Galaxy Z Flip 7 FE की कीमतें लीक, क्या सस्ते Flip वाला सपना टूट जाएगा?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Galaxy Z Flip 7 FE की खबरें हम काफी समय से सुनते आ रहे हैं और इसका इंतज़ार भी है, खासतौर से उन लोगों को जो Samsung ब्रैंड के भरोसे के साथ एक फ्लिप फोन चाहते हैं, लेकिन कुछ कम दाम में। लेकिन क्या वाकई में ये कम दाम में आएगा ?

दरअसल, Samsung ने सभी FE मॉडल, उसके फ्लैगशिप S-सीरीज़ मॉडल से सस्ते होते हैं, जिनमें थोड़े कम बजट में अच्छी परफॉरमेंस देखने को मिलती है। इस बार जुलाई 2025 में कंपनी अपने Galaxy Unpacked इवेंट में Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 के साथ Z Flip 7 FE को भी पेश कर सकती है और इसकी कीमतें भी लीक हो गयीं हैं, जिनके अनुसार ये लगभग उसी कीमत पर आएगा, जिस पर Galaxy Z Flip 6 लॉन्च हुआ था। ऐसे में ये क्या ये उन लोगों को निराश नहीं करेगा, जिन्हें कुछ कम बजट में इसे आने के इंतज़ार है?

ये पढ़ें: Samsung Galaxy A26 रिव्यु: दमदार डिस्प्ले और लम्बे सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ आया, लेकिन क्या वाकई पैसा वसूल है?

क्या होगा Galaxy Z Flip 7 FE का दाम ?

Greek publication TechManiacs की रिपोर्ट के अनुसार, ये फोन 1,000 यूरो में आएगा, यानि लगभग 96,000 रुपए, वहीँ Galaxy Z Flip 6 की कीमत भी 899 यूरो से शुरू हुई थी (लगभग 86,000 रुपए)।

Galaxy Z Flip 7 FE

Samsung Galaxy Z Flip 7 FE स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

फीचरों की बात करें तो, Galaxy Z Flip 7 FE पिछले साल के फ्लैगशिप प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 3 से लैस होगा। इसमें 6.7-इंच की LTPO Super AMOLED 2X डिस्प्ले और 3.4-इंच की कवर डिस्प्ले मिलने के आसार हैं।

इसमें 12GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज तक के कॉन्फ़िगरेशन मिल सकते हैं। कैमरा की बात करें, इस रिपोर्ट के अनुसार Samsung, Galaxy Z Flip 7 FE में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप (50 MP + 12 MP) दे सकता है और फ्रंट पर 10 MP का सेंसर आने की सम्भावना है। इसके अलावा इसमें 4,000mAh की बैटरी, 25W वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिल सकती है।

ये पढ़ें: Exclusive: Vivo X200 FE होगा जुलाई में लॉन्च, क्या इस बार गेम बदलने वाला है?

क्या ये एक उचित FE वर्ज़न है ? – हमारी राय

अगर कीमतों से सम्बंधित ये लीक सही है, तो Z Flip 7 FE, उन लोगों को काफी निराश कर देगा, जो Samsung के Flip फोन का अनुभव थोड़े कम दाम में पाने की इच्छा रखते हैं। ऐसे में ये एक सही FE वैरिएंट न होकर, Galaxy Z Flip 6 का रिब्रांडेड वर्ज़न लगता है। हालांकि अगर कुछ स्पेसिफिकेशन इधर उधर करके, भारतीय बाज़ार में इसकी कीमत कम रखी जाती है, तो शायद ये लोगों को काफी पसंद आये।

ये पढ़ें: Samsung का सबसे पतला F-सीरीज़ फोन इस महीने होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचरों से जुड़ी पूरी डिटेल

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageNothing जैसा Glyph, लेकिन सस्ता – Infinix Note 60 Pro क्या सच में बेहतर डील है?

Infinix ने हाल ही में भारत में अपना नया स्मार्टफोन Infinix Note 60 Pro लॉन्च किया है, लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ लॉन्च की नहीं है, बल्कि इसके डिज़ाइन और कीमतों की है। फोन के पीछे दिया गया Active Matrix display काफी हद तक Nothing के Glyph interface जैसा लगता है, लेकिन कीमत में बड़ा …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 को लेकर बड़ा लीक: क्या इस बार बिना क्रीज़ वाला फोल्डेबल देखने को मिलेगा?

Samsung के अगले फोल्डेबल फोनों को लेकर काफी समय से चर्चाएं चल रही हैं, और अब Galaxy Z Fold 8 को लेकर एक नया लीक सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोन इस साल जुलाई में लॉन्च हो सकता है, यानि पिछले साल के Galaxy Z Fold 7 की तरह ही इसकी टाइमलाइन देखने …

ImageSamsung Galaxy Z Flip 7 लॉन्च, साथ में सस्ता Flip 7 FE: Samsung ने फोल्डेबल को बना दिया हर किसी का सपना

Samsung ने Galaxy Unpacked 2025 में Z Fold 7 के साथ अन्य दो नए फोल्डेबल स्मार्टफोन – Galaxy Z Flip 7 और Galaxy Z Flip 7 FE से भी पर्दा उठा लिया है। एक ओर जहां Flip 7 को प्रीमियम फोल्डेबल की दुनिया में और ज्यादा पॉलिश किया गया है, वहीं Flip 7 FE को …

ImageSamsung का बड़ा प्लान! Galaxy Z Fold8 Wide का डिज़ाइन लीक, अब iPhone Fold को सीधी टक्कर

Samsung इस साल एक दूसरा बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, और यह मॉडल काफी अलग होने वाला है। Galaxy Z Fold8 Wide अब CAD रेंडर में सामने आया है, जिन्हें Android Headlines ने OnLeaks के साथ मिलकर शेयर किया है। यह मॉडल एक चौड़े फॉर्म फैक्टर के साथ तैयार किया …

ImageSamsung Galaxy Z Flip 7 की तस्वीरें लीक, उन्हीं कीमतों में मिलेंगे बड़े बदलाव

Samsung अपने स्मार्टफोनों को लेकर लगातार सुर्ख़ियों में बना हुआ है। हाल ही में इसके ट्राई-फोल्ड और Galaxy Z Fold 7 से सम्बंधित लीक भी आये थे और आज Samsung Galaxy Z Flip 7 की तस्वीरें लीक हुई हैं। ये सभी फ़ोन कंपनी द्वारा जुलाई 2025 में लॉन्च किये जा सकते हैं। Galaxy Z Flip …

Discuss

Be the first to leave a comment.