OnePlus के कहा – Oppo Find N3 का रिब्रांडेड वर्ज़न होगा आने वाला फोल्डेबल फ़ोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus ने अपने पहले फोल्डेबल फ़ोन का प्रचार शुरू कर दिया है। हाल ही में इस स्मार्टफोन को फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के हाथों में भी देखा गया और जैसे ही OnePlus Open को बाहर देखा गया, इसके लॉन्च की चर्चा तेज़ हो गयी है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि ये फ़ोन अब 19 अक्टूबर, 2023 को लॉन्च होगा। लेकिन लॉन्च से पहले OnePlus के अपने नए फोल्डेबल फ़ोन को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

अब बड़ी ख़बर ये है कि OnePlus ने फोल्डेबल फ़ोन OnePlus Open को लेकर एक ई-मेल Verge को भेजा है, जिसमें एक बड़ी घोषणा की गयी है और वो ये है कि कंपनी ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि आने वाला फोल्डेबल फ़ोन Oppo के नवीनतम फोल्डेबल फ़ोन का ही लेटेस्ट वर्ज़न है। यानि अब तक सामने आयी रिपोर्ट जो ये बताती हैं कि OnePlus Open, Oppo Find N3 का ही रिब्रांडेड वर्ज़न होगा, वो सब सही हैं।

चीन में लॉन्च हुए Oppo Find N3 का ही रिब्रांडेड वर्ज़न होगा OnePlus Open

Verge को बतायी गयी जानकारी में, OnePlus ने साफ़ कहा है कि वो और Oppo एक ही फोल्डेबल फ़ोन को अलग अलग नामों के साथ पेश कर रहे हैं। OnePlus ने दावा किया है कि Oppo के चीफ प्रॉडक्ट ऑफ़िसर Pete Lau, जो कि OnePlus के सह-संस्थापक भी रह चुके हैं, ने दोनों कंपनियों की टीमों को साथ साथ एक फोल्डेबल फ़ोन बनाने के लिए निर्देश दिए थे। ये फोल्डेबल फ़ोन विश्व के अलग अलग बाज़ारों में दोनों कंपनियों द्वारा लॉन्च किया जायेगा। ये फ़ोन OnePlus Open और Oppo Find N3 हैं, लेकिन भारत में इसे किस ब्रैंड द्वारा लॉन्च किया जायेगा, फिलहाल इस पर कोई बयान नहीं आया है।

हालांकि GSMArena द्द्वारा पेश की गयी एक रिपोर्ट के अनुसार, Oppo Find N3 केवल चीनी बाज़ार तक ही सीमित रहेगा, जबकि OnePlus Open को विश्व स्तर पर लॉन्च किया जायेगा।

OnePlus Open first look

Oppo Find N3 बेहतर है

Oppo ने खुद बताया है कि इस बार हिन्ज पहले आये Find N2 के मुकाबले 37% और मज़बूत है और इसमें 31 कम कॉम्पोनेन्ट हैं। इसके अलावा इसमें अलर्ट स्लाइडर भी है और साथ ही ये 24GB तक की रैम और 1TB तक की स्टोरेज के साथ आएगा।

OnePlus Open

Pete Lau का दावा है कि OnePlus Open अभी तक का बेस्ट फोल्डिंग फ़ोन होगा। पहले सामने आये एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि इसे फोल्डेबल फ़ोन को बाज़ारों में लाने की रणनीति अलग-अलग क्षेत्रों के आधार पर बनायी गयी है, ताकि वह किसी क्षेत्र की विशेष आवश्यकताओं को पूरा कर सके।

यह नया फोल्डेबल डेविस सिर्फ ब्रांडिंग और रणनीति के बारे में नहीं है, बल्कि खुद में एक तकनीकी विशेषता भी है। OnePlus Open में अब तक सभी फोल्डेबल फोनों के मुकाबले सबसे ज़्यादा पिक्सल डेंसिटी हो सकती है और साथ ही इसकी हिन्ज भी ख़ास है, जिसके साथ ये ज़्यादा मज़बूत और हल्का होगा।

OnePlus Open/Oppo Find N3 (अनुमानित फ़ीचर)

Oppo और OnePlus की तरफ से आने वाले फोल्डेबल फोनों में 7.82-इंच की AMOLED डिस्प्ले आ सकती है और कवर स्क्रीन 6.31-इंच की हो सकती है। बताया जा रहा है कि इनमें पावर देने का काम Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर करेगा और साथ में 24GB तक की रैम और 1TB तक की स्टोरेज होगी।

रियर पैनल पर इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 48MP का अल्ट्रा-वाइड और 64MP का पेरिस्कोप लेंस आ सकता है। वहीँ सामने की तरफ इस फ़ोन में 32MP का सेल्फी सेंसर आने के आसार हैं। फ़ोन में Android 13 सॉफ्टवेयर होगा, जिस पर चीनी बाज़ार में Color OS 13.1 स्किन होगी और बाकी देशों में ये OxygenOS 13 के साथ उपलब्ध हो सकता है। इन फोल्डेबल फोनों में 4520mAh की बैटरी, 100W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageMotorola Edge 70 Pro लॉन्च: बड़ी बैटरी और ब्राइट डिस्प्ले के साथ, लेकिन कुछ कटौती भी

Motorola ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Mototrola Edge 70 Pro लॉन्च कर दिया है। पिछले Edge 60 Pro के मुकाबले इस बार कंपनी ने कुछ ज़रूरी सुधार किए हैं, जैसे ज़्यादा ब्राइट डिस्प्ले, तेज़ स्टोरेज और बड़ी बैटरी। हालांकि, इसके साथ कुछ समझौते भी देखने को मिलते हैं। इस बार फोन में टेलीफोटो कैमरा …

ImageOnePlus के फोल्डेबल फ़ोन का इंतज़ार करने वालों के लिए बुरी ख़बर

अभी कुछ ही समय पहले OnePlus ने अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन के नाम की पुष्टि की थी और साथ ही ये खबर आयी थी कि OnePlus Open 29 अगस्त को लॉन्च किया जायेगा। लेकिन अब एक टिपस्टर का कहना है कि इस नए फोल्डेबल स्मार्टफोन के लॉन्च में कंपनी कुछ देरी कर सकती है। OnePlus …

ImageSamsung के फोल्डेबल फ़ोन को टक्कर देने के लिए आ रहा है Oppo Find N3

Samsung के फोल्डेबल स्मार्टफोनों Samsung Galaxy Z Fold 5 और Flip 5 को लॉन्च हुए अभी दो दिन भी नहीं हुए और आज Oppo ने अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Oppo Find N3 के लॉन्च की घोषणा कर दी है। कंपनी ने ये खबर अपने Twitter अकाउंट पर एक पोस्ट के द्वारा जारी की है, जिसमें …

ImageOPPO के अगले फ्लैगशिप फोन में बड़ी बैटरी का संकेत, नई लीक से खुलासा

OPPO आने वाले समय में अपनी बैटरी स्ट्रैटेजी को एक बड़े स्तर पर ले जाने की तैयारी में दिख रहा है। चीन के टिप्स्टर Digital Chat Station के मुताबिक, OPPO (जिसे उन्होंने “欧加” कहा है, यानी इसमें OnePlus भी शामिल हो सकता है) ने एक नए ड्यूल-सेल बैटरी सिस्टम के लिए ट्रायल प्रोडक्शन शुरू कर …

Imageअब आने वाले iPhones में भी मिलेगा 200MP कैमरा, Apple कर रहा तैयारी

रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple अपने आने वाले iPhone Pro मॉडलों के लिए 1/1.12-इंच का 200 MP कैमरा सेंसर टेस्ट कर रहा है। यह जानकारी Weibo पर DCS ने दी है। उन्होंने सेंसर का नाम नहीं बताया, लेकिन इतना ज़रूर कहा कि इसका साइज़ वही है जो OPPO अपने Find X9 Ultra में इस्तेमाल कर रहा …

Discuss

Be the first to leave a comment.