कर्व्ड अमोलेड डिस्प्ले और 5800mAh बैटरी – Redmi Note 15 SE भारत में लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Redmi ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 SE लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे खास बात इसका कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और स्लिम डिज़ाइन है, जो इसे एक प्रीमियम look देता है।

साथ ही, कंपनी ने इसमें 50MP कैमरा और 5800mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए हैं, जो इसे इस सेगमेंट में एक नया विकल्प बनाते हैं।

ये पढ़ें: 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया realme 16! कीमत भी है दमदार

कीमत और उपलब्धता

Redmi Note 15 SE को भारत में तीन वैरिएंट्स में लॉन्च किया गया है:

6GB + 128GB: ₹24,999
8GB + 128GB: ₹25,999
8GB + 256GB: ₹27,999

बैंक ऑफर्स के साथ इसकी effective कीमत ₹19,999 से शुरू हो जाती है। यह फोन 7 अप्रैल से Flipkart और Mi.com पर सेल में उपलब्ध होगा।

फोन Crimson Reserve, Carbon Black और Frosted White कलर ऑप्शन्स में आता है।

Redmi Note 15 SE: फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Redmi Note 15 SE में 6.77-इंच का फुल एचडी+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स तक ब्राइटनेस के साथ आता है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी इसमें 4 साल के Android अपडेट्स और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स देने का दावा कर रही है।

कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का AI dual rear कैमरा और 20MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

ये पढ़ें: बिना बताए महंगा हो गया OnePlus 15R! अब खरीदने पर देना होगा ज्यादा पैसा

फोन में 5800mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W टर्बो चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें ड्यूल स्पीकर (Dolby Atmos), इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और AI face unlock जैसे फीचर्स मिलते हैं।

फोन IP65/IP66 रेटिंग और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है, यानी यह गिरने और पानी/धूल से भी काफी हद तक सुरक्षित रहेगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRamayana teaser रिलीज़ – रणबीर कपूर के राम अवतार की पहली झलक ने बढ़ाई उत्सुकता

बहुप्रतीक्षित Ramayana teaser आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और आते ही इसने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। इस फिल्म को सिर्फ एक पौराणिक कहानी के रूप में नहीं, बल्कि “हमारा इतिहास, हमारी सच्चाई” के तौर पर पेश करने की कोशिश की जा रही है। ये फिल्म नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित होगी और …

Imageकर्व्ड 1.5K डिस्प्ले और 6,500mAh बैटरी के साथ Infinix Note Edge 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Infinix Note Edge 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और कई AI फीचर्स के साथ आता है। डिवाइस Android 16 आधारित XOS 16 पर चलता है और कंपनी 3 साल के OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी पैच देने का …

Imageकम कीमत में आया Redmi का नया 5G फोन, 120Hz स्क्रीन और बड़ी बैटरी से मचाएगा हलचल

Xiaomi ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Redmi 15A 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस फोन के ज़रिए एंट्री-लेवल सेगमेंट में एक बार फिर बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट का कॉम्बिनेशन लेकर आई है। खास बात यह है कि कम कीमत में 120Hz स्क्रीन और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स …

Image200MP कैमरा काफी है? Redmi Note 15 Pro की कीमत पर बहस

कई हफ्तों के टीज़र और स्टैंडर्ड Note 15 के बाद आखिरकार Redmi ने भारत में Redmi Note 15 Pro और Redmi Note 15 Pro+ लॉन्च कर दिए हैं। ये दोनों फोन अपर मिड-रेंज सेगमेंट में आते हैं, जहां पहले से ही कड़ी टक्कर है। लॉन्च के साथ ही कैमरा और डिस्प्ले को लेकर तारीफ हो …

Imageचार्जर और पानी दोनों से बेफिक्र? Redmi Note 15 Pro सीरीज़ इंडिया में लॉन्च को तैयार

अगर आप ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो दिनों तक चार्जर न मांगे, पानी-धूल से न डरे और कैमरे में भी समझौता न करे, तो Redmi आपके लिए कुछ बड़ा लेकर आ रहा है। Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि Redmi Note 15 Pro सीरीज़ 29 जनवरी को भारत में लॉन्च …

Discuss

Be the first to leave a comment.