Realme GT 7 Pro Mars डिजाइन आया सामने, इन फीचर्स के साथ होगा लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share
  • Realme GT 7 Pro Mars डिजाइन वैरिएंट सामने आया।
  • फ़ोन को ऑरेंज कलर में पेश किया जायेगा।

Realme 4 नवंबर को अपना अगला फ्लैगशिप फोन Realme GT 7 Pro लॉन्च करने वाला है, उसके बाद इस फोन को भारत में भी पेश किया जाएगा। फोन तगड़े फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8 Elite द्वारा संचालित होगा। हाल ही में कंपनी ने Realme GT 7 Pro Mars डिजाइन को दर्शाया है, जो ऑरेंज कलर में उपलब्ध होगा, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Find X8 सीरीज भारत में इन शानदार फीचर्स के साथ हो सकती है लॉन्च

Realme GT 7 Pro Mars डिजाइन रिवील हुआ

कंपनी ने GT 7 Pro Mars डिजाइन हेडिंग के साथ अपने ऑरेंज वैरिएंट को दिखाया है। फोन के बैक पैनल पर मल्टी लेयर हॉट फॉर्जिंग AG प्रोसेस का उपयोग करके मार्स जैसा रग्ड टेक्चर दिया गया है।

फोन के बैक पैनल पर बाएं तरफ ऊपर की और एक चौकोर कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें LED फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप नजर आ रहा है। कैमरा मॉड्यूल में मेटल फ्रेम का उपयोग किया गया है, जिससे इसे और भी अट्रैक्टिव बनाया जा सके। फोन 120x डिजिटल झूम सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा।

डिस्प्ले की बात करें, तो इसमें Eco² स्काईस्कैप Samsung डिस्प्ले का उपयोग किया गया है। फोन 6.78 इंच के 1.5K डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है, और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। इसके अतिरिक्त फोन में 6500 mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।

ये पढ़ें: Xiaomi Pad 7 सीरीज 29 अक्टूबर को होगी लॉन्च, मिलेगा ये चिपसेट ऑप्शन

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageInfinix Note 60 Pro रिव्यू: पहली नज़र में दिल जीतता है, लेकिन क्या 30,999 में पैसा वसूल है?

Infinix Note 60 Pro का फोकस डिज़ाइन, बैटरी लाइफ, चार्जिंग, डिस्प्ले क्वालिटी और Active Matrix display जैसे अलग फीचर्स पर है। यह Infinix के लिए भी अहम है, क्योंकि यह उसके शुरुआती मेनस्ट्रीम Snapdragon फोनों में से एक है। ₹30,999 की शुरुआती कीमत पर इसमें एल्युमीनियम फ्रेम, स्लिम प्रोफाइल और कुछ ऐसे हार्डवेयर फीचर्स मिलते …

Imageपेपर टेक डिज़ाइन वाले Realme GT 2 Pro की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म हुई

Realme अपने मिड-रेंज फ्लैगशिप Realme GT 2 Pro को जमकर प्रमोट कर रहा है। भारत में भी इस फ़ोन के लॉन्च का बेसब्री से इंतज़ार हो रहा है। पहले इसे चीन में लॉन्च किया है, फिर MWC 2022 में और अब बारी है इसे भारत में लॉन्च करने की। कंपनी ने अपने ट्विटर हैंडल से …

ImageRealme GT Master Edition 21 जुलाई को होगा लॉन्च

Realme की GT Master सीरीज़ को लेकर ढ़ेरों अफवाहों के आने के बाद आखिरकार आज कंपनी ने ये घोषण कर दी है कि Realme GT Master Edition इसी महीने 21 तारीख़ को लॉन्च किया जायेगा। ये ख़बर कंपनी ने अपने ट्विटर हैंडल द्वारा दी है। इस फ़ोन के डिज़ाइन के लिए कंपनी ने फिर एक …

ImageRealme 16T में क्या है खास? बड़ी बैटरी, दमदार रेटिंग और सेल्फी मिरर के साथ आया फोन

Realme ने भारत में अपनी Realme 16 सीरीज़ का नया फोन Realme 16T लॉन्च कर दिया है। यह इस सीरीज़ का चौथा मॉडल है, जिसमें पहले से Realme 16 5G, Realme 16 Pro और Realme 16 Pro Plus शामिल हैं। खास बात यह है कि Realme 16T इस लाइनअप का सबसे किफायती फोन भी है, …

ImageRealme GT 7 Pro 5G इंडिया लॉन्च की तारीख रिवील, इन फीचर्स के साथ हो सकता है लॉन्च

Realme 4 नवंबर को अपना शानदार फ्लैगशिप फ़ोन GT 7 Pro 5G चीन में लॉन्च करने वाला है। ये कंपनी का पहला फ़ोन है, जो Snapdragon 8 Elite द्वारा संचालित होगा। चीन के बाद कंपनी इसे भारत में लॉन्च करने वाली है, और अब कंपनी ने हाल ही में आधिकारिक तौर पर Realme GT 7 …

Discuss

Be the first to leave a comment.