Apple के डायनामिक आइलैंड जैसे सेटअप के साथ 7 मार्च को लॉन्च होगा Realme C55

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme C55 को अभी हाल ही में ऑनलाइन वेबसाइट पर देखा गया था, जिसके बाद से फोन की चर्चा तेज़ हो गयी थी। अब खबर मिली है, कि यह नवीनतम स्मार्टफोन 7 मार्च को लॉन्च किया जायेगा। दरअसल, Realme की इंडोनेशियाई शाखा ने आधिकारिक वेबसाइट पर एक प्रोमो पेज के माध्यम से फोन के लॉन्च की तारीख़ और स्पेक्स का खुलासा कर दिया है।

Realme C55 को Realme इंडोनेशिया के ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट किया गया है। परन्तु इससे C55 की कीमत का खुलासा नहीं हुआ है। इससे इस बात की पुष्टि हो गयी है कि, स्मार्टफोन Apple के डायनामिक आइलैंड जैसे सेटअप के साथ आएगा, जिसे मिनी कैप्सूल कहा जायेगा। इसके अतिरिक्त फोन के अन्य फीचर का भी खुलासा हुआ है, आइये एक नज़र डालते हैं।

यह भी पढ़े :-Flipkart डिस्काउंट ऑफर: इतने सस्ते में मिल रहे हैं Google Pixel 6a और Pixel 7 स्मार्टफोन

Realme C55 स्पेक्स (लीक के अनुसार)

खबरों के अनुसार Realme C55 में 6.72 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले, 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगी। डिस्प्ले में 680 निट्स पीक ब्राइटनेस होगी। लेकिन, इससे भी दिलचस्प बात यह है, कि यह स्मार्टफोन Apple के डायनेमिक आइलैंड जैसे सेटअप के साथ आएगा। इसमें आप लो बैटरी अलर्ट, फोन की चार्जिंग स्थिति, डेटा उपयोग, स्टेप काउंट और अपना वॉकिंग डिस्टेंस देख पाएंगे।

Realme C55 Helio G88 प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा और यह आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉइड 13-आधारित Realme UI 4.0 पर चलेगा। इसमें दो मेमोरी कॉन्फ़िगरेशन होंगे – 6GB/128GB और 8GB/256GB। 6GB वाले रैम को 8GB तक बढ़ाया जा सकेगा। दोनों मॉडलों में 1TB तक स्टोरेज को बढ़ाने के लिए एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट होगा।

C55 के पिछले हिस्से में डुअल कैमरा सेटअप होगा, जिस पर 64MP का कैमरा होगा। इसमें 5,000 mAh की बैटरी होगी, जिसके साथ 33W चार्जिंग होगी। हम शायद 2023 में Realme के किसी भी C सीरीज के स्मार्टफोन को 33W से धीमी गति से चार्ज करते नहीं देखेंगे क्योंकि कंपनी ने हाल ही में घोषणा की थी कि इस साल ज्यादातर Realme स्मार्टफोन 33W या उससे फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेंगे।

Realme C55 के बाकी हाइलाइट्स में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, यूएसबी-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। इसमें एक NFC चिप ऑनबोर्ड भी होगा और Dirac की ऑडियो ट्यूनिंग के साथ आएगा। C55 7.89mm मोटा होगा और इसमें दो कलर ऑप्शन होंगे- रेनी नाइट और संशावर (Rainy Night and Sunshower)।

हम Realme C55 की इंडोनेशियाई कीमत के बारे में अगले मंगलवार को इसके लॉन्च इवेंट के दौरान जानेंगे, जिसका स्थानीय समयानुसार दोपहर 1 बजे लाइव प्रसारण किया जाएगा। C55 के भी जल्द ही भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है, लेकिन अभी तक Realme के भारतीय डिवीजन से संबंधित कोई शब्द नहीं आया है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइलफोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप smartprix.com पर भी विज़िट कर सकते हैं।

यह भी पढ़े :- OnePlus 11R के अलावा इन 5 विकल्पों को भी आप चुन सकते है, लिस्ट देखिये यहाँ

Related Articles

ImageOnePlus Nord सीरीज़ में बड़ा बदलाव – CE 6 Lite और Nord 6 दोनों में मिल सकते हैं बड़े सरप्राइज़

OnePlus अपनी Nord सीरीज़ को भारत में और मज़बूत करने की तैयारी में है। कंपनी पहले ही 7 अप्रैल को OnePlus Nord 6 लॉन्च करने की पुष्टि कर चुकी है, और अब रिपोर्ट्स बता रही हैं कि मई में Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite भी लाइनअप में शामिल हो सकते हैं। इस …

Imageलीक हुई Realme C55 स्मार्टफोन की ग्लोबल लॉन्च तारीख़ और स्पेक्स

थोड़े समय पहले खबर आई थी कि Realme फ्रंट-फेसिंग डिस्प्ले नॉच कंपोनेंट को डिजाइन करने पर काम कर रहा है, जो iPhone 14 Pro में मिलने वाले डायनामिक आइलैंड एलिमेंट के समान दिखता है। काफी समय से यह में चर्चा भी थी, कि Realme कथित तौर पर एक नए डिवाइस पर काम कर रहा है, …

ImageRealme C55, Mini Capsule (मिनी कैप्सूल) के साथ लॉन्च हुआ

Realme की सबसे सस्ती स्मार्टफोन सीरीज़ में कंपनी ने एक नए डिवाइस को पेश किया है। Realme C-सीरीज़ के नए स्मार्टफोन Realme C55 को इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया। ये स्मार्टफोन कंपनी ने नए फ़ीचर Realme Mini Capsule (मिनी कैप्सूल) के साथ बाज़ार में उतारा गया है। मिनी कैप्सूल बिल्कुल iPhone 14 Pro मॉडलों में …

Image₹7,499 में Lava का नया फोन लॉन्च, 5000mAh बैटरी और 90Hz स्क्रीन के साथ

कम कीमत में बड़ी स्क्रीन और लंबी बैटरी लाइफ चाहने वालों के लिए Lava ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Lava Yuva Star 3 लॉन्च कर दिया है। ₹7,499 की कीमत पर आया यह फोन एंट्री-लेवल सेगमेंट को टारगेट करता है और Redmi, Realme व Infinix जैसे ब्रांड्स को सीधी टक्कर देता है। खास …

ImagePoco X8 Pro Series की लॉन्च डेट कन्फर्म, दमदार Dimensity चिप और बड़ी बैटरी के साथ आ सकते हैं नए फोन

Poco ने अपनी अगली Poco X8 Pro Series की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दी है। कंपनी इस सीरीज़ के स्मार्टफोनों को 17 मार्च को एक ऑनलाइन इवेंट में पेश करेगी। उम्मीद है कि इस लाइनअप में Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max जैसे दो मॉडल शामिल हो सकते हैं। हालांकि …

Discuss

Be the first to leave a comment.