Realme 9 सीरीज़ में ये चार फोन होंगे लॉन्च; लॉन्च टाइमलाइन सामने आयी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme 8 सीरीज़ की सक्सेसर, Realme 9 सीरीज़ के लॉन्च की पुष्टि कंपनी के इंडिया और यूरोप सीएमओ फ्रांसिस वोंग (Francis Wong) ने काफी पहले सितम्बर में ही कर दी थी। पिछले महीने कंपनी ने दोबारा घोषणा की कि Realme 9 सीरीज़ के स्मार्टफोनों को अगले साल 2022 में बाज़ार में उतारा जायेगा। कुछ Realme 9 स्मार्टफोन IMEI डेटाबेस पर भी नज़र आये, जहां से लोगों के बीच उत्सुकता और बढ़ गयी।

अब 91 Mobiles की रिपोर्ट के अनुसार, Realme 9 सीरीज़ के भारत में लॉन्च होने के समय का पता चला है और ये खबर उन्हें लीकर मुकुल शर्मा द्वारा मिली है। मुकुल शर्मा ने बताया है कि इस सीरीज़ में चार स्मार्टफोन लॉन्च किये जायेंगे, जिनमें Realme 9Realme 9 ProRealme 9 Pro+ /Max, और Realme 9i शामिल हैं।

ये पढ़ें: Snapdragon 8 Gen 1 का बेंचमार्किंग स्कोर सामने आया; Dimensity 9000 को पीछे छोड़ा

इनके अनुसार कंपनी इन चारों स्मार्टफोनों पर काम कर रही है और इन्हें अगले साल फरवरी के महीने में लॉन्च करने की तैयारी है। साथ ही ऐसा भी हो सकता है कि इन्हें जनवरी के आखिर हफ्ते में पेश किया जाये।

खबर ये भी है कि कंपनी ने इस सीरीज़ के लिए दो लॉन्च इवेंट रखने की तैयारी की है। इनमें से एक इवेंट जनवरी के आखिरी सप्ताह या फरवरी के शुरुआत में किया जा सकता है, जबकि दूसरा Q1 के अंत तक हो सकता है।

ये पढ़ें: Realme 8S 5G रिव्यु: भविष्य के लिए 5G फ़ोन, लेकिन क्या खरीदना चाहिए?

इन स्मार्टफोनों में से Realme 9 Pro+ वो फ़ोन है, जिसे RMX3393 मॉडल नंबर के साथ IMEI डेटाबेस पर देखा गया था। आसार हैं कि ये स्मार्टफोन हाई-एन्ड फीचरों के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा इसे EEC पोर्टल पर भी देखा गया और इसके साथ वहाँ Realme 9i भी नज़र आया, जो कि इस Realme 9 सीरीज़ का सबसे सस्ता स्मार्टफोन हो सकता है। इसका मॉडल नंबर उस साइट पर RMX3491 दिखा।

इन स्मार्टफोनों के नामों का ज़िक्र तो अब कुछ समय से हो रहा है, लेकिन स्पेसिफिकेशनों को लेकर बहुत ख़ास जानकारी सामने नहीं आयी है। फिलहाल अटकलें लगाई जा रहीं हैं कि Realme 9 Pro+, जो कि हाई-एन्ड फ़ोन होगा, फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आ सकता है। बेहतर परफॉरमेंस के लिए इसमें Qualcomm का ओक्टा कोर चिपसेट Snapdragon 870 आ सकता है। वहीँ फोटोग्राफी के लिए इसमें 108MP का मुख्य रियर कैमरा आने की खबरें हैं।

वैसे Realme 9 की सीरीज़ से सम्बंधित ये काफी दिलचस्प जानकारी है, उम्मीद है कि लॉन्च के नज़दीक आते-आते इन स्मार्टफोनों के फीचरों की और डिटेल इंटरनेट पर आ जाये।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung, OnePlus या Vivo फोन में पावर बटन से ये काम कर सकते हैं, 90% लोगों को नहीं पता

ज़्यादातर लोग अपने फोन के पावर बटन को सिर्फ लॉक-अनलॉक करने का ज़रिया मानते हैं। लेकिन अगर आप Samsung, OnePlus, Oppo, Realme, Vivo या iQOO का फोन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह छोटा सा बटन कई छिपे हुए काम कर सकता है। कैमरा तुरंत खोलना हो, टॉर्च जलानी हो, इमरजेंसी SOS भेजना हो या …

Imageएक्सक्लूसिव: Realme 9 Pro सीरीज़ के डिज़ाइन स्केच में AMOLED डिस्प्ले, Sony सेंसर जैसे फ़ीचर लीक

Realme की किफ़ायती स्मार्टफोन सीरीज़ और Realme 8 की सक्सेसर Realme 9 सीरीज़ का इंतज़ार सभी को है। भारत में Realme के ये स्मार्टफोन बेहद लोकप्रिय भी हैं और एक बड़ी संख्या में सेल भी होते हैं। कंपनी ने Realme 8 Pro सीरीज़ पिछले साल लॉन्च की थी और अब लगता है कि कंपनी Realme …

ImageRealme Narzo 20 सीरीज होगी 21 सितम्बर को इंडिया में लांच

Realme ने इस साल की शुरुआत में अपनी नयी बजट स्मार्टफोन सीरीज के तहत Narzo 10 और Narzo 10A स्मार्टफ़ोनों को भारत में लॉन्च किया था। दोनों ही फोन मार्किट में दमदार बैटरी के साथ लॉन्च किए गए थे। IFA 2020 टेक्नोलॉजी फेयर में कंपनी ने कहा था कि वो Realme Narzo 20 सीरीज पर …

Imagerealme Narzo 90 सीरीज़ लॉन्च: 7000mAh बैटरी के साथ कौन सा फोन है ज़्यादा दमदार?

realme ने भारत में अपनी नई Narzo 90 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, जिसमें realme Narzo 90x 5G और realme Narzo 90 5G शामिल हैं। ये फोन किफायती होने के साथ साथ लम्बी बैटरी लाइफ, AI और लॉन्ग-टर्म यूज़र एक्सपीरियंस देने के उद्देश्य से पेश किये गए हैं। इनमें 144Hz डिस्प्ले और 7000mAh बैटरी जैसे …

ImageOnePlus का नया Turbo फोन – 9000mAh बैटरी और लम्बे गेमिंग सेशनों के लिए दमदार चिपसेट, इस समय होगा लॉन्च

OnePlus 15R के बाद अब OnePlus Turbo सीरीज़ की तरफ कदम बढ़ा रहा है। कंपनी ने साफ कर दिया है कि आने वाली OnePlus Turbo सीरीज़ का फोकस पूरी तरह gaming-focused smartphones पर रहेगा। हाल ही में इस फोन की Geekbench लिस्टिंग भी सामने आयी है, जिससे ये साफ हो गया है कि ये फोन …

Discuss

Be the first to leave a comment.