OnePlus ला रहा है अपना फर्स्ट एवर Foldable स्मार्टफोन, इस ही साल हो सकता है लॉन्च: रिपोर्ट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus जल्द ही अपने OnePlus 11 5G और OnePlus 11R 5G स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रहा है। OnePlus स्मार्टफोन्स के साथ-साथ, इस साल कई सारे नए डिवाइस भी लॉन्च करेगा, जैसा OnePlus कीबोर्ड और OnePlus Pad इत्यादि। अभी हाल ही में टिपस्टर मुकुल शर्मा ने OnePlus foldable स्मार्टफोन को लेकर टीज़ किया है। टिपस्टर मुकुल शर्मा (@stufflistings) के मुताबिक, OnePlus जल्द ही (हॉरिजॉन्टल) फोल्डेबल स्मार्टफोन और क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन को बाजार में उतारेगी।

यह भी पढ़े :-मार्च में आ रहा है Coca-Cola फोन, लॉन्च से पहले लीक हुआ फोन का लुक

OnePlus foldable स्मार्टफोन लॉन्च

टिपस्टर मुकुल शर्मा का दावा है कि OnePlus इस साल स्मार्टफोन, टैबलेट और अन्य डिवाइस के अलावा, OnePlus फोल्डेबल्स को भी लॉन्च करने की योजना बना रहा है। आगे उन्होंने बताया कि ब्रांड भविष्य में हॉरिजॉन्टल फोल्डिंग और वर्टिकल फोल्डिंग स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। OnePlus से पहले Oppo भी अपना फर्स्ट एवर फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर चुका है।

अपनी बात की पुष्टि के लिए टिपस्टर ने ट्रेडमार्क की एक तस्वीर भी पोस्ट की है। तस्वीर से पता चलता है कि OnePlus अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन का नाम OnePlus V fold और OnePlus V flip रख सकता है। अफसोस की बात है कि इनमें से किसी भी डिवाइस के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में अभी तक कुछ खबर नहीं मिली है। यह भी पढ़े:- भारत ला रहा है स्वदेशी OS “BharOS”, अब यूज़र्स को मिलेगी फुल प्राइवेसी, जानिए BharOS से जुडी पूरी जानकारी

कुछ रिपोर्ट्स से यह भी पता चला है कि, दोनों डिवाइसों में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया जा सकता है। हालाँकि, हम अभी इसके बारे में स्पष्ट नहीं कह सकते हैं। इसके अलावा, एक चीज जिसके बारे में हम निश्चित हैं, वह यह है कि OnePlus foldable स्मार्टफोन बाजार में अन्य विकल्पों को कड़ी टक्कर देगा, जिसमें Oppo Find N series, Samsung Galaxy Z series, Vivo X Fold series आदि शामिल हैं।

आगामी 7 फरवरी को OnePlus अपने कई डिवाइस लॉन्च करेगा। अभी तक OnePlus फोल्ड स्मार्टफोन के लॉन्च सम्बन्धी कोई भी जानकरी हमें नहीं मिली है। हम निश्चित रूप से इस ही साल OnePlus V fold और OnePlus V flip के लॉन्च की उम्मीद कर सकते हैं।

यह भी पढ़े :-जानिए कैसा होगा OnePlus के सबसे पहले Tablet का लुक, 7 फरवरी को होगा लॉन्च

Related Articles

ImageSamsung ने शुरू किया नया अपडेट रोलआउट, Fold6 और Flip6 यूज़र्स को मिला बड़ा फीचर

Samsung ने अब अपने 2024 के फोल्डेबल फोन्स, Galaxy Z Fold6 और Galaxy Z Flip6 के लिए One UI 8.5 बीटा रोलआउट करना शुरू कर दिया है। फिलहाल इसकी शुरुआत साउथ कोरिया से हुई है। यह अपडेट मार्च 2026 के आखिर में लाइव हुआ है और वहां के यूजर्स Samsung Members ऐप के जरिए इसे …

ImageOnePlus इस साल लेकर आ रहा है 6 नए फ़ोन- देखें इन धमाकेदार फोनों की पूरी लिस्ट

OnePlus ने साल के शुरुआत में ही OnePlus 10 Pro को चीन में लॉन्च कर दिया था, हालांकि भारत में ये फ़ोन अब 31 मार्च को आ रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये कंपनी इस साल 1 या 2 नहीं, बल्कि 6 नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। दरअसल, OnePlus का …

Image150W चार्जिंग के साथ OnePlus ला रहा है एक और ज़बरदस्त फ़ोन; नाम, डिज़ाइन रेंडर और स्पेसिफिकेशन लीक

Qualcomm ने हाल ही में नया लेटेस्ट फ्लैगशिप चिपसेट और Snapdragon 8 Gen 1 का अपग्रेडेड वर्ज़न Snapdragon 8+ Gen 1 लॉन्च किया है। अब OnePlus जल्दी ही इस नए चिपसेट के साथ पहला स्मार्टफोन लेकर आ सकता है। इस स्मार्टफोन का नाम और नहीं बल्कि OnePlus 10T 5G है, जिसके बारे में हम काफी …

ImageFoldable iPhone को लेकर नया लीक, Apple के 50वें साल में आ सकता है बड़ा सरप्राइज़

Apple इस साल अपना 50वां साल मना रहा है, और ऐसा लगता है कि कंपनी इसे खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। हाल ही में Apple ने कई नए प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं, जिनमें किफायती MacBook Neo भी शामिल है। लेकिन अब जिस डिवाइस की सबसे ज़्यादा चर्चा हो रही है, वह Apple …

Imagevivo V70 FE भारत में लॉन्च से पहले ही चर्चा में: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ क्या होगा ये नया गेमचेंजर?

चीनी स्मार्टफोन निर्माता vivo भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि vivo V70 FE भारत में लॉन्च होगा, जो पिछले साल आए V60e का सक्सेसर होगा। Vivo V70 FE: 200MP प्राइमरी कैमरा आधिकारिक टीज़र और ई-कॉमर्स माइक्रोसाइट्स अब देश में लाइव हो …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products