Realme GT Neo 5 SE के स्पेसिफिकेशन लीक, जल्दी हो सकता है लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme ने हाल ही में चीन में GT Neo 5 को लॉन्च किया है और अब कंपनी MWC 2023 में अपने अगले फ़ोन Realme GT 3 को लॉन्च करने की तैयारी में है। साथ ही हमने आपको Smartprix पर ये भी बताया कि realme ही डायनामिक आइलैंड फ़ीचर के साथ सबसे पहला एंड्राइड स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। लेकिन लगता है कि कंपनी ने इस साल अपनी रफ़्तार और तेज़ करने की ठान ली है और इसीलिए Realme का एक और नया फ़ोन Realme GT Neo 5 SE भी हमें जल्दी ही देखने को मिल सकता है। इस स्मार्टफोन को हाल ही में एक बेंचमार्किंग साइट पर देखा गया और ये फ़ोन Snapdragon 7+ Gen 1 के साथ आने वाला पहला फ़ोन भी हो सकता है।

प्रचलित टिपस्टर Digital Chat Station के अनुसार, GT Neo 5 SE में Snapdragon 8+ Gen 1 नहीं, बल्कि Snapdragon 7+ Gen 1 होगा। यानि ये एक मिड-रेंज स्मार्टफोन होगा और इसी महीने लॉन्च हुए GT Neo 5 की तुलना में सस्ता भी होगा।

ये पढ़ें: मात्र 9 मिनटों में 100% चार्ज होने वाला दुनिया का पहला फ़ोन लॉन्च हुआ; जानें किस कीमत में खरीद सकते हैं आप

Snapdragon 7+ Gen 1 के साथ लॉन्च हो सकता है Realme GT Neo 5 SE

हाल ही में एक स्मार्टफोन को AnTuTu बेंचमार्किंग साइट पर भी देखा गया है। ये फ़ोन Realme का है और इसमें Snapdragon 7+ Gen 1 प्रोसेसर मौजूद है। AnTuTu पर इस फ़ोन को मॉडल नंबर SM7475 के साथ देखा गया है और इसका स्कोर 10,29,731 पॉइंट्स है। और ये स्कोर कुछ Snapdragon 8+ Gen 1 फोनों से भी बेहतर है। हालांकि यहां इसके अन्य स्पेसिफिकेशन सामने नहीं आये हैं।

Realme GT Neo 5 SE स्पेसिफिकेशन

Digital Chat Station के अनुसार, इस फ़ोन का डिज़ाइन भी GT Neo 5 की तरह होगा, लेकिन इसमें रियर पैनल पर वो RGB LED लाइट नहीं मिलेंगी। इसके अलावा यहां भी ऊपर बीचों-बीच पंच-होल कैमरा के साथ OLED डिस्प्ले मिलने के आसार हैं, जो 1.5K रेज़ॉल्यूशन के साथ आएगी। फ़ोन में Snapdragon 7+ Gen 1 चिपसेट के आने की ख़बर है, लेकिन ये प्रोसेसर अभी लॉन्च नहीं हुआ है। कुछ रिपोर्ट या भी कहती हैं, कि Qualcomm इस बार Snapdragon चिपसेटों को जल्दी लॉन्च कर सकता है और इसी कारण ये फ़ोन Snapdragon 7 Gen 2 चिपसेट के साथ भी आ सकता है।

ये पढ़ें: मात्र 7,299 रूपए में लॉन्च हुए इस स्मार्टफोन ने बढ़ाई Realme और Redmi की मुश्किलें

इसके अलावा इसमें 64MP Omnivision OV64M प्राइमरी रियर सेंसर के, अन्य दो सेंसरों के साथ आने के कयास लगाए जा रहे हैं। सेल्फी सेंसर को लेकर अभी कोई चर्चा सामने नहीं आयी है। बैटरी की बात करें तो, इस हैंडसेट में भी 150W SuperVOOC फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट आने की ख़बर है।

GT Neo 5 SE को भी सभी realme फोनों की तरह पहले चीन में ही लॉन्च किया जायेगा और इसके बाद ये विश्व के अन्य बाज़ारों में उपलब्ध होगा। इसकी कीमतों को लेकर भी बाज़ार में ये चर्चा है कि ये आपको 2000 युआन यानि लगभग 24,000 रूपए की कीमत के आस-पास मिल सकता है। अगर ऐसा होता है, तो ये मिड-रेंज में उपलब्ध फोनों की रेस में सबसे आगे जा सकता है।

हम भी इस स्मार्टफोन के बारे में और लीक या जानकारी आने का इंतज़ार कर रहे हैं, जिसे हम आपके साथ यहीं Smartprix पर शेयर करेंगे।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image₹10,999 में आया नया 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 22 भाषाओं वाला AI ऐप मिलेगा

HMD ने भारत के बजट 5G सेगमेंट में नया HMD Vibe 2 5G लॉन्च किया है। ₹10,999 की शुरुआती कीमत पर आया यह फोन सिर्फ बड़ी बैटरी या 5G सपोर्ट तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें Sarvam Indus AI ऐप भी पहले से मिलता है, जो 22 भारतीय भाषाओं में काम कर सकता है। इसी …

ImageRealme GT Neo 3T की लॉन्च डेट सामने आयी; इन फीचरों के साथ हो सकता है लॉन्च

Realme ने हाल ही में भारत में सबसे तेज़ फ़ास्ट चार्जिंग के साथ GT Neo 3 (रिव्यु) को पेश किया। इस स्मार्टफोन को मार्च 2022 में पहले चीन में लॉन्च किया जा चुका है और अब कंपनी इसका अपग्रेडेड वर्ज़न लेकर आने वाली है। Realme ने आज घोषणा कर दी है कि 7 जून 2022 …

Imageजल्दी ही लॉन्च होगा Realme का नया फ़ोन, क्या 2023 में कंपनी का पहला फ़ोन होगा Realme GT Neo 5

Realme GT Neo 5 की एक्सक्लूसिव तस्वीरें सबसे पहले हमने यहां आपको Smartprix पर दिखाईं और अब लगता है कि कंपनी ने इसे टीज़ करना भी शुरू कर दिया है। ये स्मार्टफोन 2023 में Realme का पहला स्मार्टफोन हो सकता है और इसकी ख़ासियत ये बतायी जा रही है कि 240W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ …

ImageRealme के नए फोन की लॉन्च डेट कन्फर्म: बड़ी बैटरी के साथ एक बार चार्ज के बाद 3 दिन चलने का दावा

अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं जिसमें बैटरी जल्दी खत्म होने की चिंता कम हो, तो Realme का नया फोन आपके काम का हो सकता है। कंपनी ने Realme 16T 5G की भारत लॉन्च तारीख कन्फर्म कर दी है। यह फोन 22 मई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और यह Realme 16 सीरीज़ का …

ImageRealme 16T पर लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा, कीमत और लाइव इमेज हुई लीक

Realme अपना नया Realme 16T भारत में 22 मई को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही फोन की कीमत, लाइव इमेज और बॉक्स की तस्वीर सामने आ गई है, जिससे इसके डिज़ाइन और पोज़िशनिंग का काफी अंदाज़ा मिल जाता है। यह फोन खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए दिलचस्प हो सकता है, जो …

Discuss

1 Comment
Gautam Kumar
Gautam Kumar
@gautam_witiluyu
3 years ago

India ma Kab lynch hoyaga

Reply
Shabnam Siddiqi
Shabnam Siddiqi
@shabnam_tuvizota
3 years ago

not known.

Related Products