Oppo Find X हो सकता है 12 जुलाई को इंडिया में लांच; प्रेस इनवाइट रोल-आउट शुरू

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Oppo अपने आगामी स्मार्टफोन Find X को 19 जून पेरिस में लांच करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने इस फोन को इंडिया में लांच करने के लिए 12 जुलाई को एक इवेंट के आयोजन का विचार किया है जिसके लिए प्रेस इनवाइट भी रोल-आउट भी शुरू कर दिए है। वैसे इनवाइट में कही भी फोन के नाम का जिक्र नहीं किया गया है लेकिन कैप्शन “Find what you have have been looking for until now” को  से साफ़ हो जाता है की यह एक Find-सीरीज स्मार्टफोन हो सकता है।

यह भी पढ़िए: Moto C2 हो सकता है मोटोरोला का नया एंड्राइड गो स्मार्टफोन

हाल में सामने आये लीक्स से फोन की स्पेसिफिकेशन और डिजाईन के बारे में काफी कुछ सामने आ गया है। तो चलिए अभी तक Find X से जुडी सभी लीक्स और जानकारी पर डालते है एक नज़र:

Find X के फीचर (लीक)

फोन में आपको सामने की तरफ 6.42-इंच FHD+ रिजॉल्यूशन वाली AMOLED दी जा सकती है। प्रोसेसर के रूप में आपको, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 ओक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है। फ्लैगशिप टैग के साथ पेश होने वाले Oppo Find X में आपको 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है।

 

यह भी पढ़िए: LG X5 (2018) हुआ 4500mAh और एंड्राइड ओरियो के साथ लांच

फोटोग्राफी के लिए फोन में सामने की तरफ 25MP का सेल्फी कैमरा दिया होगा जबकि पीछे की तरफ ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया होगा Oppo Find X शायद से रियर कैमरा में 5x ऑप्टिकल ज़ूम की सुविधा वाला पहला फोन होगा जो बिक्री के लिए तैयार है। आधिकतर फ़ोनों में आपको सिर्फ 3x ऑप्टिकल ज़ूम की सुविधा मिलती है।

लीक हुई इमेज और विडियो से यह भी साफ़ हुआ है की फोन में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया जायेगा जिसका मतलब है की फोन में फेस अनलॉक या अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।

कनेक्टिविटी विकल्प के रूप में 4G VoLTE, WiFi 802.11ac (2.4GHz / 5GHz), ब्लूटूथ 5 LE, GPS, USB टाइप-C दिए जा सकते है। यह डिवाइस एंड्राइड 8.1 आधारित ColorOS दिया जा सकता है जो 4,000mAh की VOOC फ़ास्ट चार्जिंग वाली बैटरी द्वारा संचारित होती है।

Oppo Find X की कीमत और उपलब्धता

Oppo FInd X 19 जून को पेरिस में लांच किया जायेगा। जिसके बाद प्रेस इनवाइट के अनुसार 12 जुलाई को यह डिवाइस इंडिया में भी लांच कर दी जाएगी। जिसकी कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।अधिक जानकरी के लिए बने रहिये हमारे साथ!!!

यह भी पढ़िए: Nokia X6 के ग्लोबल वरिएन्त और Nokia 5.1 को मिला ब्लूटूथ सर्टिफिकेट; जल्द हो सकते है लांच

Related Articles

ImageMivi One 5G vs Lava Bold N4 Pro 5G: Snapdragon चिप या 120Hz स्क्रीन, 14 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Mivi One 5G vs Lava Bold N4 Pro 5G: ईयरबड्स और स्पीकर बनाने वाली Mivi ने हाल ही में अपना पहला स्मार्टफोन Mivi One 5G पेश किया है, और इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसमें मिलने वाला Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट। इसी बजट में पिछले कुछ हफ्तों में आए Lava और boltt के नए …

ImageOppo Reno 4 Pro होगा 31 जुलाई को 12GB रैम और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ इंडिया में लांच

Oppo ने पिछले महीने चीन में अपनी Reno 4 सीरीज को पेश किया है।सीरीज के तहत आपको Reno 4 और Reno 4 Pro फोन देखने को मिलते है। दोनों ही डिवाइस 5G कनेक्टिविटी के साथ आते है। इनमे से कंपनी Reno 4 pro को इंडियन मार्किट में 31 जुलाई को लांच करने के लिए तैयारी …

ImageAsus ROG Phone 3 होगा 22 जुलाई को लांच, जाने फोन में क्या होगा ख़ास

Asus ROG Phones 3 इस साल के सबसे ख़ास और लोकप्रिय स्मार्टफोनों में से एक साबित होने वाला है। आज कंपनी ने अपने लेटेस्ट अपकमिंग गेमिंग स्मार्टफोन की लांच डेट का खुलासा कर दिया है। रिपोर्ट्स की माने तो यह डिवाइस 22 जुलाई को ऑनलाइन लांच इवेंट के जरिये पेश की जाएगी। Asus ने अपने ऑनलाइन …

ImageOppo Find X10 से vivo V80 तक, अक्टूबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

अक्टूबर को ज़्यादातर लोग Flipkart और Amazon की फेस्टिव सेल वाले महीने के तौर पर जानते हैं, जब पुराने फोनों के सस्ते होने का इंतज़ार रहता है। लेकिन इस बार यानी अक्टूबर 2026 में आपको नए और कुछ महत्वपूर्ण फोन भी देखने को मिलेंगे। इसकी वजह दिवाली है, जो इस बार नवंबर की शुरुआत में …

ImageOPPO K14 Plus 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 6 साल का दावा

OPPO अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया मॉडल जोड़ने जा रही है, और इसका नाम है OPPO K14 Plus। कंपनी ने अब भारत में इसकी लॉन्च की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। Flipkart पर आये पोस्टर से पता चला है कि ये फोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products