Samsung Galaxy F16 लॉन्च से पहले ही लीक, ₹15,000 से कम में AMOLED डिस्प्ले और 50MP कैमरा?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung Galaxy F16 की चर्चा तेज़ी से बढ़ रही है। हालांकि कंपनी ने इस फ़ोन के लॉन्च का कोई इशारा नहीं दिया है, लेकिन लीक हुई खबरों के अनुसार ये फ़ोन फरवरी में ही भारत में लॉन्च हो सकता है। हाल ही में इसके स्पेसिफिकेशन, कीमतों और लॉन्च के समय की जानकारी भी लीक हुई है। ये जानकारी टिपस्टर देबायन रॉय ने अपने X अकाउंट पर साझा की है।

Samsung Galaxy F16 कब होगा लॉन्च ?

इस लेटेस्ट लीक के अनुसार ये फ़ोन फरवरी 2025 में ही लॉन्च होगा। इसके अलावा अगर आप ध्यान दें तो, पिछले साल भी मार्च के शुरुआत में ही कंपनी ने Galaxy F15 को पेश किया था, उसके अनुसार भी ये फ़ोन फरवरी के अंत में या मार्च के शुरुआत में दस्तक दे सकता है।

Galaxy F16 स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

देबायन रॉय के ट्वीट के अनुसार, इस फ़ोन में Mediatek 6300 प्रोसेसर होगा। साथ ही फ़ोन में 6.7-इंच की 90Hz AMOLED डिस्प्ले आएगी। इस बजट फ़ोन में ट्रिपल रियर कैमरा आ सकते हैं, जिनमें 50MP प्राइमरी सेंसर, 5MP अल्ट्रा वाइड लेंस के साथ एक मैक्रो या डेप्थ सेंसर होने के आसार हैं। वहीँ सेल्फी के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। फ़ोन में 8GB की LPDDR4x रैम और UFS 2.2 स्टोरेज आएगी।

Samsung ने इसी चिपसेट और लगभग इन्हीं फीचरों के साथ अक्टूबर 2024 में Galaxy A16 को भी पेश किया था। अब लगता है कंपनी यही फ़ीचर और कम कीमत में अपने ग्राहकों को ऑफर करना चाह रही है। वहीँ Galaxy F15 के मुकाबले देखें तो, F16 में चिपसेट एक अच्छा अपग्रेड है। इसके लावा फ़ास्ट चार्जिंग में भी हमें 25W से 45W का अपग्रेड देखने को मिल सकता है।

Galaxy F16 की कीमत

Galaxy F16 भारतीय बाज़ार में 15,000 रुपए से भी कम में आ सकता है। इसमें अधिकतर स्पेसिफिकेशन Galaxy A16 5G जैसे हैं, जिसे 18,999 रुपए की कीमत पर लॉन्च किया गया था। लेकिन Galaxy F16 12,000 से 15,000 के बीच दस्तक दे सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image8,000mAh बैटरी वाला 5G फोन लॉन्च, ₹30,000 से कम में 144Hz कर्व्ड स्क्रीन

जहां ज्यादातर स्मार्टफोन पतले डिजाइन और हाई-एंड कैमरा पर फोकस कर रहे हैं, वहीं Tecno ने अपनी नई पेशकश में सबसे बड़ा दांव बैटरी पर लगाया है। Tecno Pova Curve 2 5G में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, और खास बात यह है कि इसके बावजूद फोन सिर्फ 7.42mm पतला है। ₹30,000 से …

Image200MP कैमरा काफी है? Redmi Note 15 Pro की कीमत पर बहस

कई हफ्तों के टीज़र और स्टैंडर्ड Note 15 के बाद आखिरकार Redmi ने भारत में Redmi Note 15 Pro और Redmi Note 15 Pro+ लॉन्च कर दिए हैं। ये दोनों फोन अपर मिड-रेंज सेगमेंट में आते हैं, जहां पहले से ही कड़ी टक्कर है। लॉन्च के साथ ही कैमरा और डिस्प्ले को लेकर तारीफ हो …

Image₹9,000 से कम में मिलेंगे 50MP कैमरा और दमदार बैटरी, Samsung के नए फोनों ने बढ़ाई Realme, Redmi की टेंशन

Samsung ने भारत में अपनी नई बजट स्मार्टफोन सीरीज़ लॉन्च की है, जिसमें Galaxy A07 4G, Galaxy F07 4G और Galaxy M07 4G शामिल हैं। तीनों फोन डिज़ाइन और हार्डवेयर के मामले में काफी हद तक एक जैसे हैं। हालांकि इनेक रंगों के विकल्प और प्लेटफॉर्म एक्सक्लूसिविटी इनमें थोड़ा अंतर रखते हैं। सबसे अच्छी बात …

Imageएक्सक्लूसिव: Galaxy A37 और Galaxy A57 के कैमरा स्पेसिफिकेशन सामने आये

Samsung मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में अपनी पकड़ और मज़बूत करने की तैयारी में है, और इसका संकेत Galaxy A37 और Galaxy A57 से जुड़े सॉफ्टवेयर कोड करते हैं, जो हाल ही में लीक हुए हैं। इन दोनों अपकमिंग फोन्स को लेकर पहले से ही काफी एक्साइटमेंट है, लेकिन नए लीक यह बताते हैं कि इस …

ImageGoogle Pixel 10a का पूरा लुक लीक, लॉन्च से पहले ही खुल गए सारे राज़

Google का अगला मिड-रेंज स्मार्टफोन Pixel 10a लॉन्च से पहले ही चर्चा में आ गया है। 18 फरवरी को होने वाले आधिकारिक लॉन्च से ठीक पहले इसके हाई-रेज़ोल्यूशन रेंडर्स लीक हो गए हैं, जिनसे फोन का पूरा डिज़ाइन और कलर ऑप्शन्स सामने आ चुके हैं। Pixel 9a के सक्सेसर के तौर पर आने वाला यह …

Discuss

Be the first to leave a comment.