Reliance ने Jio 5G की घोषणा की, जल्द पेश करेंगे Jio-Google का 5G स्मार्टफोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

रिलायंस ने आज अपनी 43वीं वार्षिक जनरल मीटिंग में काफी आकर्षक घोशनाएँ की है। कंपनी के मालिक मुकेश अम्बानी ने आज Jio 5G की घोषण की है। इवेंट में साफ़ किया है की यह Made in India, Made For India की टैग लाइन के साथ पेश किया जायेगा। कंपनी 5G स्पेक्ट्रम

के शुरू होने के बाद यानि साल 2021 में इस पर काम करना भी शुरू कर देगी।

बेहतर कनेक्टिविटी के साथ कंपनी आने वाले समय में क्लाउड सर्विस, डिवाइस, ऑपरेटिंग सर्विस AI,AR और कंप्यूटर विज़न के डिपार्टमेंट में नए आयाम देने वाली है। कंपनी ने यहाँ पर लगभग 20 नए स्टार्टअप से पार्टनरशिप भी की है।

मुकेश अम्बानी के अनुसार यह सर्विस असिर्फ़ इंडियन मार्किट तक ही सीमित नहीं रखी जाएगी। रिलायंस आने वाले दिनों में 5G कनेक्टिविटी के क्षेत्र में एक ग्लोबल स्तर पर नए लेवल को सेट कर सकने में सक्षम है।

Jio 5G सर्विस इंडियन मार्किट में बेहतर कनेक्टिविटी के साथ साथ ग्लोबक्ल मार्किट में भी इस लेटेस्ट सर्विस का इस्तेमाल करेगी।

Reliance Google Deal, मिलेगा जल्द 5G स्मार्टफोन?

मिस्टर अम्बानी ने मीटिंग में लभग 350 मिलियन 2G फीचर फोन का इस्तेमाल करने वाले यूजरों को एक किफायती स्मार्टफोन की तरफ मोड़ने को लेकर भी बात की है। तो उम्मीद यही की जा रही है की आने वाले कुछ महीनो में जिओ और गूगल की डील के तहत किफायती 4G या 5G स्मार्टफोन देखने को मिल सकते है।

जैसा की आप जानते ही है गूगल ने हाल ही में रिलायंस में 33,737 करोड़ रुपए के साथ जिओ सर्विसों में 7.7% शेयर खरीद लिया है।

यहाँ पर अम्बानी जी ने मीटिंग में हाल ही हुई में डीलों का भी जिक्र किया है। हाल ही में क्वालकॉम ने जिओ में 97 मिलियन डॉलर इन्वेस्ट के साथ 0.15% स्टेक खरीदे है। पिछले लगभग 12 हफ्तों में कंपनी ने अपनी 25.2% हिस्सेदारी के बदले 15.7 बिलियन डॉलर यानि 1.17 लाख करोड रुपए की राशी को प्राप्त किया है।

मीटिंग में रिलायंस ने Jio mart, Jio Glass, JioTV Plus और JioMeet सर्विसों के बारे में भी जानकारी दी है।

 

 

 

 

Related Articles

Image200MP कैमरा, दमदार बैटरी और चमकने वाला बैक- vivo V70 FE भारत में लॉन्च, बैटरी भी है दमदार

vivo ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन vivo V70 FE लॉन्च कर दिया है, और पहली नज़र में ही यह फोन अपने डिज़ाइन के कारण आकर्षित करता है। इसकी सबसे खास बात है इसका चमकने वाला बैक पैनल, जो अंधेरे में हल्का चमकता है। लेकिन सिर्फ डिज़ाइन ही नहीं, vivo ने इसमें 200MP का बड़ा …

ImageJio ने किया 5G टेक्नोलॉजी का ट्रायल शुरू, मिल रही है 1Gbps की शानदार स्पीड

Reliance Jio ने Radisys Corporation और Qualcomm के साथ कोलैबोरेशन के तहत देश में 5G के ट्रायल शुरू कर दिए है। सभी कंपनियों ने वर्चुअल समिट के जरिये इंडिया में 5G सर्विस और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुडी चर्चा भी की है। यहाँ पर Jio 5G NR जो क्वालकॉम 5G RAN का सलूशन है, का भी टेस्ट किया …

Imageसाल 2021 की दूसरी छामाई में शुरू हो जायेगा Jio 5G, मुकेश अम्बानी ने की घोषणा

Reliance इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अम्बानी ने इंडियन मार्किट में अपने 5G शुरू करने के प्लान का खुलासा किया है। उनके अनुसार अगले साल 2021 की दूसरी छमाई में आपको Jio 5G की सर्विस देखने को मिल सकती है। इंडियन मोबाइल कांग्रेस 2020 के वर्चुअल इवेंट में बोलते हुए उन्होंने डिजिटल इंडिया और 5G के भविष्य के …

Image₹500 में 5G, OTT और AI का फायदा? Jio के नए साल वाले प्लान की पूरी डिटेल

नए साल की शुरुआत के साथ Reliance Jio ने अपने प्रीपेड यूज़र्स के लिए ₹500 का Happy New Year 2026 प्लान पेश किया है। यह प्लान उन लोगों को ध्यान में रखकर लाया गया है, जो एक ही रिचार्ज में डेटा, कॉलिंग और एंटरटेनमेंट से जुड़ी कई सुविधाएं चाहते हैं। लेकिन इतने सारे लाभों के …

Imagerealme का अफोर्डेबल फोन 7000mAh बैटरी और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च

realme ने भारत में अपना नया realme C83 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। मात्र 13,499 रुपए की कीमत पर ये फोन 7000mAh बैटरी और मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन ऑफर करता है। कंपनी ने इसे खास तौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर पेश किया है जो लंबी बैटरी लाइफ, बड़ी स्क्रीन और 5G कनेक्टिविटी …

Discuss

Be the first to leave a comment.