दूसरों का ट्रैफिक चालान बना कर लोग कमा रहें 50,000 रुपए तक, आप भी ऐसे कर सकते हैं शुरू

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

क्या हो जब जनता ही जनता का ट्रैफिक चालान बनाने लग जाए, जिससे बहुत ही कम लोग हो जो चालान से बच पाएं, या ऐसा कहें कि अब आप भी पुलिस की जगह खुद दूसरों के ट्रैफिक चालान बना कर पैसे कमा सकते हैं। ये सुनने में काफी दिलचस्प लग रहा है, और ऐसी ही एक पहल दिल्ली पुलिस ने कर दी है। जहां आप ट्रैफिक चालान बना कर पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए खास Prahari ऐप लॉन्च किया गया है। इस लेख में हमनें बताया है, कि Prahari ऐप से दूसरों के चालान बना कर पैसे कैसे कमाएं? इसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Mera Ration 2.0: अब फोन बनेगा राशन कार्ड, देश में कहीं से भी ले पाएंगे राशन

दिल्ली में शुरू नहीं सुविधा, दूसरों के चालान बना कर पैसे कमा रहें लोग

हाल ही में दिल्ली के ट्रैफिक विभाग द्वारा एक नया इनिशिएटिव शुरू किया गया है। जिसमें कोई भी व्यक्ति यदि किसी अन्य की ट्रैफिक रूल्स को तोड़ते हुए शिकायत करता है, तो इसके लिए सरकार की तरफ से उसे पैसे दिए जाएंगे। इसके लिए सरकार ने रिवॉर्ड सिस्टम शुरू किया है, मतलब हर बार शिकायत करने पर कुछ पैसे मिलेंगे, और कई लोग इससे हजारों रुपए भी कमा चुके हैं।

दिल्ली के DCP ट्रैफिक एसके सिंह ने मीडिया को बताया, कि इस इनिशिएटिव के बाद पब्लिक द्वारा रोज 14,00 से लेकर 15,00 ट्रैफिक चालान सबमिट किए जा रहे हैं।

Prahari ऐप से दूसरों के चालान बना कर पैसे कैसे कमाएं?

Prahari ऐप से दूसरों के चालान बना कर पैसे कैसे कमाएं?

यदि आप भी दिल्ली में रहते हैं, और दूसरों के चालान बना कर अच्छे पैसे कमाना चाहते हैं, तो नीचे दी गई स्टेप्स को फॉलो करें।

  • इसके लिए सबसे पहले आपको अपने Google Play Store से “Prahari” ऐप को डाउनलोड करना होगा।
  • इसके बाद आपको इस ऐप में अपने नंबर और OTP के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • जब आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा, तो ऐप को ओपन करें, यहां शिकायत दर्ज करने का ऑप्शन मिलेगा।
  • अब जब भी आप किसी को ट्रैफिक रूल्स तोड़ते हुए देखें, तो गाड़ी के नंबर के साथ तुरंत उसका फोटो खींच कर जानकारी देते हुए इस ऐप पर शिकायत दर्ज करें।
  • ट्रैफिक पुलिस द्वारा उस शिकायत की जांच की जाएगी, और यदि वो सही होती है, तो उसके लिए आपको पैसे मिलेंगे।

हर महीने मिलता है, कई हजार का कैश प्राइस

ये सिर्फ सिविक ड्यूटी के लिए ही शुरू नहीं किया गया है, बल्कि हर महीने सरकार द्वारा टॉप कंट्रीब्यूटर्स को कैश प्राइज़ मिलता है, जो कुछ इस प्रकार है।

  • पहले बार की राशि: ₹50,000
  • दूसरे बार की राशि: ₹25,000
  • तीसरे बार की राशि: ₹15,000
  • चौथे बार की राशि: ₹10,000

ये पढ़ें: अब नहीं लगाना पड़ेंगे बार बार सर्विस सेंटर के चक्कर, इस कंपनी ने शुरू की Same Day Repair Service की सुविधा

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageRamayana teaser रिलीज़ – रणबीर कपूर के राम अवतार की पहली झलक ने बढ़ाई उत्सुकता

बहुप्रतीक्षित Ramayana teaser आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और आते ही इसने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। इस फिल्म को सिर्फ एक पौराणिक कहानी के रूप में नहीं, बल्कि “हमारा इतिहास, हमारी सच्चाई” के तौर पर पेश करने की कोशिश की जा रही है। ये फिल्म नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित होगी और …

ImageGalaxy S26 का प्री-रिज़र्व शुरू, ₹50,000 तक जीत सकते हैं आप

Galaxy S26 सीरीज़ का इंतज़ार कर रहे Samsung यूज़र्स के लिए बड़ी अपडेट है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने भारत में Galaxy S26 प्री-रिज़र्व शुरू कर दिया है। यानी 25 फरवरी के Galaxy Unpacked इवेंट से पहले ही आप अपनी जगह पक्की कर सकते हैं — वो भी सिर्फ ₹999 में। Samsung ने आधिकारिक …

ImageAI Podcast Video बना कर लोग कमा रहें लाखों रुपए, आप भी इस तरह आसानी से बना सकते हैं

ऑनलाइन पैसे कमाने के कई तरीके हैं, जिनमें से एक Youtube पर वीडियो बना कर अपलोड करना, Instagram पेज पर फॉलोवर्स बढ़ा कर स्पॉन्सरशिप लेना। हालांकि, वीडियो बनाने में काफी समय लग जाता है, और पूरा सेटअप भी नहीं मिल पाता इसलिए लोग ज्यादा समय तक इस काम को नहीं कर पाते हैं, लेकिन AI …

ImageiPhone 17 Pro Max पर अब तक का सबसे आकर्षक डिस्काउंट, ऑफर देख चौंक जाएंगे आप

अगर आप एक प्रीमियम iPhone का अनुभव चाहते हैं, लेकिन कुछ डिस्काउंट के साथ तो, इस समय iPhone 17 Pro Max खरीदने पर आकर्षक छूट मिल रही है। इस फोन को इस समय आप Vijay Sales से 10,000 से ज़्यादा के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। आइये इस फ्लैगशिप पर मिल रहे लेटेस्ट डिस्काउंट, असली …

Imageरील बना कर मिलेंगे 15,000 रुपए, भारत सरकार खुद दे रही मौका, ऐसे करें अप्लाई

आप भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के लिए रील बनाते हैं, तो आपको भी सरकार पैसे कमाने का मौका दे रही है। हाल ही में डिजिटल इंडिया के 10 साल पूरे हो गए हैं, और इस अवसर पर भारत सरकार द्वारा एक रील कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया है, जिसे ‘A Decade of Digital India …

Discuss

Be the first to leave a comment.