Nothing Phone 3 जुलाई में मचाएगा धमाल, कंपनी का पहला फ्लैगशिप अपग्रेडेड परफॉरमेंस के साथ होगा लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

काफी समय से Nothing Phone 3 सुर्खियों का विषय बना हुआ था। फोन से संबंधित कोई जानकारी साझा नहीं की गई थी फिर भी कुछ लीक्स सामने आ गए थे, और अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर Nothing Phone 3 लॉन्च टाइमलाइन की जानकारी साझा की है, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Hai Junoon सीरीज से नील नितिन मुकेश ने मचाया OTT पर धमाल, क्या आपने देखा ये म्यूज़िकल धमाका

Nothing Phone 3 लॉन्च टाइमलाइन

हाल ही में कंपनी ने घोषणा करते हुए बताया है, कि इस फोन को जुलाई, 2025 में लॉन्च किया जा रहा है। हालांकि, सटीक लॉन्च की तारीख की जानकारी साझा नहीं की गई है।

Nothing Phone 2 को 11 जुलाई 2023 को लॉन्च किया गया था, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है, कि उसके अपग्रेडेड वर्जन Nothing Phone 3 को भी कंपनी इस तारीख के आस पास ही पेश कर सकती है।

Nothing Phone 3 फीचर्स

कंपनी द्वारा इसकी अन्य जानकारी को छुपा कर रखा गया है, लेकिन साझा की गई जानकारी के अनुसार ये कंपनी का पहला फ्लैगशिप फोन होने वाला है, जिसमें प्रीमियम मटेरियल के साथ साथ परफॉरमेंस अपग्रेड और बेहतर सॉफ्टवेयर अपग्रेड देखने को मिलने वाला है। फोन Nothing OS 3.2 UI के साथ Android 15 पर रन हो सकता है।

अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन में Snapdragon चिपसेट को शामिल किया जा सकता है। Nothing Phone 2 में Snapdragon 8+ Gen 1 का उपयोग किया गया था, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है, कि इस फोन में Snapdragon 8s Gen 4 या Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट देखने को मिल सकता है। फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है।

अपेक्षित कीमत

कुछ समय पहले ही कंपनी के को-फ़ाउंडर Carl Pei द्वारा इसकी कीमत से संबंधित हिंट दी गई थी, जिसके अनुसार फोन की कीमत लगभग 90,000 हो सकती है। हालांकि, भारत में इस कीमत कंपीट करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। Phone 2 को 44,999 रूपये की कीमत पर पेश किया गया था, और इस फोन की लॉन्च प्राइस भी इससे थोड़ी ज्यादा लगभग 55,000 रुपए से 65,000 रुपए के बीच हो सकती है।

ये पढ़ें: Realme GT 7T भारत में 27 मई को होगा लॉन्च, दमदार फीचरों के साथ कीमतें भी लीक

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImagePhonePe यूज़र्स को झटका: अब वॉलेट बंद रखा तो हर तिमाही कटेंगे ₹100, जान लें नया नियम

PhonePe इस्तेमाल करने वाले करोड़ों लोगों के लिए एक काम की खबर है। कंपनी ने अपने wallet के नियम चुपचाप अपडेट कर दिए हैं, और अब लंबे समय से बंद पड़े wallet पर हर तिमाही ₹100 का चार्ज लगने वाला है। राहत की बात बस इतनी है कि ये फीस सिर्फ wallet तक सीमित है, …

ImageOnePlus का सबसे सस्ता फोन आ रहा है भारत में: N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म, इस दिन होगा पेश

OnePlus ने अपनी नई N सीरीज़ के पहले फोन OnePlus N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। Amazon India पर लाइव हुई टीज़र लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन 30 जून 2026 को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा। कई दिनों तक नई लाइनअप को टीज़ करने के बाद कंपनी ने अब इसका पहला …

Image8000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ आ रहा है iQOO का नया फोन, लॉन्च डेट कन्फर्म

अगर आप ऐसा फोन पसंद करते हैं जिसमें बड़ी बैटरी, दमदार कैमरा और फ्लैगशिप जैसा डिज़ाइन एक साथ मिले, तो iQOO का नया फोन आपकी नज़र में आ सकता है। कंपनी ने iQOO 15T की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। यह फोन 20 मई को चीन में लॉन्च होगा और उसी दिन इसकी बिक्री …

ImageNothing Phone 3 में मिलेगा एनिमेटेड पिक्सल आर्ट अलर्ट, पहले किसी फ़ोन में नहीं देखा होगा ये फीचर

Nothing अगले महीने भारत में अपना Nothing Phone 3 लॉन्च करने वाला है। ये कंपनी का पहला फ्लैगशिप फ़ोन होने वाला है, जिसमें शानदार परफॉरमेंस के साथ यूनिक डिज़ाइन देखने को मिलने वाली है। फ़ोन से सम्बंधित पहले भी कई लीक्स सामने आ चुके हैं, और अब हाल ही में Glyph Matrix द्वारा फ़ोन में एनिमेटेड पिक्सल …

ImageRealme के नए फोन की लॉन्च डेट कन्फर्म: बड़ी बैटरी के साथ एक बार चार्ज के बाद 3 दिन चलने का दावा

अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं जिसमें बैटरी जल्दी खत्म होने की चिंता कम हो, तो Realme का नया फोन आपके काम का हो सकता है। कंपनी ने Realme 16T 5G की भारत लॉन्च तारीख कन्फर्म कर दी है। यह फोन 22 मई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और यह Realme 16 सीरीज़ का …

Discuss

Be the first to leave a comment.