OnePlus Nord सीरीज़ में बड़ा बदलाव – CE 6 Lite और Nord 6 दोनों में मिल सकते हैं बड़े सरप्राइज़

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus अपनी Nord सीरीज़ को भारत में और मज़बूत करने की तैयारी में है। कंपनी पहले ही 7 अप्रैल को OnePlus Nord 6 लॉन्च करने की पुष्टि कर चुकी है, और अब रिपोर्ट्स बता रही हैं कि मई में Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite भी लाइनअप में शामिल हो सकते हैं। इस आर्टिकल में हमने Nord CE 6 Lite के संभावित फीचर्स और कीमत के साथ-साथ Nord 6 से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी है।

पिछले साल OnePlus Nord CE 5 लॉन्च हुआ था, लेकिन उसका Lite वर्ज़न नहीं आया था। ऐसे में इस बार Nord CE 6 Lite को सीधे Nord CE 4 Lite का अपग्रेड माना जा रहा है।

Nord CE 6 Lite डिज़ाइन और फीचर

OnePlus Nord CE 6 Lite में 6.7-इंच का डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिए जाने की संभावना है, जो डेली यूज़ और 5G के लिए संतुलित प्रदर्शन देगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर मिल सकता है, जबकि दूसरा सेंसर सिर्फ डेकोरेटिव हो सकता है। फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है।

बैटरी इस फोन की बड़ी खासियत हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो लंबे इस्तेमाल के लिए फायदेमंद रहेगी।

सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर पावर बटन में दिया जा सकता है। बेस वेरिएंट में 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। कीमत ₹23,000 से कम हो सकती है, और बैंक ऑफर्स के बाद यह ₹20,000 के आसपास आ सकती है।

OnePlus Nord 6

OnePlus Nord 6 को लेकर भी काफी चर्चा है। माना जा रहा है कि यह OnePlus Turbo 6 का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है, जिसे इस साल चीन में लॉन्च किया गया था। इसमें Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट मिलने की संभावना है।

डिस्प्ले इस फोन का बड़ा हाईलाइट हो सकता है—165Hz रिफ्रेश रेट के साथ, जो इस सेगमेंट में पहली बार देखने को मिल सकता है। गेमिंग के लिए इसमें Touch Reflex Chip (3200Hz टच सैंपलिंग), 6-axis gyroscope और Spatial Audio Booster जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

कनेक्टिविटी के लिए G2 Wi-Fi चिप और 5G सपोर्ट मिलेगा। साथ ही, इसमें 9000mAh की बड़ी बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।

कलर ऑप्शन्स की बात करें तो यह Quick Silver, Fresh Mint और Pitch Black में आ सकता है।

कुल मिलाकर, OnePlus इस बार Nord सीरीज में बजट और परफॉर्मेंस दोनों सेगमेंट को कवर करने की कोशिश कर रहा है—जहां CE 6 Lite वैल्यू फोकस्ड यूजर्स के लिए होगा, वहीं Nord 6 पावर यूजर्स को टारगेट करेगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung ने शुरू किया नया अपडेट रोलआउट, Fold6 और Flip6 यूज़र्स को मिला बड़ा फीचर

Samsung ने अब अपने 2024 के फोल्डेबल फोन्स, Galaxy Z Fold6 और Galaxy Z Flip6 के लिए One UI 8.5 बीटा रोलआउट करना शुरू कर दिया है। फिलहाल इसकी शुरुआत साउथ कोरिया से हुई है। यह अपडेट मार्च 2026 के आखिर में लाइव हुआ है और वहां के यूजर्स Samsung Members ऐप के जरिए इसे …

ImageOnePlus Nord 6 की पहली झलक सामने आयी, Nord सीरीज़ में आ सकता है बड़ा बदलाव

OnePlus की Nord सीरीज़ पिछले कुछ सालों में कंपनी की सबसे सफल मिड-रेंज स्मार्टफोन लाइनों में से एक बन चुकी है। कई यूज़र्स के लिए Nord वही फोन हैं जिन्होंने OnePlus को सिर्फ फ्लैगशिप ब्रांड से आगे बढ़ाकर एक बड़े यूज़र बेस तक पहुंचाया। अब लगता है कि कंपनी इस सीरीज़ को एक नए चरण …

ImageOnePlus Nord 6 को लेकर बड़ा ट्विस्ट: लॉन्च टला, लेकिन एंट्री अब होगी और दमदार

OnePlus की Nord सीरीज़ हमेशा से उन यूज़र्स के बीच पॉपुलर रही है, जो बेहतरीन परफॉर्मेंस को थोड़े कम बजट में चाहते हैं। अब इसी सीरीज़ का अगला फोन OnePlus Nord 6 एक बार फिर चर्चा में है। वजह है, इसका लॉन्च टलना और साथ ही यूरोप की सर्टिफिकेशन साइट पर दिखाई देना। Nord 5 …

ImageOnePlus Nord 6 लॉन्च डेट कन्फर्म – 9000mAh बैटरी, 165FPS गेमिंग क्या सबको करेंगे आकर्षित

CEO के इस्तीफे और ग्लोबल रीस्ट्रक्चरिंग के बीच, OnePlus भारत में Nord 6 लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट और कुछ अहम स्पेसिफिकेशंस कन्फर्म कर दिए हैं, जो कागज़ पर काफी दमदार नज़र आते हैं। अप्रैल 2026 लॉन्च से पहले, हमने इस स्मार्टफोन का एक पूरा राउंडअप तैयार किया …

ImageGalaxy Z Fold8 की पहली झलक लीक, डिज़ाइन वही, लेकिन ये 3 बड़े बदलाव चौंका सकते हैं

Samsung के अपकमिंग फोल्डेबल Galaxy Z Fold8 के CAD-बेस्ड रेंडर्स सामने आ गए हैं, जिन्हें OnLeaks और Android Headlines ने शेयर किया है। इन रेंडर्स से फोन की शुरुआती झलक मिलती है, जिसमें डिज़ाइन काफी हद तक पहले जैसा ही नज़र आता है, फ्लैट साइड्स, शार्प कॉर्नर्स और एक आसानी से नज़र में आने वाले …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products