Realme GT Master Edition 21 जुलाई को होगा लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme की GT Master सीरीज़ को लेकर ढ़ेरों अफवाहों के आने के बाद आखिरकार आज कंपनी ने ये घोषण कर दी है कि Realme GT Master Edition इसी महीने 21 तारीख़ को लॉन्च किया जायेगा। ये ख़बर कंपनी ने अपने ट्विटर हैंडल द्वारा दी है। इस फ़ोन के डिज़ाइन के लिए कंपनी ने फिर एक बारे जापानी डिज़ाइनर Naoto Fukusawa के साथ मिलकर काम किया है। ये वही डिज़ाइनर हैं जिन्होंने Realme X Master Edition और Realme X50 Master Edition को डिज़ाइन किया था। CAD द्वारा सामने आये रेंडर बताते हैं कि ये फ़ोन मैट फिनिश के साथ आएगा और इसमें रियर पैनल पर एक अलग पैटर्न होगा। Realme GT Master Edition चीन में 21 जुलाई 2021 को लॉन्च किया जायेगा।

साथ ही हाल ही में एक और लीक सामने आया है जिसके अनुसार ये फ़ोन Master Edition के अलावा Master Explorer Edition में भी लॉन्च हो सकता है। हालांकि इनमें बहुत ज़्यादा नहीं होगा, लेकिन वास्तविकता जानने के लिए हमें लॉन्च तक रुकना होगा।

इस फ़ोन को TENAA और Geekbench दोनों वेबसाइटों पर देखा गया है और इनसे मालूम होता है कि ये RMX666 मॉडल नंबर, 120Hz रिफ्रेश रेट, स्नैपड्रगन 870 चिपसेट और 12GB तक की रैम के साथ आएगा।

इसके अलावा बाकी के फ़ीचरों को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं। Realme GT Master Edition में 6.55 इंच की OLED डिस्प्ले आने की ख़बर है। फ़ोन में 8GB / 12GB LPDDR5 रैम और 128GB / 256GB UFS 3.1 स्टोरेज विकल्प मिल सकते हैं। इसके अलावा फ़ोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिए गए हैं जिनमें 50 मेगापिक्सल मुख्य कैमरा (Sony IMX766 सेंसर, f/1.8 अपर्चर, एलइडी फ़्लैश), 16 मेगापिक्सल सेकेंडरी कैमरा (119 डिग्री अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, f/2.2 अपर्चर) और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर (f/2.4 अपर्चर) शामिल जो सकते हैं।

अफवाहें जो निरंतर आ रही हैं उनके अनुसार 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा आपको यहां पंच-होल डिज़ाइन के साथ दिया जायेगा और फ़ोन को पावर देने के लिए 4500mAh की बैटरी इसमें 65W अल्ट्रा फ़्लैश फ़ास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आएगी।

अब अगर इसके भारत में लॉन्च होने की बात करें तो Realme India के सी.ई.ओ. माधव सेठ ने भारत में Realme GT सीरीज़ के लॉन्च को लेकर ट्वीट किया है और कहा है कि ये Q3 में भारत आएगा। तो अब ये फ़ोन भारत में कभी भी दस्तक दे सकता है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageजून 2026 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in June 2026 in India

मई 2026 स्मार्टफोन लॉन्च के मामले में थोड़ा ठंडा रहा। कुछ फोन आए ज़रूर, लेकिन मिड-रेंज सेगमेंट में वह हलचल नहीं दिखी, जिसकी भारतीय खरीदार सबसे ज़्यादा उम्मीद करते हैं। इस साल वैल्यू-फॉर-मनी का मतलब भी बदल गया है। जो फीचर्स पहले ₹15,000-₹18,000 वाले फोन में मिलते थे, वे अब ₹25,000 या उससे ऊपर की …

ImageRealme GT Master Edition भारत में जल्दी हो सकता है लॉन्च

Realme GT Master Edition जल्दी ही भारत में दस्तक दे सकता है। कई सारे टीज़र आने के बाद आख़िरकार Realme India के सीईओ माधव सेठ के अपने ट्विटर हैंडल से एक टीज़र साझा किया है, जिसमें Realme के चहेतों से सवाल किया गया है कि “what the next “Master Edition” phone would be” यानि कि …

ImageRealme GT 2 Pro की पहली झलक सामने आयी; कागज़ से प्रेरित है डिज़ाइन

Realme GT 2 Pro, 4 जनवरी को लॉन्च होने वाला है। इस फ़ोन को लेकर अब तक हमने कई अफवाहें/ लीक सुनी हैं और इसके डिज़ाइन के रेंडर भी देखें हैं, लेकिन आज Realme ने खुद इस स्मार्टफोन की पहली झलक शेयर की है। हाल ही में कंपनी ने इस फ़ोन के कैमरा, कनेक्टिविटी , …

ImageRealme के नए फोन की लॉन्च डेट कन्फर्म: बड़ी बैटरी के साथ एक बार चार्ज के बाद 3 दिन चलने का दावा

अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं जिसमें बैटरी जल्दी खत्म होने की चिंता कम हो, तो Realme का नया फोन आपके काम का हो सकता है। कंपनी ने Realme 16T 5G की भारत लॉन्च तारीख कन्फर्म कर दी है। यह फोन 22 मई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और यह Realme 16 सीरीज़ का …

ImageRealme GT Master Edition होगा 21 जुलाई को 120Hz AMOLED डिस्प्ले और SD870 के साथ लांच, जाने क्या होगा ख़ास

पिछले काफी दिनों से Realme GT के मास्टर एडिशन को लेकर काफी अफवाहें सामने आ रही है। और आज कंपनी ने इसको 21 जुलाई को चीनी मार्किट में पेश करने की घोषणा की है। अभी के लिए यह सिर्फ चीन में ही पेश किये जायेंगे भारतीय बाजारों को कोई जानकारी सामने नहीं आई है। कुछ …

Discuss

Be the first to leave a comment.