POCO M6 Plus 5G टीज़र आया सामने; जानें लॉन्च की तारीख और स्पेसिफिकेशन्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हाल ही में Poco ने अपना Poco M6 फ़ोन लॉन्च किया था, और अब कंपनी जल्द ही भारत में अपना नया स्मार्टफोन POCO M6 Plus 5G लॉन्च करने वाली है, जो M6 के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश होगा। लॉन्च से पहले फ़ोन का टीज़र सामने आया है, जिसमें लॉन्च की तारीख, डिज़ाइन और कैमरा की जानकारी शामिल हैं। आगे POCO M6 Plus 5G लॉन्च की तारीख, डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़े: Samsung One UI 7 फर्स्ट लुक और फीचर्स रिवील; जानें क्या नए ऑप्शन शामिल हुए

POCO M6 Plus 5G लॉन्च की तारीख, डिज़ाइन

Flipkart पर M6 Plus 5G फ़ोन का टीज़र साझा किया गया है, जिसके अनुसार कंपनी इस फ़ोन को 1 अगस्त 2024 को भारतीय बाजार में पेश करेगी। डिज़ाइन की बात करें तो फ़ोन के बैक पैनल पर वॉइलेट कलर में ड्यूल टोन शेड दिया जायेगा। ऊपर की तरफ बायीं ओर ड्यूल कैमरा सेटअप और दायीं ओर Poco की बेजिंग होगी। कैमरा सेटअप के साथ रिंग LED फ़्लैश दी गयी है। फ़िलहाल इसका वॉइलेट कलर ही सामने आया है, लेकिन कंपनी इसे दुसरे रंगों में भी पेश कर सकती है। फ़ोन के लॉन्च के बाद इसकी बिक्री कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart पर शुरू होगी।

POCO M6 Plus 5G स्पेसिफिकेशन्स

टीज़र के अनुसार इस फ़ोन में 3x सेंसर ज़ूम के साथ 108 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अतिरिक्त आधिकारिक तौर पर कंपनी ने इसकी कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन खबरों के अनुसार इसमें 6.79 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120 Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। फ़ोन Snapdragon 4 Gen 2 AE (Accelerated Edition) SoC द्वारा संचालित हो सकता है, और Hyper OS लेयर के साथ Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर सकता है।

फ़ोन में 8GB RAM का ऑप्शन मिल सकता है। फ्रंट में 13 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद की जा सकती है। फ़ोन 5030mAh बैटरी के साथ आ सकता है, जो 33W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।

ये पढ़े: HMD Crest और HMD Crest Maxकिफायती दामों में 50MP सेल्फी सेंसर के साथ हुए लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageकर्व्ड अमोलेड डिस्प्ले और 5800mAh बैटरी – Redmi Note 15 SE भारत में लॉन्च

Redmi ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 SE लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे खास बात इसका कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और स्लिम डिज़ाइन है, जो इसे एक प्रीमियम look देता है। साथ ही, कंपनी ने इसमें 50MP कैमरा और 5800mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए हैं, जो इसे इस सेगमेंट में …

ImageRealme 13 Pro 5G सीरीज जल्द भारत में लॉन्च हो सकती हैं, टीज़र आया सामने

कुछ महीने पहले ही Realme ने अपनी Realme 12 Pro सीरीज़ को लॉन्च किया था, जिसकी सफलता के बाद अब कंपनी जल्द ही भारत में Realme 13 Pro 5G सीरीज लॉन्च करने जा रही है। हालांकि कंपनी द्वारा इसकी लॉन्च की तारीख की घोषणा नहीं की गयी है, लेकिन इस फ़ोन का टीज़र सामने आया …

Imageसामने आयी POCO M6 Pro 5G की लॉन्च डेट, Flipkart से होगी बिक्री

भारत में POCO Pods TWS इयरबड्स लॉन्च करने के बाद अब कंपनी POCO M6 Pro 5G फोन को पेश करने वाली है। यह जानकारी कंपनी के इंडिया हेड हिमांशु टंडन ने दी है। उन्होंने बताया कि Poco M सीरीज़ का आगामी फ़ोन इसी हफ्ते लॉन्च होगा। इसका प्रमोशनल पोस्टर सामने आ गया है, जिससे डिवाइस …

ImagePOCO का नया 5G फोन आया सामने, डिस्प्ले और बैटरी बने बड़ी ताकत

POCO ने भारत में 2026 की शुरुआत अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन POCO M8 5G के साथ की है। कंपनी पहले ही इसके लॉन्च को लेकर संकेत दे चुकी थी और अब यह फोन आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में उतार दिया गया है। POCO M8 5G को उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर पेश किया …

ImagePOCO C85x 5G लॉन्च: 6300mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ आया नया बजट 5G फोन

POCO ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन POCO C85x 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह फोन पिछले साल आए POCO C85 का अपग्रेड हुआ वर्ज़न माना जा रहा है और खासतौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी और स्मूद डिस्प्ले चाहते …

Discuss

Be the first to leave a comment.