Samsung Galaxy Z Flip 7 की तस्वीरें लीक, उन्हीं कीमतों में मिलेंगे बड़े बदलाव

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung अपने स्मार्टफोनों को लेकर लगातार सुर्ख़ियों में बना हुआ है। हाल ही में इसके ट्राई-फोल्ड और Galaxy Z Fold 7 से सम्बंधित लीक भी आये थे और आज Samsung Galaxy Z Flip 7 की तस्वीरें लीक हुई हैं। ये सभी फ़ोन कंपनी द्वारा जुलाई 2025 में लॉन्च किये जा सकते हैं। Galaxy Z Flip 7 की लीक हुई फोटोज़ में इसका डिज़ाइन भी पूरी तरह सामने आ गया है, जिनमें से Flip 6 के जैसा लगता है, लेकिन कई जगहों में काफी बारीक बदलाव किये गए हैं, जैसे इसकी क्रीज़।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy Z Fold7 के फोटो लीक; कंपनी का अब तक का सबसे पतला और मज़बूत फोल्डेबल

Samsung Galaxy Z Flip 7 में ना के बराबर रह जाएगी क्रीज़

Samsung इस बार Galaxy Z Flip 7 (और Fold 7) में क्रीज़ पर काम करने वाला है और अब ये बहुत ही कम विज़िबल रह जाएगी। कुछ टिपस्टर्स का कहना है कि क्रीज़ पूरी तरह से खत्म नहीं होगी, लेकिन ये Z Flip 6 की तुलना में काफी कम नज़र आएगी।

Samsung Galaxy Z Flip 7

इस बार डिस्प्ले होगी थोड़ी और बड़ी

ये फोटोज़ Android Headlines की एक रिपोर्ट में सामने आयी हैं। इसी रिपोर्ट के अनुसार Galaxy Z Flip 7 में इस बार कवर डिस्प्ले 3.6-इंच की होगी और 6.8-इंच की मुख्य स्क्रीन। इस बार ये दोनों ही डिस्प्ले Z Flip 6 की तुलना में थोड़े बड़े हैं, जिसमें 3.4-इंच की कवर स्क्रीन और 6.7-इंच की प्राइमरी डिस्प्ले है। इसके माप (डायमेंशन) की बात करें तो, स्क्रीन साइज़ बढ़ने से उन पर भी असर पड़ा है। अब ये 166.6 x 75.2 x 6.9mm होगा, और कैमरा बम्प के साथ 9.1mm मोटा होगा। बड़ी कवर स्क्रीन के साथ फ़ोन और बेहतर होगा, लेकिन अब भी Motorola Razr Ultra 50 की कवर स्क्रीन इससे बड़ी ही है, जो पिछले साल लॉन्च हुआ था।

Samsung Galaxy Z Flip 7

Samsung के इस नए Flip 7 के कैमरा स्पेसिफिकेशन में शायद कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, क्योंकि देखने में सेंसर पुराने जैसे ही लग रहे हैं। इस बार ड्यूल-कैमरा सेटअप आने के ही आसार हैं, और इनमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल हो सकते हैं। हालांकि कुछ रिपोर्टों के अनुसार कुछ अपग्रेडे मिलने की उम्मीद है।

इसके चिपसेट को को लेकर भी असमंजस बना हुआ है। कुछ रिपोर्ट्स कहती हैं कि इसमें Exynos 2500 आएगा, वहीँ कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार Samsung इसमें Galaxy S25 सीरीज़ की तरह, Snapdragon चिपसेट देगा इसे नहीं देगा। इसके साथ इसमें आपको 12GB RAM और 256GB/512GB स्टोरेज विकल्प मिल सकते हैं।

Samsung Galaxy Z Flip 7 renders

कीमत में नहीं होगा कोई बदलाव

इन सबके बीच अच्छी बात ये है कि इस नए फ़ोन में क्रीज़ कम होगी, डिस्प्ले थोड़ा हुए बड़ा होगा और नए चिपसेट के साथ परफॉरमेंस भी दमदार होगा, लेकिन कीमतें वही रहेंगी। ये रिपोर्ट बताती है कि Galaxy Z Flip 7 की कीमत $1,099 (लगभग ₹91,000) ही रहेगी। ये ज्यादा चौंकाने वाली बात नहीं है, क्योंकि Samsung ने पिछले कुछ सालों में Flip सीरीज़ की कीमत ज़्यादा नहीं बढ़ाई और इस साल लॉन्च हुए Galaxy S25 सीरीज़ की कीमतें भी वही हैं, जो पिछले साल थीं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageNothing का बड़ा दांव – Phone (4a) में नया Glyph Bar और दमदार Snapdragon चिप, लॉन्च से पहले ही बढ़ी हलचल

Nothing 5 मार्च को अपनी Phone (4a) सीरीज़ लॉन्च करने जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि कंपनी ने 2026 में Phone (4) लाने के बजाय 4a लाइनअप पर फोकस किया है। ऐसे में सवाल सिर्फ नए फोन का नहीं, बल्कि ब्रांड की रणनीति का भी है — क्या Nothing अब मिड-रेंज को ही …

ImageSamsung Galaxy S26 लेने का बना रहे हैं प्लान? कीमतों को लेकर आई बड़ी राहत की खबर

Samsung साल 2026 में अपने कई बड़े स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। इनमें Galaxy S26 सीरीज़ के अलावा Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 भी शामिल हैं। अब इन अपकमिंग फोनों को लेकर कीमत, लॉन्च टाइमलाइन और कुछ अहम फीचर्स से जुड़ी जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Samsung …

ImageSamsung Galaxy Z Flip 7 लॉन्च, साथ में सस्ता Flip 7 FE: Samsung ने फोल्डेबल को बना दिया हर किसी का सपना

Samsung ने Galaxy Unpacked 2025 में Z Fold 7 के साथ अन्य दो नए फोल्डेबल स्मार्टफोन – Galaxy Z Flip 7 और Galaxy Z Flip 7 FE से भी पर्दा उठा लिया है। एक ओर जहां Flip 7 को प्रीमियम फोल्डेबल की दुनिया में और ज्यादा पॉलिश किया गया है, वहीं Flip 7 FE को …

ImageGalaxy Z Flip 7 FE की कीमतें लीक, क्या सस्ते Flip वाला सपना टूट जाएगा?

Galaxy Z Flip 7 FE की खबरें हम काफी समय से सुनते आ रहे हैं और इसका इंतज़ार भी है, खासतौर से उन लोगों को जो Samsung ब्रैंड के भरोसे के साथ एक फ्लिप फोन चाहते हैं, लेकिन कुछ कम दाम में। लेकिन क्या वाकई में ये कम दाम में आएगा ? दरअसल, Samsung ने …

ImageSamsung Galaxy Unpacked की तारीख लीक, इस दिन होगा S26 सीरीज़ लॉन्च?

Samsung के अगले Galaxy Unpacked इवेंट की तारीख को लेकर एक नया लीक सामने आया है। मशहूर टिप्स्टर Evan Blass के मुताबिक, Samsung का अगला Unpacked इवेंट 25 फरवरी 2026 को आयोजित किया जा सकता है। Blass ने एक ऐसी इमेज शेयर की है, जो देखने में ऑफिशियल इनविटेशन जैसी लगती है, जिससे इवेंट की …

Discuss

Be the first to leave a comment.