Nothing Phone (3) में मिलेगा Pixel फोनों जैसा कैमरा और Pokémon Edition, क्या ये होगा सबसे अनोखा फोन?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Nothing Phone (3) का इंतज़ार लगभग ख़त्म होने ही वाला है, क्योंकि कंपनी के फाउंडर कार्ल पेई के खुद ये घोषणा की है कि ये फ़ोन 2025 की पहली तिमाही में लॉन्च होगा। आसार हैं कि इस फ़ोन को कंपनी MWC 2025 में पेश कर सकती है। हालांकि लॉन्च से पहले ही इसके रेंडर और स्पेसिफिकेशनों की लीक आने लगी हैं। इस साल Nothing की तरफ से एक ख़ास फ़ोन की चर्चा ज़ोरों पर है और ये है Pokémon edition। हाल ही में इसकी एक तस्वीर भी लीक हुई है।

ये पढ़ें: Jio ने अपने इस रिचार्ज प्लान में किया बदलाव, लेकिन ये यूज़र्स को सरप्राइज़ नहीं शॉक देगा

क्या Nothing Phone 3 में लॉन्च होगा स्पेशल Pokémon edition

Nothing ने हाल ही में एक टीज़र भी अपने X अकाउंट पर शेयर किया है। इस टीज़र में Pokémon’s Arcanine की तस्वीर है, जिसे आप नीचे देख सकते हैं। ये आने वाले Nothing Phone (3) से सम्बंधित हो सकता है। वहीँ कुछ रिपोर्टों के अनुसार Arcanine कंपनी के अगले फ़ोन का कोडनेम भी हो सकता है।

इसके अलावा इसी तस्वीर के साथ फ़ोन का एक रेंडर और भी सामने आया है, जिसमें उसके डिज़ाइन की भी झलक मिलती है और लगता है कंपनी इस बार Nothing Phone (3) के डिज़ाइन में भी बड़ा बदलाव करने वाली है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि फ़ोन में कैमरा मॉड्यूल एक स्ट्रिप के तौर पर नज़र आ रहा है, जो Google Pixel 9 सीरीज़ के डिज़ाइन से प्रेरित है। इससे पहले Phone (2a) में कैमरा हॉरिज़ॉन्टली दिए गए थे, लेकिन वो एक गोल कैमरा मॉड्यूल में थोड़ा नीचे थे और उनके चारों तरफ ग्लिफ इंटरफ़ेस की लाइटिंग स्ट्रिप थीं। लेकिन इस नए फ़ोन में कैमरा स्ट्रिप काफी ऊपर है और उसके नीचे ग्लिफ लाइटिंग है।

India Tv - Nothing Phone 3 design

Nothing Phone (3) स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

Phone 2 के मुकाबले में Phone (3) में कई अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। अब तक सामने आयी रिपोर्टों की मानें तो, ये Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, जिसमें तीनों प्राइमरी, अल्ट्रा वाइड और टेलीफ़ोटो सेंसर 50MP के ही होंगे। इसके अलावा सेल्फी के लिए भी 32MP का फ्रंट कैमरा आने के आसार हैं। साथ ही इसमें 5,000mAh की बैटरी, 45W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है।

ये पढ़ें: Nothing Phone 3 में होगा iPhone जैसा एक्शन बटन: जानें किस कीमत पर और कब होगा भारत में लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageJio का AI धमाका – JioFrames चश्मा देखते ही खींचेगा फोटो, TeleFrame संभालेगा पूरा घर

Reliance की इस साल की AGM में सबसे ज़्यादा चर्चा AI हार्डवेयर की रही। 19 जून को हुई 49वीं AGM में Jio ने Jio TeleFrame नाम का एक नया होम डिवाइस पेश किया, जिसे कंपनी “घरों के लिए AI ऑपरेटिंग सिस्टम” बता रही है। इसके साथ ही एक और प्रोडक्ट दोबारा सुर्खियों में है, JioFrames …

Image₹30,000 से कम में कैमरा और बैटरी दोनों चाहिए? ये फोन खरीदें, इनसे बचें

₹30,000 से कम में नया फोन खरीदते समय 2026 में सबसे बड़ी दिक्कत यही है कि हर फोन किसी न किसी जगह समझौता करवाता है। अगर आप सबसे लंबी बैटरी चाहते हैं, तो कई बार कैमरा लो लाइट में निराश कर देता है। अगर आपको अच्छा पोर्ट्रेट कैमरा और बेहतर सेल्फी समेत बेस्ट कैमरा फोन …

Imageक्या ये फोन होगा बजट में ‘बैटरी किंग’? Realme P4R 5G भारत में लॉन्च, देखें पूरी डिटेल

Realme ने आज भारत में अपना नया बैटरी-फोकस्ड स्मार्टफोन Realme P4R 5G लॉन्च कर दिया है, और इस बार पूरी कहानी इसकी दमदार बैटरी के इर्द-गिर्द घूमती है। फोन में 8000mAh की बड़ी “Titan” बैटरी, 6.8-इंच 144Hz डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, और इसकी शुरुआती कीमत ₹18,999 रखी गई है। अगर …

Image₹50,000 से कम में पेरिस्कोप कैमरा और 50x ज़ूम – Motorola Edge 70 Pro+ भारत में लॉन्च, मिलेगी 6500mAh बैटरी

Motorola ने भारत में अपना नया प्रीमियम फोन Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च कर दिया है, और इस बार कंपनी ने कैमरा और परफॉर्मेंस दोनों पर बड़ा दांव खेला है। अगर आप ₹50,000 से कम में एक ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जो वाकई “प्रीमियम” फील दे, तो ये फोन आपका ध्यान ज़रूर खींचेगा। सबसे …

Imageछोटा फोन, बड़ा कैमरा – Xiaomi 17T भारत में लॉन्च, Leica के साथ मिलेगा 120x ज़ूम

Xiaomi ने भारत में अपना नया प्रीमियम फोन Xiaomi 17T लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे एक “इमेजिंग फ्लैगशिप” के तौर पर पेश किया है, यानी इसका सबसे बड़ा फोकस कैमरा पर है। अगर आप एक ऐसा कॉम्पैक्ट फोन चाहते हैं जो एक हाथ में आराम से फिट भी हो जाए और फोटोग्राफी में …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products