OPPO Find X8 और Find X8 Pro के रेंडर सामने आ गए हैं और इनका श्रेय प्रचलित टिपस्टर Evan Blass को जाता है, जिन्होंने इन तस्वीरों को अपने X (ट्विटर) अकाउंट पर शेयर किया है। इन तस्वीरों में Oppo की इस फ्लैगशिप सीरीज़ का पूरा डिज़ाइन सामने आ गया है। इन लीक हुई तस्वीरों में ये साफ़ है कि दोनों स्मार्टफोनों का डिज़ाइन काफी मिलता-जुलता है, हालांकि कैमरा मॉड्यूल में अंतर नज़र आ रहा है। साथ ही इन दोनों फोनों- OPPO Find X8 और Find X8 Pro के स्पेसिफिकेशन भी Weibo पर लीक हो चुके हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
दोनों के कैमरा मॉड्यूल डिज़ाइन में दिखेगा अंतर
एक फ़ोन में पूरा कैमरा मॉड्यूल काले ग्लास से कवर है, जिससे लेंस मॉड्यूल में मिलते नज़र आते हैं। वहीँ दूसरे फ़ोन में ये देखना थोड़ा अजीब लगता है कि कैमरा मॉड्यूल में हर लेंस को अलग कटआउट में फिट किया गया है और इन पर अलग-अलग रिंग्स दिखती हैं। इन दोनों डिज़ाइनों को आप Find X8 और Find X8 Pro में देख सकते हैं।
OPPO Find X8 के रेंडर



सामने आये रेंडरों के अनुसार, OPPO Find X8 चार – काले, सिल्वर, गुलाबी टच के साथ तांबे वाले रंग में और नीले रंग में आएगा। सिल्वर और ब्रॉन्ज़ (ताम्बे वाला रंग) में कैमरा रिंग मॉड्यूल से अलग हैं, वहीँ काले और नीले रंग के मॉडलों में ये उसी कैमरा मॉड्यूल में मिलती हुई नज़र आतीं हैं।
Find X8 में एक फ्लैट डिस्प्ले देखी जा सकती है, और बायीं एज पर अलर्ट स्लाइडर भी है। कैमरा मॉड्यूल पर फोकल लेंथ लिखी हुई है, जो वाइड एंगल के लिए 15mm और टेलीफ़ोटो लेंस के लिए 73mm है। इसमें अपर्चर f/1.8 हो सकता है, लेकिन लीक हुई इन तस्वीरों में इसकी जानकारी की पुष्टि नहीं होती।
Find X8 में मिल सकते हैं ये फीचर

हाल ही में लीक हुई जानकारी के अनुसार, Find X8 में 6.59-इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले आ सकती है और इसमें 1.5K रेज़ॉल्यूशन, 2,160Hz PWM डिमिंग, 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 120 Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिलेंगे। इस डिस्प्ले में Smart Care 4.0 और Wet Hand Touch जैसे फ़ीचर भी शामिल होने के आसार हैं।
ये डिवाइस 7.85mm का होगा और इसका वज़न 192 ग्राम होगा। वैसे इस स्क्रीन साइज़ के अनुसार ये वज़न कम नहीं है। वहीँ इसके बेज़ेलों की मोटाई 1.45mm होगी। इन लीक फीचरों के अलावा, ये तो कन्फर्म है कि ये नया डिवाइस MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट पर काम करेगा।
इसमें ट्रिपल रियर सेंसर आएंगे, जिनमें 50 MP Sony LYT-700 1/1.56” प्राइमरी कैमरा, 50 MP Samsung ISOCELL JN5 अल्ट्रा वाइड सेंसर, और 50 MP Sony LYT-600 3x 1/1.95” पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो लेंस (73mm) शामिल होंगे। फ्रंट पर मौजूद 32 MP Sony IMX615 1/2.74” कैमरा को आप सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
बताया जा रहा है कि इसमें 5,630 mAh की बैटरी होगी और ये 80W फ़ास्ट चार्जिंग व 50W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। अन्य फीचरों में ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर, ड्यूल स्पीकर व IP68/69 रेटिंग शामिल हैं।
Find X8 में ग्लास बॉडी मिलेगी और हैप्टिक्स के लिए इसमें इंफ्रारेड X-एक्सिस ड्यूल लिफ्ट लीनियर मोटर का इस्तेमाल किया गया है। OPPO Find X8 चार वैरिएंट – 16/256 GB, 12/512 GB, 16/512 GB, और 16 GB/1 TB में आएगा।
OPPO Find X8 स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले | 6.59” फ्लैट OLED डिस्प्ले, 1.5K रेज़ॉल्यूशन, 2,160 Hz PWM, 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस, 120 Hz रिफ्रेश रेट, Smart Care 4.0 और Wet Hand Touch सपोर्ट |
प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट |
रियर कैमरे | 50 MP Sony LYT-700 1/1.56” प्राइमरी सेंसर 50 MP Samsung ISOCELL JN5 1/2.76” अल्ट्रा वाइड 50 MP Sony LYT-600 1/1.95” 3x पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो लेंस |
फ्रंट कैमरा | 32 MP Sony IMX615 सेल्फी सेंसर |
बैटरी | 5,630 mAh बैटरी |
फ़ास्ट चार्जिंग | 80W वायर्ड 50W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग |
माप और वज़न | 7.85mm मोटाई 192 ग्राम वज़न |
स्टोरेज वैरिएंट | 16/256 GB, 12/512 GB, 16/512 GB, 16 GB/1 TB |
OPPO Find X8 Pro के रेंडर



Find X8 Pro में चार रियर कैमरे हैं, साथ ही Pro वैरिएंट में कलर मॉडलों का भी अंतर है। इस फ़ोन में आपको काले, सफ़ेद और नीले रंगों के विकल्प मिलेंगे। इसमें नीले रंग के मॉडल में पानी की लहर जैसा पैटर्न दिखता है, वहीँ सफ़ेद रंग के मॉडल में मार्बल फिनिश जैसा लुक मिलता है। नीले और सिल्वर विकल्पों में आप देख सकते हैं कि कैमरों के चारों तरफ एक अलग रिंग दिख रही है, वहीँ काले रंग के वैरिएंट में ये रिंग उसी में मिलती हुई नज़र आती है, जो ज़्यादा प्रीमियम लगती है।
Find X8 Pro में चार कैमरे हैं और इस पर कैमरा मॉड्यूल में फोकल लेंथ लिखी है, जो 15mm से 135mm तक जायेगी। वहीँ अपर्चर जो इस पर लिखा है, वो – f/1.6 है। दोनों फोनों में आपको कैमरे Hasselblad द्वारा मिलेंगे। इसके अलावा इसमें एक Quick Capture बटन भी होगा, जो iPhone 16 सीरीज़ के camera control बटन की तरह ही काम करेगा।
Find X8 Pro में डिज़ाइन थोड़ा राउंडेड या कर्व्ड लगता है, जिसका कारण इसकी माइक्रो क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले है। इसमें बायीं एज पर अलर्ट स्लाइडर भी है और दायीं एज पर वॉल्यूम रॉकर।
Find X8 Pro specification स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

Oppo Find X8 Pro में भी MediaTek का नवीनतम फ्लैग्शिप चिप Dimensity 9400 ही आएगा, लेकिन अन्य फीचरों में कुछ अंतर हैं। इसमें 6.78-इंच की डिस्प्ले है। ये BOE द्वारा बनायी गयी सेकेंड जनरेशन यानि X2 डिस्प्ले हो सकती है। साथ ही इसमें 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस, 2,160 Hz PWM डिमिंग, 120 Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट जैसे फ़ीचर भी मिलेंगे।
इस Pro मॉडल में चार रियर कैमरे आएंगे, जिनमें से दो टेलीफ़ोटो सेंसर होंगे। इनमें 50 MP Sony LYT-800 1/1.4” प्राइमरी सेंसर, 50 MP Sony LYT-600 1/1.95” 3x टेलीफ़ोटो लेंस, 50MP Sony IMX 858 1/2.5″ 6x पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो सेंसर और 50 MP Samsung ISOCELL JN5 1/2.76” अल्ट्रा वाइड सेंसर शामिल होंगे। वहीँ सेल्फी के लिए इसमें भी वही 32 MP Sony IMX615 सेल्फी सेंसर होगा, जो Find X8 में है।
Find X8 Pro की बैटरी भी, बेस मॉडल के मुकाबले में बड़ी है। इसमें 5910mAh की बैटरी आएगी और इसमें भी 80W फ़ास्ट चार्जिंग व 50W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। इसमें तीन स्टोरेज वैरिएंट आने की सम्भावना है – 12/512GB, 16/512GB और 16/1TB होंगे। इसमें 16/1TB वर्ज़न सैटेलाइट कनेक्टिविटी के साथ भी आ सकता है।
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।