Earbuds में ऐसा फीचर पहली बार: Nothing Ear 3 का केस अब करेगा कॉलिंग और रिकॉर्डिंग

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

लंदन की कंपनी Nothing एक बार फिर टेक जगत में चर्चा बटोर रही है। इस चर्चा का विषय है कंपनी के नए Nothing Ear 3 TWS earbuds, जिन्हें लॉन्च कर दिया गया है। ये बड्स डिज़ाइन से तो पुराने Ear सीरीज़ जैसे ही दिखते हैं, लेकिन फीचरों में मामले में कंपनी इस बार कुछ नया तड़का दिया है। आइये जानते हैं कि ये क्या है।

ये पढ़ें: OTT Release This Week: Aryan Khan से लेकर Jolly LLB 3 तक इस हफ्ते में मिलेगा फुलटू एंटरटेनमेंट

सबसे अनोखा Super Mic वाला केस

Ear 3 का सबसे बड़ा आकर्षण है इसका ‘Super Mic’। जी हां, इस बार ईयरबड्स के केस में ही लगा है डुअल-माइक सिस्टम। बस एक Talk Button दबाइए और केस बन जाएगा आपका पोर्टेबल कॉलिंग डिवाइस। कंपनी का दावा है कि ये सिस्टम 95dB तक बैकग्राउंड नॉइज़ कम कर देता है। मतलब चाहे भीड़ हो या ट्रैफिक, आपकी आवाज़ साफ सुनी जाएगी।

इसके अलावा, इसी फीचर से आप वॉयस रिकॉर्डिंग भी कर सकते हैं, जो Nothing फोन पर ऑटोमैटिक ट्रांसक्राइब भी हो जाएगी। वैसे ये वाकई काफी अनोखा फीचर है।

दमदार ऑडियो और बैटरी

Ear 3 में 12mm के डायनैमिक ड्राइवर्स और 45dB Active Noise Cancellation जैसे फीचर मिलते हैं। कॉल्स के लिए इसमें तीन-तीन माइक्रोफोन और एक Bone-Conduction VPU (Voice Pick-up Unit) है, जो जबड़े और कान की माइक्रो-वाइब्रेशन्स पकड़कर आपकी आवाज़ को इलेक्ट्रिकल सिग्नल में बदल देता है। कंपनी का कहना है कि ये टेक्नोलॉजी 25dB तक विंड नॉइज़ भी कम कर देती है।

बैटरी लाइफ की बात करें तो, Nothing Ear 3 केस में है 500mAh बैटरी और ईयरबड्स में 55mAh की। इसके अलावा इनमें ब्लूटूथ 5.4, ड्यूल कनेक्शन सपोर्ट और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर भी मिलते हैं। कंपनी के अनुसार, Ear 3 करीब 38 घंटे तक का म्युज़िक प्लेबैक दे सकता है।

ये पढ़ें: Jio Vs Airtel: कौन देता है ₹500 से कम में असली ‘स्मार्ट डील’?

Nothing Ear 3 कीमत और उपलब्धता

Nothing Ear 3 की कीमत अमेरिका में $179 (लगभग ₹15,800), यूरोप में €179 (लगभग ₹18,700) और यूके में £179 (लगभग ₹21,500) रखी गई है। इन नए बड्स की इंडिया लॉन्च डेट का इंतज़ार अभी भी चल रहा है, लेकिन ग्लोबल सेल 25 सितंबर से शुरू होगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageJio vs Airtel Yearly Plan: सिर्फ कॉलिंग वाला रिचार्ज, नंबर को सालभर चालू रखने के लिए कौन सा प्लान बेहतर?

हम में से बहुत से लोग अपने फोनों पर दो नंबर चलाते हैं। अक्सर एक ही मुख्य रहता है और दूसरा या पुराना नंबर ज़्यादातर लोग सिर्फ बैंक के OTP, आधार में रजिस्टर्ड होने के कारण और पुराने संपर्कों के लिए चालू रखते हैं। लेकिन उस नंबर पर कौन सा रिचार्ज कम से कम में …

ImageNothing Phone 4a कल से और महंगा: चार महीने में चौथी बार बढ़े दाम

Nothing Phone 4a खरीदने का मन बना रहे लोगों के लिए आज का दिन अहम है। टिपस्टर योगेश ब्रार के अनुसार कंपनी 1 अगस्त से इस फोन के तीनों वेरिएंट की कीमत ₹3,000 बढ़ाने जा रही है। यानी जो कीमत आज रात तक चल रही है, कल से वो नहीं मिलेगी। बढ़ोतरी के बाद बेस …

ImageJio 3-in-1 Home Packs: अब एक ही पैक में चलेगा Wi-Fi, TV और OTT तीनों, जानें आपके घर के लिए कौन सा सही है

Jio ने सोमवार को भारत में नए Jio Home Packs पेश कर दिए हैं। इनमें ब्रॉडबैंड, 1,000 से ज़्यादा लाइव TV चैनल और OTT ऐप का सब्सक्रिप्शन एक ही प्लान में मिलता है, और शुरुआत ₹400 प्रति महीने वाले TV पैक से होती है। लेकिन सबसे दिलचस्प है Jio 3-in-1 Home Packs। पैक तीन तरह …

ImageInfinix Smart 20 4G रिव्यू: पहली नज़र में महंगा लगता है, पर क्या रोज़मर्रा में पैसा वसूल है?

Infinix Smart 20 4G कंपनी का भारत में आया सबसे नया बजट स्मार्टफोन है। पहली नज़र में ये ऐसा फोन नहीं लगता जिसकी कीमत ₹15,000 से कम हो। फ्लैट फ्रेम, बड़ा कैमरा मॉड्यूल और इसकी पूरी स्टाइलिंग काफी हद तक Apple के हाल के iPhones से उधार ली गई लगती है, और इसी वजह से …

ImageGalaxy S27 Ultra का डिज़ाइन लीक, अब पीछे दिखा iPhone 17 Pro जैसा कैमरा

Samsung की Galaxy S27 सीरीज़ आने में अभी कई महीने बाकी हैं, लेकिन ये फोन कैसे दिखेंगे, उसकी पहली झलक शायद अभी ही मिल गई है। नए स्केच में Galaxy S27 Ultra और S27 Pro के बैक पैनल पर एक बड़ा चौकोर कैमरा हिस्सा नज़र आ रहा है। और हाँ, iPhone 17 Pro से तुलना …

Discuss

Be the first to leave a comment.