Realme GT Master Edition भारत में जल्दी हो सकता है लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme GT Master Edition जल्दी ही भारत में दस्तक दे सकता है। कई सारे टीज़र आने के बाद आख़िरकार Realme India के सीईओ माधव सेठ के अपने ट्विटर हैंडल से एक टीज़र साझा किया है, जिसमें Realme के चहेतों से सवाल किया गया है कि “what the next “Master Edition” phone would be” यानि कि अगला Master edition फ़ोन कौन सा होगा। इससे पहले कंपनी भारत में Realme X Master Edition और Realme X2 Pro Master Edition लॉन्च कर चुकी है, जिन्हें जापानी डिज़ाइनर Naoto Fukasawa के साथ मिलकर लॉन्च किया गया था। आने वाला फ़ोन हाल ही में लॉन्च हुए Realme GT 5G का मास्टर एडिशन हो सकता है। इस समय इस स्मार्टफोन की अफवाहों से बाज़ार भरा पड़ा है।

माधव सेठ ने अपने ट्वीट में किसी फ़ोन का नाम या लॉन्च की तारीख़ की पुष्टि या इशारा नहीं दिया है, लेकिन अब तक सामने आयी खबरों के अनुसार ये फ़ोन Realme GT Master Edition ही हो सकता है। वहीं कुछ सवाल ये भी आये हैं कि अब तक लॉन्च हुए Master Edition X-सीरीज़ के ही हैं, तो क्या कंपनी इस बार भी कोई X-series का फ़ोन ही लाएगी ? Realme X-सीरीज़ के नवीनतम फ़ोन – Realme X7, X7 Pro और X7 Max हैं।

Realme GT Master Edition भारत में जल्दी हो सकता है लॉन्च

माधव सेठ ने अपने ट्वीट में ये भी साफ़ कर दिया है कि अगला मास्टर एडिशन भी डिज़ाइनर Naoto Fukasawa के साथ मिलकर ही बनाया गया है।

इस फ़ोन को कुछ सर्टिफिकेशन साइटों जैसे कि TENAA, 3C, Geekbench पर भी देखा गया है। इसीलिए उम्मीद यही है कि ये फ़ोन GT Master Edition ही होगा।

अब मास्टर एडिशन है तो ज़ाहिर है कि फीचरों में भी कुछ बदलाव होंगे, जिनके बारे में हम लॉन्च के समय जानेंगे। लेकिन इसके स्पेसिफिकेशनों को लेकर जो अफवाहें उठ रही हैं उनके अनुसार ये फ़ोन Snapdragon 870 प्रोसेसर के साथ आएगा। वहीँ इसके रियर कैमरा को लेकर कुछ रिपोर्ट कहती हैं कि 64 मेगापिक्सल होगा और कुछ कहती हैं कि 108 मेगापिक्सल होगा।

Realme GT Master Edition RMX3366 मॉडल नंबर के साथ TENAA पर नज़र आया है, लेकिन डिवाइस का नाम इस साइट पर नहीं दिखा है। साथ ही Geekbench से इस फ़ोन की कुछ स्पेसिफिकेशन जो सामने आये हैं उनके अनुसार इसमें 3.19GHz की क्लॉक स्पीड के साथ ओक्टा कोर प्रोसेसर होगा, 12GB की रैम और 256GB की स्टोरेज हो सकती है। इसके अलावा नयी अटकलें लगाई जा रही हैं कि फ़ोन में 6.43 इंच की फुल एचडी+ sAMOLED डिस्प्ले, 4,300mAh की बैटरी और 65W फ़ास्ट चार्जिंग आ सकती है।

इसकी और अधिक डिटेल आने वाले दिनों में ज़रूर सामने आ सकते हैं, जिनके लिए आप हमाए साथ बने रहिये और हम आप तक ये खबरें पहुंचाते रहेंगे।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung Fold को टक्कर देगा Motorola का नया फोन? Razr Fold भारत में हुआ लॉन्च

अगर आपको हमेशा से ऐसा फोन पसंद रहा है जो जेब में आसानी से आ जाए, लेकिन खोलते ही टैबलेट जैसा बड़ा अनुभव दे, तो Motorola का नया फोल्डेबल आपके लिए दिलचस्प हो सकता है। कंपनी ने भारत में अपना पहला book-style foldable Motorola Razr Fold लॉन्च कर दिया है। यह वही फोन है जिसे …

ImageRealme GT Master Edition 21 जुलाई को होगा लॉन्च

Realme की GT Master सीरीज़ को लेकर ढ़ेरों अफवाहों के आने के बाद आखिरकार आज कंपनी ने ये घोषण कर दी है कि Realme GT Master Edition इसी महीने 21 तारीख़ को लॉन्च किया जायेगा। ये ख़बर कंपनी ने अपने ट्विटर हैंडल द्वारा दी है। इस फ़ोन के डिज़ाइन के लिए कंपनी ने फिर एक …

ImageRealme GT 5G और GT 5G Master Edition अगस्त 18 को होंगे लॉन्च; सामने आयीं ये मुख्य डिटेल

Realme की फ़्लैगशिप किलर 2021 कही जाने वाली Realme GT 5G सीरीज़ बहुत जल्दी भारत में लॉन्च होने वाली है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि भारत में Realme GT 5G और GT Master Edition को 18 अगस्त को लॉन्च किया जायेगा। ये दोनों स्मार्टफोन Flipkart और realme.com पर ही उपलब्ध होंगे। Flipkart पर …

ImageRealme के नए फोन की लॉन्च डेट कन्फर्म: बड़ी बैटरी के साथ एक बार चार्ज के बाद 3 दिन चलने का दावा

अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं जिसमें बैटरी जल्दी खत्म होने की चिंता कम हो, तो Realme का नया फोन आपके काम का हो सकता है। कंपनी ने Realme 16T 5G की भारत लॉन्च तारीख कन्फर्म कर दी है। यह फोन 22 मई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और यह Realme 16 सीरीज़ का …

ImageVivo X300 FE की कीमत लॉन्च से पहले लीक: इस बार ‘Fan Edition’ इतना महंगा हो सकता है?

Vivo अपना अगला बड़ा लॉन्च 6 मई को करने जा रहा है, लेकिन उससे पहले ही X300 सीरीज़ के एक अहम फोन Vivo X300 FE की कीमत लीक हो गई है। और जो जानकारी सामने आई है, उसने काफी लोगों को चौंका दिया है। ये पढ़ें: Upcoming Smartphones in May 2026 – मई 2026 में …

Discuss

Be the first to leave a comment.