Redmi Note 9 होगा इंडिया में जल्द ही लांच, Amazon India पर टीजर पेज हुआ लाइव

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi  ने अपने Redmi Note 9 को इंडिया में लांच करने के लिए टीज़ करना शुरू कर दिया है। आधिकारिक रूप से Note 9 30 अप्रैल को Note 9 Pro और Note 9 Pro Max के साथ ग्लोबली लांच किया जा चूका है। इसके बाद कंपनी ने सीरीज की 2 डिवाइसों को इंडियन मार्किट में लांच कर दिया था जिसके बाद कंपनी तीसरे फोन को अब लांच करने वाली है।

कंपनी के आधिकारिक अकाउंट के जरिये पोस्ट की गयी है जिसमे नयी डिवाइस को लांच किये जाने के की बात कही गयी है लेकिन फोन का नाम नहीं बताया है। पोस्ट में दी गयी इमेज में साफ़ तौर पर आपको Redmi Note 9 लिखा गया दिखाई देता है। तो चलिए डिवाइस के फीचरों पर नज़र डालते है:

Redmi Note 9 के फीचर

Note 9 में आपको 6.53-इंच की FHD+ डिस्प्ले 2340×1080 पिक्सेल के साथ मिलती है। सामने की तरफ पंच होल के तहत आपको 13MP का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। पीछे की तरफ 48MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP के मैक्रो, डेप्थ सेंसर वाले क्वैड कैमरा सेटअप के साथ दिया गया है।

चिपसेट की जहाँ तक बात है तो फोन में MediaTek Helio G85 प्रोसेसर के साथ आपको 3GB/4GB रैम और 64GB/128GB स्टोरेज का ऑप्शन दिया जा सकता है। स्टोरेज को आप 512GB तक बढ़ा सकते है। डिवाइस एंड्राइड 10 आधारित MIUI 11 पर रन करती हुई मिलेगी।

पॉवर के लिए फोन में आपको 5,000mAH की बैटरी 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी जा सकती है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, WiFi 6, IR ब्लास्टर NFC, टाइप C पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक को शामिल किया गया है।

Redmi Note 9 की कीमत और उपलब्धता

डिवाइस के 3GB मॉडल को $199 और 4GB मॉडल को $249 की कीमत में लांच किया गया था लेकिन इंडियन मार्किट में शायद यह कीमत थोडा कम रखी जाएँ। Note 9 का डेडिकेटेड पेज Amazon India पर लाइव किया गया है तो सेल के लिए भी डिवाइस यही पर उपलब्ध होगी।

Related Articles

ImageApple के इनवाइट पर ‘Nothing’ लिखकर Carl Pei ने किया Phone (4a) के लॉन्च का ऐलान

टेक दुनिया में Carl Pei ने एक बार फिर शरारती अंदाज़ में हलचल मचा दी है। उन्होंने Apple के एक असली इवेंट इनवाइट की फोटो शेयर की, लेकिन Apple लोगो के ऊपर हाथ से “Nothing” लिख दिया और नीचे तारीख डाल दी: March 5 (5 मार्च)। बस, यहीं से Nothing Phone (4a) की लॉन्च डेट …

ImageRedmi Note 9T होगा 8 जनवरी को इंडिया में लांच, किफायती कीमत में मिलेगी 5G कनेक्टिविटी

काफी अफवाहों के बाद आज शाओमी ने अपने लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन को इंडिया में लांच करने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने इंडिया में 8 जनवरी को एक नए 5G फोन को लांच करने के लिए मीडिया इनविटेशन रोल आउट कर चुकी है। अगर रिपोर्ट्स की माने तो ये फोन Redmi Note 9T हो सकता …

ImageXiaomi ने लांच किया किफायती Redmi Note 9 इंडिया में लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Xiaomiने आज अपने Redmi Note 9 को किफायती कीमत के साथ इंडिया में लांच कर दिया है। आधिकारिक रूप से Note 9 30 अप्रैल को Note 9 Pro और Note 9 Pro Max के साथ ग्लोबली लांच किया जा चूका है। इसके बाद कंपनी ने सीरीज की 2 डिवाइसों को इंडियन मार्किट में लांच …

Image200MP कैमरा काफी है? Redmi Note 15 Pro की कीमत पर बहस

कई हफ्तों के टीज़र और स्टैंडर्ड Note 15 के बाद आखिरकार Redmi ने भारत में Redmi Note 15 Pro और Redmi Note 15 Pro+ लॉन्च कर दिए हैं। ये दोनों फोन अपर मिड-रेंज सेगमेंट में आते हैं, जहां पहले से ही कड़ी टक्कर है। लॉन्च के साथ ही कैमरा और डिस्प्ले को लेकर तारीफ हो …

Imageचार्जर और पानी दोनों से बेफिक्र? Redmi Note 15 Pro सीरीज़ इंडिया में लॉन्च को तैयार

अगर आप ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो दिनों तक चार्जर न मांगे, पानी-धूल से न डरे और कैमरे में भी समझौता न करे, तो Redmi आपके लिए कुछ बड़ा लेकर आ रहा है। Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि Redmi Note 15 Pro सीरीज़ 29 जनवरी को भारत में लॉन्च …

Discuss

Be the first to leave a comment.