते ही इसने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। इस फिल्म को सिर्फ एक पौराणिक कहानी के रूप में नहीं, बल्कि “हमारा इतिहास, हमारी सच्चाई” के तौर पर पेश करने की कोशिश की जा रही है। ये फिल्म नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित होगी और …

Imageकम कीमत में आया Redmi का नया 5G फोन, 120Hz स्क्रीन और बड़ी बैटरी से मचाएगा हलचल

Xiaomi ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Redmi 15A 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस फोन के ज़रिए एंट्री-लेवल सेगमेंट में एक बार फिर बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट का कॉम्बिनेशन लेकर आई है। खास बात यह है कि कम कीमत में 120Hz स्क्रीन और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स …

ImageGalaxy A37 और A57 भारत में लॉन्च, फीचर्स ठीक-ठाक लेकिन कीमत ने सबको चौंकाया

Samsung ने आधिकारिक तौर पर भारत में Galaxy A37 और Galaxy A57 लॉन्च कर दिए हैं, और इनकी कीमतें वही हैं जो पहले लीक में सामने आई थीं।Galaxy A37 की कीमत Galaxy A57 की कीमत डिज़ाइन, डिस्प्ले और बिल्ड दोनों फोन्स में 6.7-इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट …

ImageTriumph Thruxton 400 ने ली भारत में एंट्री, क्लासिक लुक के साथ इस कीमत पर उपलब्ध

Triumph भारत में एक प्रचलित कंपनी है, जिसकी बाइक्स को काफी पसंद किया जाता है, और अब कंपनी ने हाल ही ने अपनी एक और नई बाइक Triumph Thruxton 400 भारत में लॉन्च कर दी है। बाइक को कैफे रेसर के प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है, और काफी यूनिक डिजाइन दिया गया है। आगे Triumph …

ImagePixel 9a की कीमत ₹10,000 घटी, Amazon पर और सस्ता मिल रहा है

Google ने Pixel 10a की लॉन्चिंग से पहले, Pixel 9a को भारत में ₹10,000 तक सस्ता कर दिया है। इसके साथ Amazon पर बैंक छूट और एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहे हैं, जिससे इसकी प्रभावी कीमत और नीचे जा सकती है। मिड-रेंज सेगमेंट में यह कटौती सीधे खरीदारों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.