Realme C100x मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन और 8000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

realme ने आज भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन realme C100x लॉन्च कर दिया है। लॉन्च ऑफर में इसकी कीमत ₹14,499 रखी गई है, और इस दाम में कंपनी आपको 8000mAh की टाइटन बैटरी, मिलिट्री-ग्रेड मज़बूती और 120Hz डिस्प्ले दे रही है।

खास बात ये है कि इस सेगमेंट के ज़्यादातर फोन जहाँ 5000 से 6000mAh बैटरी और सामान्य प्लास्टिक बॉडी तक सीमित रहते हैं, वहीं realme ने यहाँ ArmorShell प्रोटेक्शन और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन वाली बॉडी दी है, जो कंपनी के दावे के अनुसार 2 मीटर की ऊँचाई से गिरने पर भी सुरक्षित रहती है। आइए इसकी पूरी डिटेल जानते हैं।

ये पढ़ें: vivo T5 Lite 5G भारत में लॉन्च: 6500mAh बैटरी और ढेरों AI फीचर्स, जानें कीमत

कीमत और उपलब्धता

realme C100x सिर्फ एक ही वैरिएंट में आया है।

  • 4GB + 64GB – ₹14,499 (लॉन्च ऑफर)

फोन डीप ब्लू टाइड्स (नीला) और गोल्डन कोस्ट (सुनहरा) रंगों में realme.com, Flipkart और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है।

realme C100x स्पेसिफिकेशन

फोन में 6.8-इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले है। स्क्रॉलिंग और वीडियो के लिए इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है, और तेज़ धूप के लिए ब्राइटनेस 900 निट्स (HBM) तक जाती है।

परफॉरमेंस के लिए इसमें 12nm का Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो 4GB LPDDR4X रैम (6GB तक वर्चुअल रैम) और 64GB स्टोरेज के साथ आता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए पीछे f/1.8 अपर्चर वाला 50MP का कैमरा और आगे सेल्फी के लिए 5MP का कैमरा मौजूद है।

ये पढ़ें: Realme Narzo 100x 5G भारत में लॉन्च, पीछे रंग बदलती लाइट और 8000mAh बैटरी

बैटरी Realme C100x की सबसे बड़ी हाईलाइट है। इसमें 8000mAh की बैटरी है, जो 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद फोन का वज़न 219 ग्राम और मोटाई 8.78mm है।

बाकी फीचर्स की बात करें तो, इसमें आपको IP64 रेटिंग, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm हेडफोन जैक और USB-C पोर्ट शामिल हैं। यह Android 16 पर आधारित Realme UI 7 पर चलता है। ध्यान रहे, यह एक 4G फोन है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image2026 Scorpio N Facelift ₹13.69 लाख से लॉन्च, , लेकिन नया डैशबोर्ड इस वेरिएंट से पहले नहीं मिलता – जानें सभी मॉडलों की कीमतें

Mahindra ने 2026 Scorpio N भारत में लॉन्च कर दी है और शुरुआती कीमत ₹13.69 लाख (एक्स-शोरूम) है। कंपनी ने इसे 15 अगस्त की उम्मीद से पहले ही पेश कर दिया। Z2, Z4, Z6, Z8S, Z8, Z8T और Z8L, इन सात वेरिएंट में कुल 31 कॉन्फिगरेशन हैं, और टॉप Z8L डीज़ल ऑटोमैटिक 4WD ₹25.49 लाख …

Imagevivo T5e भारत में लॉन्च: 5,500mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड मज़बूती, जानें कीमत

vivo T5e भारत में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने अपनी बजट T-सीरीज़ में एक नया फोन जोड़ा है, जिसे खास तौर पर स्टूडेंट्स और पहली बार स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए तैयार किया गया है। इसकी कीमत ₹13,999 है और यह अभी vivo की वेबसाइट, Flipkart और रिटेल स्टोर्स पर खरीद के लिए उपलब्ध …

ImageRealme Narzo 100x 5G भारत में लॉन्च, पीछे रंग बदलती लाइट और 8000mAh बैटरी

Realme ने आज भारत में अपना नया बजट 5G फोन Narzo 100x 5G लॉन्च कर दिया है। लॉन्च ऑफर के साथ इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹18,500 रखी गई है, और इसमें आपको 8000mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz वाली डिस्प्ले और पीछे की तरफ रंग बदलती AI Pulse Light जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस फोन का …

Image8000mAh बैटरी के साथ Realme Narzo 100x 5G इस दिन होगा लॉन्च, जानें खास बातें

Realme जल्द ही भारत में अपना नया बजट 5G फोन Realme Narzo 100x 5G उतारने जा रहा है। कंपनी ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि यह फोन 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और उसी दिन से Amazon के साथ realme.com पर भी उपलब्ध रहेगा। सबसे बड़ी बात है इसकी 8,000mAh बैटरी, …

Imagerealme 16x 5G इस दिन होगा लॉन्च। 7,000mAh बैटरी के साथ फिर वही फॉर्मूला

realme अपना नया realme 16x 5G भारत में 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगा। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI कैमरा फीचर्स वाला जो टेम्पलेट कंपनी अब हर फोन में दोहरा रही है, ये फोन भी उसी पर चलता है। ये पढ़ें: Realme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products