realme Techlife Studio H1 15 अक्टूबर को भारत में होंगे लॉन्च; जानें प्रमुख फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share
  • realme Techlife Studio H1 15 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होंगे।
  • इन हेडफोन्स की अपेक्षित कीमत 5000 रूपए तक हो सकती है।
  • इनमें 40mm Mega Bass Dynamic Driver का उपयोग किया गया है।
  • ये 43dB का हाइब्रिड नॉइज़ कैंसलेशन सपोर्ट के साथ आएंगे।

realme भारत में अपने पहले इअर हेडफोन्स realme Techlife Studio H1 लॉन्च करने वाला है। इन्हें AIOT पोर्टफोलियो में शामिल किया जायेगा और  realme P1 Speed 5G के साथ कंपनी इन्हें 15 अक्टूबर को लॉन्च करेगी, जिसकी घोषणा कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कर दी है। ये वायरलेस हेडफोन्स है, और ट्रेंड के अनुसार कंपनी ने इन्हें कूल लुक दिया है। हेडफोेंस को ऑरेंज कलर में दिखाया गया है। लॉन्च से पहले इन हेडफोन्स की कुछ जानकारी सामने आयी है, जिसमें इनके कुछ फीचर्स और अपेक्षित कीमत की जानकारी शामिल है।

ये पढ़ें: Infinix Zero Flip 17 अक्टूबर को होगा इन फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च; जानकारी हुई रिवील

realme Techlife Studio H1 प्रमुख फीचर्स

इन हेडफोेंस को शानदार फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा, जिसमें बेहतरीन साउंड क्वालिटी भी शामिल है। हेडफोन्स 40mm Mega Bass Dynamic Driver के साथ उपलब्ध होंगे, और LDAC Audio Codec तकनीक पर काम करेंगे। इन्हें Hi-res सर्टिफिकेशन भी प्राप्त है।

इतना ही नहीं, इन हेडफोन्स में आपको 43dB का हाइब्रिड नॉइज़ कैंसलेशन सपोर्ट भी मिलता है, जिससे बाहर की नॉइज़ को बिलकुल कम करके आपको एकदम साफ़ साउंड क्वालिटी देते हैं।

realme Techlife Studio H1 कीमत और उपलब्धता

फ़िलहाल आधिकारिक तौर पर इनकी कीमत सामने नहीं आयी है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार realme Techlife Studio H1 की कीमत 5,000 रूपए तक हो सकती है। लॉन्च के बाद ये हेडफोन्स कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, और Amazon, Flipkart जैसी ईकॉमर्स वेबसाइट पर उपलब्ध हो सकते हैं। भविष्य में कंपनी इससे सम्बंधित अन्य जानकारी साझा कर सकती है, फ़िलहाल 15 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे इन हेडफोन्स के लॉन्च होने का इंतज़ार है।

ये पढ़ें: Oppo Find X8 Ultra, Find N5 लॉन्च टाइमफ्रेम रिवील, Find X8, Find X8 Pro भी भारत में होंगे जल्द लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageOnePlus Nord सीरीज़ में बड़ा बदलाव – CE 6 Lite और Nord 6 दोनों में मिल सकते हैं बड़े सरप्राइज़

OnePlus अपनी Nord सीरीज़ को भारत में और मज़बूत करने की तैयारी में है। कंपनी पहले ही 7 अप्रैल को OnePlus Nord 6 लॉन्च करने की पुष्टि कर चुकी है, और अब रिपोर्ट्स बता रही हैं कि मई में Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite भी लाइनअप में शामिल हो सकते हैं। इस …

ImageRealme Buds N1 फीचर्स और डिज़ाइन आये सामने, अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च

Realme भारत में जल्द ही अपने नए TWS Realme Buds N1 लॉन्च करने वाली है, जिसकी जानकारी कंपनी ने आधिकारिक तौर पर एक टीज़र के माध्यम से साझा की है। इन बड्स को Realme Narzo 70 Turbo 5G के साथ पेश किया जायेगा। कंपनी ने बड्स की लॉन्च की तारीख के साथ इसकी डिज़ाइन और …

ImageRealme smartwatch, तीन Earbuds होंगे 23 जुलाई को भारत में लॉन्च- Realme Pad की भी पहली तस्वीर लीक, जल्दी देगा भारत में दस्तक

Realme भारत में 23 जुलाई को एक ऑनलाइन इवेंट करने जा रहा है। इसमें कंपनी अपने AIoT प्रोडक्ट लॉन्च करेगी जिसमें Realme smartwatches Watch 2, Watch 2 Pro, Realme Buds Wireless 2, Buds Wireless 2 Neo, और Buds Q2 Neo शामिल हैं। Realme का ये इवेंट उसी दिन है, जिस दिन Xiaomi की ब्रांड Poco अपना नया …

Imageकर्व्ड अमोलेड डिस्प्ले और 5800mAh बैटरी – Redmi Note 15 SE भारत में लॉन्च

Redmi ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 SE लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे खास बात इसका कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और स्लिम डिज़ाइन है, जो इसे एक प्रीमियम look देता है। साथ ही, कंपनी ने इसमें 50MP कैमरा और 5800mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए हैं, जो इसे इस सेगमेंट में …

Image₹7,999 में 6300mAh बैटरी, realme P4 Lite 4G लॉन्च, जानें क्या है खास

realme ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन realme P4 Lite 4G लॉन्च कर दिया है। यह फोन बड़ी 6300mAh बैटरी, 90Hz डिस्प्ले और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी जैसे फीचर्स के साथ आता है। बैंक ऑफर और कूपन के बाद इसकी प्रभावी शुरुआती कीमत ₹7,999 रखी गई है। कीमत और उपलब्धता 4GB + 64GB वेरिएंट की MOP …

Discuss

Be the first to leave a comment.