Realme की एक और धांसू सिरीज़ हो रही भारत में लॉन्च, इस फोन में मिलेगी शानदार परफॉरमेंस

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme जल्द ही अपनी realme P4 सिरीज़ को भारत में लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने सिरीज़ को आधिकारिक तौर पर टीज करना भी शुरू कर दिया है। इसी के चलते हाल ही में सिरीज़ के realme P4 Pro को Geekbench पर भी देखा गया है, जिससे फोन के चिपसेट और परफॉरमेंस की जानकारी सामने आयी है, आगे इन सभी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: 32,000 रुपए वाला फोन 20,000 में, डील का फायदा उठाने के लिए लग रही लोगों की भीड़

Realme P सिरीज़ टीजर

हाल ही में कंपनी ने सिरीज़ को इंडिया लॉन्च के लिए टीज करना शुरू कर दिया है। हालांकि लॉन्च की तारीख सामने नहीं आयी है, बल्कि इसे “Coming Soon” के साथ टीज किया गया है। उम्मीद की जा रही है, कि फोन इस महीने के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है।

Realme P4 Pro 5G Geekbench लिस्टिंग

फोन को Geekbench लिस्टिंग पर मॉडल नंबर RMX5116 के साथ देखा गया है। Geekbench पर फोन का स्कोर सिंगल कोर टेस्टिंग में 1216 पॉइंट्स और मल्टीकोर टेस्टिंग में 3533 रहा है। इसके अतिरिक्त फोन के चिपसेट, RAM, GPU, और अन्य जानकारी भी शामिल है।

लिस्टिंग के अनुसार इस फोन को Snapdragon 7 Gen 4 SoC के साथ पेश किया जा सकता है, जिसमें 1 कोर 2.80GHz पर, 4 कोर 2.40GHz पर, और 3 कोर 1.84GHz पर रन होंगे। फोन में 12GB RAM ऑप्शन मिलने वाला है, और ये फोन Abdroid 15 पर रन होगा।

Realme P4 Pro डिजाइन

Realme P4 Pro डिजाइन

फिलहाल आधिकारिक तौर पर इसकी डिजाइन से संबंधित जानकारी सामने नहीं आयी है, लेकिन @realeaks ने रेडिट पर इससे संबंधित पोस्ट साझा की है, जिसके अनुसार फोन का डिजाइन realme 15 के समान ही हो सकता है। इतना ही नहीं, फोन में Snapdragon 7 Gen 4 SoC के साथ साथ Hyper Vision चिप को भी शामिल किया जा सकता है।

ये पढ़ें: POCO M7 Plus इस तारीख को रहा लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेंगे कई धांसू फीचर्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageक्या खत्म होंगे जमीन विवाद? हर प्रॉपर्टी को मिलेगा 14 अंकों का Bhu Aadhaar नंबर

भारत में अब ज़मीनी कार्यवाहियों को सुलझाने या सुधारने के लिए अब ज़मीनों के भी आधार कार्ड बनेंगे। जी हाँ! देश में ज़मीन से जुड़े रिकॉर्ड को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। अब हर ज़मीन के टुकड़े को 14 अंकों का एक यूनिक डिजिटल नंबर दिया जाएगा, …

Image10,001mAh बैटरी के साथ realme का नया फोन भारत में लॉन्च

realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन realme P4 Power आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, और इसकी सबसे बड़ी पहचान इसकी बैटरी बन गई है। फोन में 10,001mAh की silicon-carbon Titan बैटरी दी गई है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर करीब 2.5 दिन का रेगुलर …

Imagerealme P4x 5G लॉन्च: क्या 15,000 की रेंज में ये नया फोन मार्केट में नया बदलाव ला सकता है?

realme ने भारत में अपना नया realme P4x 5G लॉन्च कर दिया है, और इस बार ब्रांड ने बजट सेगमेंट में बैटरी लाइफ और परफॉर्मेंस दोनों को लेकर बड़ा गेम खेला है। आमतौर पर इस रेंज में कुछ न कुछ कमी दिखती है, लेकिन P4x 5G के साथ कंपनी के यूज़र्स को एक संतुलित अनुभव …

Imagevivo X200T भारत में लॉन्च: Dimensity 9400+, 6200mAh बैटरी और 3x ZEISS कैमरा

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी vivo ने भारत में अपना नया प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन vivo X200T लॉन्च कर दिया है। यह फोन X200 सीरीज़ का हिस्सा है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें एक डेडिकेटेड 3x ऑप्टिकल ज़ूम लेंस शामिल है। सभी कैमरे ZEISS ट्यूनिंग के साथ आते हैं। फोन …

Image₹7,499 में Lava का नया फोन लॉन्च, 5000mAh बैटरी और 90Hz स्क्रीन के साथ

कम कीमत में बड़ी स्क्रीन और लंबी बैटरी लाइफ चाहने वालों के लिए Lava ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Lava Yuva Star 3 लॉन्च कर दिया है। ₹7,499 की कीमत पर आया यह फोन एंट्री-लेवल सेगमेंट को टारगेट करता है और Redmi, Realme व Infinix जैसे ब्रांड्स को सीधी टक्कर देता है। खास …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products