realme GT 8 Pro Design Hands-On: नया स्टाइल, नया कस्टमाइज़ेशन एक्सपीरियंस

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

realme GT 8 Pro इस बार फ्लैगशिप स्मार्टफोन डिज़ाइन को लेकर कुछ अलग सोच के साथ आ रहा है। इंडिया लॉन्च से पहले हमें इसका एक्सक्लूसिव लुक देखने को मिला, और कहना होगा कि इसमें टिकाऊपन, कस्टमाइज़ेशन और डेली यूज़ का ऐसा बैलेंस दिखता है, जो इसे बाकी फ्लैगशिप्स से अलग बनाता है। चलिए, ज़रा करीब से देखते हैं ये फोन क्या खास लेकर आ रहा है।

Switchable Camera Deco – आपकी पसंद के हिसाब से बदलने वाला डिज़ाइन

realme GT 8 Pro

realme GT 8 Pro की सबसे ध्यान खींचने वाली चीज़ है, इसका switchable camera deco। यानि आप कैमरा मॉड्यूल का लुक खुद बदल सकते हैं। फोन में पहले से लगा हुआ सर्कुलर मॉड्यूल काफी स्लीक और क्लीन लुक देता है। लेकिन जब आप इस मॉड्यूल को निकालते हैं, तो आपको एक रोबोट जैसे डिज़ाइन के साथ कैमरा देखने को मिलेगा। और अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो इसके साथ एक चौकोर मॉड्यूल भी मिलता है।

realme GT 8 Pro

जैसे ही आप गोलाकार मॉड्यूल (circular module) को हटाते हैं, उसके नीचे से एक robot जैसा डिज़ाइन नज़र आता है, जिस पर चौकोर मॉड्यूल अटैच हो जाता है। यह मेटैलिक फिनिश वाला डिज़ाइन फोन को फ्यूचरिस्टिक लुक देता है। आप इस फोन में तीन स्टाइल देख सकते हैं। हालांकि realme ने इसके लिए और भी कैमरा मॉड्यूल पेश किये हैं, लेकिन ये नहीं कह सकते हैं कि वो चीन से बाहर आएंगे या नहीं।

ये पढ़ें: iQOO Neo 11 आया इन 5 धमाकेदार फीचर्स के साथ, गेमर्स के लिए मिड-रेंज में बन सकता है खास

realme GT 8 Pro बिल्ड – मज़बूत, प्रीमियम और ईको-फ्रेंडली

realme GT 8 Pro

realme GT 8 Pro हाथ में पकड़ने पर मज़बूत और आरामदायक फील देता है। इसमें हल्के से गोल किनारे और फ्लैट मेटल फ्रेम हैं। ये दो रंगो में आएगा – सफेद (Diary White, जो फाइबर ग्लास फिनिश के साथ आएगा) और नीले (Urban Blue, जिसमें रीसायकल की हुई लैदर बैक है)। इसके अलावा एक हरे रंग का वैरिएंट भी लॉन्च हो सकता है।

Urban Blue वाला वर्ज़न खास है क्योंकि इसमें ईको-फ्रेंडली रीसाइकल्ड मटेरियल और नेचुरल डाई का इस्तेमाल किया गया है। इसका टेक्सचर्ड बैक न केवल फिंगरप्रिंट से बचाता है बल्कि पकड़ में भी ग्रिप देता है। फोन की मोटाई 8.2mm (फाइबरग्लास) और 8.3mm (लैदर) है, और वज़न करीब 214–218 ग्राम तक रहता है।

ये भी पढ़ें: AnTuTu पर 3.7 मिलियन, Realme GT 8 Pro ने Performance Benchmark में तोड़ा रिकॉर्ड

realme GT 8 Pro लॉन्च डेट

Realme GT 8 Pro India Launch Date की बात करें तो, ये फोन भारतीय बाज़ार में 20 नवंबर को दस्तक देगा। इसमें पावर देने के लिए Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट होगा, जो इसे इस प्रोसेसर के साथ लॉन्च होने वाला दूसरा स्मार्टफोन बना देगा।

साथ ही, कंपनी ने RICOH GR पार्टनरशिप की भी घोषणा की है, जिससे इसके कैमरे की परफॉर्मेंस को एक नए लेवल पर ले जाने की उम्मीद है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOPPO Find X9s भारत में आया, Find X9 से महंगा फिर भी क्यों है चर्चा में?

OPPO की नई लॉन्च रणनीति थोड़ी उलझन पैदा कर सकती है। कंपनी ने OPPO Find X9s को ‘सब-फ्लैगशिप’ कहा है, लेकिन इसकी कीमत और फीचर्स इसे स्टैंडर्ड Find X9 से ऊपर खड़ा करते हैं। कुछ ऐसा ही कन्फ्यूज़न Vivo X300 FE के साथ भी देखने को मिला था। ऐसे में सवाल सीधा है कि भारतीय …

ImageRealme GT 8 Pro का डिज़ाइन – स्मार्टफोन दुनिया में नया फैशन ट्रेंड?

Realme ने कल अपने नए फ्लैगशिप Realme GT 8 Pro को चीन में लॉन्च किया है। ये फोन न सिर्फ पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 Extreme Edition चिपसेट के साथ आया है, बल्कि इसके डिज़ाइन लैंग्वेज की चर्चा भी टेक जगत में काफी हो रह है। जहां बाकी ब्रांड्स ग्लास बैक और नए रंगों …

ImageNothing Phone (4a) Pro Hands-On Review: नया Glyph Matrix, प्रीमियम डिज़ाइन और बड़े अपग्रेड का पहला अनुभव

Nothing ने अपनी A-सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए Nothing Phone (4a) और ज़्यादा महत्वाकांक्षी Phone (4a) Pro को लॉन्च किया है। पिछले कुछ हफ्तों से स्टैंडर्ड मॉडल की झलक मिल रही थी, लेकिन Pro वेरिएंट लॉन्च इवेंट तक पूरी तरह छिपा रहा, जहां इसे नए Headphone (a) के साथ पेश किया गया। पहली नज़र में …

ImageInfinix GT 50 Pro लॉन्च: ट्रिगर बटन और RGB डिज़ाइन वाला गेमिंग फोन, 6500mAh बैटरी के साथ कीमत चौंकाएगी

Infinix ने अपना नया Infinix GT 50 Pro स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जो खास तौर पर गेमिंग यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। अगर आप अपने फोन में सिर्फ कैमरा और बैटरी नहीं, बल्कि कंसोल जैसा गेमिंग एक्सपीरियंस, ट्रिगर बटन और यूनिक डिज़ाइन चाहते हैं, तो यह फोन आपकी लिस्ट में …

ImageRealme GT 8 Pro Hindi Review: स्वैप होने वाले कैमरा मॉड्यूल के साथ क्या ₹73,000 में ये सबसे पावरफुल फ्लैगशिप है? जानें सच

realme GT 8 Pro इस्तेमाल करते ही यह महसूस होता है कि realme इस बार एक अलग दिशा में आगे बढ़ी है। यह फोन GT 7 Pro की कॉपी नहीं है, बल्कि ज़्यादा फोकस्ड, ज़्यादा बेहतर और कई मामलों में ज़्यादा ambitious लगता है। कंपनी ने अपने गेमिंग वाली पहचान को इस बार कैमरा, डिज़ाइन …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products